एमपी में स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के डेटा में गड़बड़ी, कई लाभार्थियों का वेरिफिकेशन फेल
Aman Vaishnav | May 03, 2026, 13:37 IST
mp health department data mismatch
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के डेटा में बड़ी धांधली सामने आई है। 79 फीसदी लाभार्थियों का वेरिफिकेशन अब तक अधूरा है, जबकि 31 मार्च 2026 की डेडलाइन भी निकल चुकी है।
मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में डिजिटल मॉनिटरिंग के दावों की पोल खुल गई है। हाल ही में मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग हुई थी।
इस मीटिंग में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की जो रिव्यू रिपोर्ट पेश की गई, उसने सबको चौंका दिया। रिपोर्ट से साफ है कि विभाग का डेटा अब भरोसेमंद नहीं रह गया है।
आलम यह है कि खुद विभाग के अधिकारी भी मान रहे हैं कि कागजों और पोर्टलों पर दर्ज जानकारी पर भारी गड़बड़ी का संदेह हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। प्रदेश के 68 लाख 82 हजार लाभार्थियों में से सिर्फ 21% का ही अनमोल 2.0 पोर्टल पर समग्र आईडी से वेरिफिकेशन हो पाया है।
इसका मतलब ये है कि 79% गर्भवती महिलाओं और अन्य लाभार्थियों का रिकॉर्ड बिना पक्के वेरिफिकेशन के है। रिपोर्ट में कुपोषित बच्चों के पंजीकरण और आंगनवाड़ी रिकॉर्ड में भी भारी गड़बड़ियां हैं। कहीं आंकड़ा लक्ष्य से दोगुना है तो कहीं बच्चों की संख्या घट गई है।
![431a6622-b71]()
अब संदिग्ध डेटा पकड़ने के लिए एआई आधारित अलर्ट सिस्टम लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एएनएम को अलर्ट भेजे जाएंगे और हर जिले और संभाग में साप्ताहिक नोटिफिकेशन जारी होंगे।
इसके अलावा पोर्टल या संपर्क एप में डेटा दर्ज करने से पहले सुपरवाइजर से वेरिफिकेशन करना अब जरूरी होगा।
डेडलाइन बीत गई और 79% का डेटा अब तक वेरिफाइ नहीं किया गया है। प्रदेश के 68 लाख 82 हजार लाभार्थियों में से सिर्फ 21% का ही समग्र सत्यापन हुआ है। यानी 79% रिकॉर्ड बिना किसी वेरिफिकेशन के हैं।
जबकि इस काम को पूरा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 थी। सत्यापन में सिवनी (53%) और मंडला (52%) सबसे आगे हैं।
![6cb0b28e-e86]()
मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम में कुपोषित बच्चे का पंजीयन होना था। सिवनी में ये आंकड़ा 209% और मंडला में 199% दर्ज किया गया है।
इसका मतलब ये है कि या तो बच्चों के नाम बार-बार डाले गए, या पुराने रिकॉर्ड हटाए नहीं गए। या फिर डेटा एंट्री में कोई गड़बड़ी हुई है।
![f59c6465-7c0]()
तीन से छह साल के बच्चों का पंजीयन बढ़ाने के लिए जनवरी और अप्रैल में विशेष अभियान चलाए गए थे। इसके बाद भी झाबुआ में 480 और श्योपुर में 550 बच्चों के नाम रिकॉर्ड से कम हो गए।
इसका मतलब है कि नए नाम जुड़ने के बजाय कुल संख्या घट गई, जो कि डेटा क्लीन-अप या एंट्री में गड़बड़ी का इशारा कर रहा है।
![06f6d670-c1a]()
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की बॉन्ड पोस्टिंग में गड़बड़ी, PG डॉक्टर गांव छोड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे
एमपी न्यूज: डॉक्टरों की कमी होगी दूर, MBBS और PG की 1700 से ज्यादा सीटें बढ़ाने की तैयारी
मध्यप्रदेश न्यूज: वित्त विभाग का आदेश, बाबू से लेकर अफसर तक, खर्च का देना होगा हिसाब
मध्य प्रदेश में इंजीनियरिंग का बदलता दौर, 10 साल में 64 कॉलेज बंद, जानें क्या है कारण?
इस मीटिंग में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की जो रिव्यू रिपोर्ट पेश की गई, उसने सबको चौंका दिया। रिपोर्ट से साफ है कि विभाग का डेटा अब भरोसेमंद नहीं रह गया है।
आलम यह है कि खुद विभाग के अधिकारी भी मान रहे हैं कि कागजों और पोर्टलों पर दर्ज जानकारी पर भारी गड़बड़ी का संदेह हैं।
21% लाभार्थियों का ही वेरिफिकेशन
इसका मतलब ये है कि 79% गर्भवती महिलाओं और अन्य लाभार्थियों का रिकॉर्ड बिना पक्के वेरिफिकेशन के है। रिपोर्ट में कुपोषित बच्चों के पंजीकरण और आंगनवाड़ी रिकॉर्ड में भी भारी गड़बड़ियां हैं। कहीं आंकड़ा लक्ष्य से दोगुना है तो कहीं बच्चों की संख्या घट गई है।
431a6622-b71
अलर्ट सिस्टम लागू करने की तैयारी
इसके अलावा पोर्टल या संपर्क एप में डेटा दर्ज करने से पहले सुपरवाइजर से वेरिफिकेशन करना अब जरूरी होगा।
डेडलाइन के बाद भी काम अधूरा
जबकि इस काम को पूरा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 थी। सत्यापन में सिवनी (53%) और मंडला (52%) सबसे आगे हैं।
6cb0b28e-e86
कुपोषित बच्चों का पंजीयन 209%
इसका मतलब ये है कि या तो बच्चों के नाम बार-बार डाले गए, या पुराने रिकॉर्ड हटाए नहीं गए। या फिर डेटा एंट्री में कोई गड़बड़ी हुई है।
f59c6465-7c0
नाम जुड़ने के बजाय कुल संख्या घटी
इसका मतलब है कि नए नाम जुड़ने के बजाय कुल संख्या घट गई, जो कि डेटा क्लीन-अप या एंट्री में गड़बड़ी का इशारा कर रहा है।
06f6d670-c1a
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की बॉन्ड पोस्टिंग में गड़बड़ी, PG डॉक्टर गांव छोड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे
एमपी न्यूज: डॉक्टरों की कमी होगी दूर, MBBS और PG की 1700 से ज्यादा सीटें बढ़ाने की तैयारी
मध्यप्रदेश न्यूज: वित्त विभाग का आदेश, बाबू से लेकर अफसर तक, खर्च का देना होगा हिसाब
मध्य प्रदेश में इंजीनियरिंग का बदलता दौर, 10 साल में 64 कॉलेज बंद, जानें क्या है कारण?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari