MP में स्वास्थ्य विभाग में नौकरियों की भरमार, ऐसे बटेंगे 46 हजार 491 नए पद
Pratibha ranaa | Jun 13, 2024, 08:57 IST
MP Health Department Recruitment
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 46,491 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में प्रमोशन न होने के कारण खाली पड़े डॉक्टरों के 607 पदों को अब सीधी भर्ती से भरा जाएगा।
लोकसभा चुनाव के बाद मोहन यादव ने कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें सबसे अहम फैसला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा हुआ है। मोहन यादव सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 46491 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। मल्टी स्किल्ड ग्रुप डी वर्कर के पद पर सबसे ज्यादा भर्तियां होंगी। सबसे कम नौकरियां मैनेजर की पोस्ट के लिए है। इन पदों पर जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, डॉक्टरों के प्रमोशन के 607 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। ( MP Health Department Recruitment )
वहीं 46,491 पदों में 18,653 पदों की भर्ती आने वाले 2 साल में की जाएगी। इसके अलावा बचे 27,838 पदों की भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से की जाएगी। ( MP Sarkari Naukri 2024 )
पद भर्तियां
केंद्र सरकार ने 2007 में भारतीय लोक स्वास्थ्य मानक यानी पैरामीटर बनाए थे। राष्ट्रीय नीति के हिसाब से राज्य के कुल बजट का 8 फीसदी हिस्सा हेल्थ पर खर्च किया जाना होता है, अभी मध्यप्रदेश में हेल्थ पर 4 प्रतिशत खर्च हो रहा है। ( MP Health Department Vacancy 2024 )
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के 1 हजार 214 पद खाली हैं। सरकार इनमें से आधे यानी 607 पद सीधी भर्ती से भरेगी। बाकी पद प्रमोशन से भरे जाएंगे। 46 हजार 491 पैरा मेडिकल के साथ तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पद भरे जाएंगे।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
इस पद की सबसे ज्यादा वैकेंसी
अब विस्तार से जानिए किस पद पर कितनी भर्ती होगी...
- मेडिकल ऑफिसर 518
- स्पेशिएलिस्ट 854
- नर्सिंग ऑफिसर 4423
- लैब टेक्निशियन 894
- फिजियोथैरेपिस्ट 85
- ओटी टेक्निशियन 626
- काउंसलर 51
- हॉस्पिटल मैनेजर 33
- हॉस्पिटल सुपरिंटेंडेंट 45
- मल्टी स्किल्ड ग्रुप डी वर्कर 16985
- एएनएम 9366
- एलएचवी 165
- कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर 10179
- कम्प्यूटर ऑपरेटर 336
- हॉस्पिटल असिस्टेंट 114
- कोल्ड चेन एंड वैक्सीन लॉजिस्टिक असिस्टेंट 1705
इन पदों पर ये रहेंगी सैलरी
- असिस्टेंट ग्रेड-3 19500-62000
- लॉजिस्टिक असिस्टेंट 22100-70000
- ओटी टेक्निशियन 25300-80500
- नर्सिंग ऑफिसर 28700-91300
- सीनियर नर्सिंग ऑफिसर 36200-114800
- फिजियोथैरेपिस्ट 42700-135100
- काउंसलर 42700-135100
- मेडिकल ऑफिसर 56100-177500
- डेंटल सर्जन 56100-17750
- हॉस्पिटल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) 67300-206900
- स्पेशलिस्ट मेडिसिन 67300-206900
- स्पेशलिस्ट सर्जरी 67300-206900
- स्पेशलिस्ट पीडियाट्रिक्स 67300-206900
- स्पेशलिस्ट एनेस्थिशिया 67300-206900
- स्पेशलिस्ट आप्थल्मोलॉजी 67300-206900
- स्पेशलिस्ट आर्थोपेडिक 67300-206900
- स्पेशलिस्ट रेडियोलॉजी 67300-206900
- स्पेशलिस्ट पैथोलॉजी 67300-206900
- डिप्टी मैनेजर हॉस्पिटल 67300-206900
क्या कहते हैं पैरामीटर्स
फैक्ट फाइल: एमपी में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति
- उप स्वास्थ्य केंद्र 10179
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 1235
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 322
- सिविल अस्पताल 97
- जिला अस्पताल 51
प्रमोशन का गणित क्या है?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava