अब सिनेमा हॉल में एड से मिलेगा छुटकारा, MP High Court ने दिए ये निर्देश

thesootr Desk | Mar 01, 2025, 18:21 IST
Share
cinema hall ticket rule
cinema hall ticket rule

एमपी हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है कि मूवी टिकट में फिल्म शुरू होने का सही समय लिखा जाए। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि दर्शकों को विज्ञापन देखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के निर्देश के बाद सिनेमा प्रेमियों के चेहरे खिल उठे हैं। हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि सभी सिनेमा हॉल में फिल्म के शो का सही समय टिकट पर मेंशन होना चाहिए। इसके अलावा, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दर्शकों को विज्ञापन देखने के लिए जबरन मजबूर नहीं किया जा सकता।

फिल्म शुरू होने का सही टाइम मेंशन करें

कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि सिनेमा टिकट पर फिल्म के शो का सही समय स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। इससे दर्शकों को यह पता चलेगा कि फिल्म कब शुरू होगी और वे अपने समय का बेहतर उपयोग कर सकेंगे। साथ ही 15 से 20 मिनट एड देखने से बचेंगे।

विज्ञापन देखने के लिए न करें मजबूर

सिनेमा हॉल में फिल्म के शुरू होने से पहले दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के बारे में कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि दर्शकों को इन्हें देखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। फिलहाल, दर्शकों को 15 से 20 मिनट तक सिर्फ विज्ञापन ही देखने होते हैं, जो कई बार उन्हें खराब अनुभव देता है।

नियमों में बदलाव की जरूरत

कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया कि सिनेमा हॉल संचालन से संबंधित नियमों में बदलाव की जररूत है, ताकि दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके। इन बदलावों से सिनेमा हॉल में दर्शकों की शिकायतों में कमी आएगी और उन्हें अधिक सुविधा मिलेगी।

अभी 15 से 20 मिनट दिखाए जा रहे एड

वर्तमान में, कई थिएटरों में शो का समय सही ढंग से नहीं बताया जाता है। जिससे दर्शक 15 से 20 मिनट तक केवल एड ही देखता है। इसके बाद फिल्म शुरू होती है। अब यह निर्णय सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है। अब दर्शकों को ना केवल फिल्म के सही समय का पता चलेगा, बल्कि विज्ञापनों की जबरदस्ती से भी मुक्ति मिलेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • High Court
  • MP हाईकोर्ट न्यूज
  • MP हाईकोर्ट
  • Cinema hall
  • सिनेमा
  • मूवी टिकट
  • Movie Ticket
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग