एमपी में रिटायरमेंट बेनिफिट्स को लेकर हाईकोर्ट सख्त, 60 दिन के अंदर देना होगा पैसा

Aman Vaishnav | Apr 21, 2026, 11:26 IST
Share
mp high court order retirement benefits pension
mp high court order retirement benefits pension

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रिटायरमेंट बेनिफिट्स के भुगतान पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को साफ तौर पर कहा है कि 60 दिन के अंदर सारे भुगतान कर दिए जाएं। यह मामला एक रिट अपील से जुड़ा है।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभों के भुगतान में देरी पर सख्त आदेश दिया है। अदालत ने राज्य सरकार को साफ तौर पर कहा है कि 60 दिन के अंदर सारे भुगतान कर दिए जाएं।

वहीं अगर ऐसा नहीं होता है तो सरकार को सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। यह मामला उमेश कुमार गुप्ता की रिट अपील से जुड़ा है, जिन्होंने 29 जुलाई 2021 को अनिवार्य सेवानिवृत्ति ली थी।

ब्याज न मिलने पर की अपील

इस आदेश को चुनौती देने पर पहले कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि अपीलकर्ता को 31 जुलाई 2023 तक सेवा में माना जाए और सभी रिटायरमेंट के लाभ दिए जाएं।

इसके बावजूद अपीलकर्ता ने बकाया राशि पर ब्याज न मिलने को लेकर फिर से अपील की है। उन्होंने तर्क दिया कि कार्रवाई नियमों के खिलाफ थी। इसलिए उन्हें ब्याज मिलना चाहिए। हालांकि राज्य सरकार ने इसका विरोध किया है।

वहीं खंडपीठ ने सुनवाई के बाद यह माना कि अपीलकर्ता को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश कानूनी तरीके से दिया गया था। वह न्यायालय में विचाराधीन था। ऐसे में उस समय के लिए ब्याज देने का कोई कारण नहीं बनता है।

60 दिन के भीतर भुगतान अनिवार्य

हालांकि जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस पुष्पेंद्र यादव की खंडपीठ ने यह भी साफ किया कि अब आदेश में देरी नहीं सहन की जाएगी। कोर्ट ने कहा कि अगर 60 दिन के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो अपीलकर्ता को देरी के समय के लिए सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना पड़ेगा। इसके साथ ही रिट अपील का निपटारा कर दिया गया।

भ्रष्टाचार के मामलों में कोर्ट सख्त

वहीं दूसरी ओर हाल ही में हाईकोर्ट ने पेंशन से जुड़े एक मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पेंशन पूरी तरह से रोकने के राज्य सरकार के फैसले को सही ठहराया है।

कोर्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार जैसे गंभीर अपराधों में दया या सहानुभूति की कोई जगह नहीं होती है। ऐसे मामलों में सख्त सजा ही सही होती है। न्यायालय ने यह भी कहा कि अगर कोई कर्मचारी भ्रष्टाचार में दोषी पाया जाता है, तो उसे न्यूनतम पेंशन का भी अधिकार नहीं होता है। उसकी पूरी पेंशन रोकी जा सकती है।

बिना सुनवाई का मौका दिए पेंशन रोकी

कोर्ट ने यह भी माना कि पेंशन रोकने की प्रक्रिया पूरी तरह से सही तरीके से की गई थी। राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के तहत इसे लागू किया गया था। इसलिए इसमें कोई कानूनी गलती नहीं है।

याचिकाकर्ता ने यह दलील दी थी कि उन्हें बिना सुनवाई का मौका दिए पेंशन रोकी गई है, जो नियमों के खिलाफ है। पूरी पेंशन रोकना गलत है। हालांकि हाईकोर्ट ने इन तर्कों को नकारते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: 10 हजार करोड़ का हिसाब और 88 महीने का इंतजार, पेंशनर्स ने खोला मोर्चा

सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया की सुविधाएं वापस लेने अधिकारियों ने लिखी चिट्ठी

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की आईपीएस को धमकी - तुम्हारे डैडी में दम हो तो रोक लेना

मध्यप्रदेश न्यूज: रिटायरमेंट के 7 दिन में मिलेगी ग्रेच्युटी, MP सरकार का बड़ा फैसला

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • हाईकोर्ट
  • राज्य सरकार
  • जस्टिस पुष्पेंद्र यादव
  • जस्टिस आनंद पाठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज