प्यार में मिला धोखा, शादी का झांसा देकर किया प्रेमिका से किया दुष्कर्म, प्रेमी पर केस दर्ज
Vikram Jain | Sept 26, 2024, 19:40 IST
MP Gwalior Rape case on pretext of marriage
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी का झांसा देकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की आबरू लूट ली। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। अब मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी करने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां प्रेमी ने प्रेमिका से दो साल तक दुष्कर्म किया है। युवती बार-बार शादी करने के लिए कहती रही, लेकिन प्रेमी बात को टालता रहा। परेशान होकर जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसने युवती को जान से मारने की धमकी दे डाली। अब पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पूरा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का है। शारीरिक शोषण और धमकी की शिकार पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई है। पीड़िता ने बताया कि मुरैना में 1 सितंबर 2022 को बहन की लड़की की शादी हुई थी इस शादी में उसकी पहचान आरिफ खान पिता बल्लू खान से हुई थी। इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
इस दौरान आरिफ ने प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की इच्छा जताई। आरिफ की बातों में आकर वह शादी के तैयार हो गई। इस बीच आरोपी आरिफ एक दिन मिलने के लिए घर पहुंचा और उसे अकेला देखर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने शादी का वादा किया और अब तक दो साल तक शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने आगे बताया कि जब आरिफ से शादी करने की बात की तो वह वादे से मुकर गया। आरिफ ने शादी करने से साफ इनकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह फरार है। शोषण का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मामले में पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी युवक घर से फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
जानें पूरा मामला
शादी के वादा कर मुकर गया प्रेमी
आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava