MP में ठंड और शीतलहर के कारण बदला स्कूलों का समय, इस तारीख तक 10 बजे से पहले नहीं खुल सकेंगे स्कूल

Pratibha Rana | Jan 09, 2024, 24:00 IST
Share
MP में ठंड और शीतलहर के कारण बदला स्कूलों का समय, इस तारीख तक 10 बजे से पहले नहीं खुल सकेंगे स्कूल
MP में ठंड और शीतलहर के कारण बदला स्कूलों का समय, इस तारीख तक 10 बजे से पहले नहीं खुल सकेंगे स्कूल

मप्र में अब 20 जनवरी तक स्कूल सुबह 10 बजे से ही संचालित होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय और अशासकीय स्कूलों के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते स्कूलों के टाइम में चेंज किया गया है। शीतलहर के चलते अब स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। आदेश सभी पब्लिक और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक ठंड और शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। इस वजह से सरकार ने स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया है।

इस तारीख तक सुबह 10 बजे लगेंगे स्कूल

सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन के निर्देश दिए हैं। सुबह और दो पालियों में संचालित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय सुबह 10 बजे से संचालित किए जाएंगे। जो शासकीय विद्यालय सुबह 10.30 बजे से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय सारिणी अनुसार ही संचालित होंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारिणी अनुसार ही होगा। ये आदेश आज से 20 जनवरी, 2024 तक प्रभावशील रहेंगे।

शीतलहर के चलते बदला समय

प्रदेश के जिन स्कूलों में क्लासेज साढ़े दस बजे से शुरू होती हैं, वहां पर स्कूलों के खुलने का समय पहले वाला ही रहेगा। इस दौरान प्रदेश के जिन शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में क्लास 6 से 12वीं तक की परीक्षाएं होनी हैं, वह पर परीक्षा पहले से निर्धारित टाइम टेबल के मुताबिक ही होंगी। स्कूलों में टाइमिंग में हुए बदलाव से बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP weather
  • MP School
  • MP School Opening
  • MP CM Mohan Yadav
  • MP school time change cold wave
  • change in MP school timings
  • CM Mohan Yadav tweet
  • मप्र सीएम मोहन यादव
  • मप्र मौसम
  • मप्र में शीत लहर के कारण बदला समय
  • मप्र के स्कूलों के समय में बदलाव
  • सीएम मोहन यादव का ट्वीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच