MP में हेलीकॉप्टर सेवा का विस्तार, ओंकारेश्वर, महेश्वर, बुरहानपुर में भी होगी शुरू
Rohit Sahu | Jun 15, 2025, 09:11 IST
omkareshwar maheshwar
मध्यप्रदेश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए हेली सेवा शुरू की जा रही है। ओंकारेश्वर, महेश्वर और बुरहानपुर को जोड़ने के लिए अगले 2 महीने में हेली सेवा शुरू की जाएगी।
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों को अब हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए निजी कंपनियों के जरिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले दो महीनों में ओंकारेश्वर, महेश्वर और बुरहानपुर के लिए हेली सेवा शुरू की जाएगी। पर्यटन विभाग द्वारा विशेष रूप से धार्मिक यात्रियों और विदेशी टूरिस्ट्स के लिए सुविधाजनक यात्रा देने के लिए यह सेवा शुरू की जा रही है।।
पर्यटन बोर्ड ने हेली सेवा संचालन के लिए निजी कंपनियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे और इसके बाद टेंडर खोले जाएंगे। चयनित कंपनियों के साथ बैठक होगी। बैठक में किराया और ऑपरेशन मॉडल तय किया जाएगा। बोर्ड इस बार यात्रियों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर लागत (costak) और सुविधा का संतुलन बनाने की तैयारी में है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले वर्ष उज्जैन से ओंकारेश्वर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया था। उस समय प्रति व्यक्ति 5,000 रुपये का किराया तय किया गया था, लेकिन यात्रियों की रुचि हेली सेवा में कम रही। इस अनुभव को ध्यान में रखते हुए अब पर्यटन बोर्ड नई रणनीति के साथ सेवा पुनः प्रारंभ करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर लगाया जाएगा ‘नो प्रॉफिट-नो प्लास्टिक’ वाटर एटीएम, मिलेगा मुफ्त पेयजल
पर्यटन बोर्ड की योजना केवल पहले सेक्टर तक सीमित नहीं है। अन्य दो सेक्टरों में पचमढ़ी, मढ़ई, सांची, दतिया, जबलपुर, खजुराहो और अमरकंटक जैसे स्थल भी शामिल किए गए हैं। इन सभी क्षेत्रों के लिए भी भविष्य में हेली सेवा विस्तार की तैयारी है।
यह भी पढ़ें...भोपाल मंडल में मथेला सबसे साफ स्टेशन, गुना स्टेशन को बेस्ट इमरजेंसी सर्विस के लिए मिला अवॉर्ड
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
पर्यटन बोर्ड ने राज्य को तीन सेक्टरों में बांटा
पर्यटन बोर्ड ने पूरे राज्य के 20 प्रमुख स्थलों को तीन अलग-अलग सेक्टर में बांटा है। पहले सेक्टर में इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, भोपाल, मांडू, महेश्वर और बुरहानपुर शामिल हैं। इनके लिए हेलीकॉप्टर सेवा के मुख्य केंद्र इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर होंगे।
टेंडर प्रक्रिया चालू, 10 जुलाई तक मांगे गए आवेदन
उज्जैन-ओंकारेश्वर रूट से हुई थी शुरुआत
यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर लगाया जाएगा ‘नो प्रॉफिट-नो प्लास्टिक’ वाटर एटीएम, मिलेगा मुफ्त पेयजल
पचमढ़ी से लेकर खजुराहो तक के स्थान शामिल
यह भी पढ़ें...भोपाल मंडल में मथेला सबसे साफ स्टेशन, गुना स्टेशन को बेस्ट इमरजेंसी सर्विस के लिए मिला अवॉर्ड
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA