हनी ट्रैप पार्ट टू के आरोपी की जमानत खारिज, रियल सेक्टर का विवाद बताकर मांगी थी

Sanjay Gupta | Jun 02, 2026, 20:44 IST
Share
mp honeytrap part2
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. मप्र के हनी ट्रैप पार्ट टू के आरोपी की जमानत याचिका खारिज हो गई। इस घटना में आरोपी लाखन चौधरी ने यह जमानत आवेदन किया था। लेकिन जिला कोर्ट ने मामला गंभीर प्रवत्ति का होने के चलते खारिज कर दिया।

हनी ट्रैप पार्ट टू के आरोपी और जेल में बंद लाखन चौधरी की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस मामले में मुख्य आरोपी रेशू चौधरी के साथ ही हनी ट्रैप पार्ट वन की भी आरोपी श्वेता जैन शामिल है। फिलहाल जमानत आवेदन केवल लाखन चौधरी ने ही लगाया था।

यह सभी है जेल में बंद

इस घटना में लाखन चौधरी के साथ ही लेडी शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसका बेटा जयदीप, हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा, जितेंद्र पुरोहित भी जेल में बंद है। साथ ही रेशू चौधरी और श्वेता विजय जैन भी जेल में बंद है।

लाखन की ओर से यह तर्क रखे गए

लाखन चौधरी की ओर से कोर्ट में वकील ने तर्क रखे कि इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसी कोई घटना नहीं है ना ही फिरयादी हितेंद्र सिंह चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर को हमने धमकाया और ना ही कोई आपत्तिजनक फोटो/वीडियो की बात कही।

यह केवल रियल एस्टेट का सामान्य विवाद था जिसे गंभीर मामले में तब्दील किया गया। घटना वाले दिन वह बाहर था, पुलिस ने इसकी सीडीआर नहीं देखी है।

शासन की ओर से रखे गए तर्क

वहीं शासन की ओर से लोक अभियोजक इंदौर अभिजीत सिंह राठौर ने मजबूती से तर्क रखे। इसमें पुलिस जांच के आधार पर बताया कि आरोपी अलका दीक्षित, जयदीप और लाखन द्वारा सुपर कारिडोर पर रोक कर फरियादी के साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई।

एक करोड़ की मांग की गई और ऐसा नहीं करने पर फोटो/वीडियो वायरल की धमकी दी गई। पुलिस द्वारा जांच कर इसमें आरोपियों पर केस दर्ज किया गया और फिर साक्ष्य के आधार पर विनोद शर्मा, रेशू चौधरी, श्वेता जैन को भी पकड़ा गया। यह मामला संगठित अपराध का है और इसी के चलते इसमें धाराएं भी बढ़ाई गई।

मामला गंभीर, जमानत आवेदन खारिज

न्यायाधीश मनीष कुमार लोवंशी ने इस मामले में केस डायरी और पुलिस प्रतिवेदन देखने के बाद पाया कि आरोपी लाखन की घटना में लिप्तता पाई जाती है। ऐसे में जमानत देने पर वह साक्ष्य प्रभावित कर सकता है। इसिलए जमानत आवेदन खारिज किया जाता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: श्वेता जैन जैसी ही निकली रेशू, गैंग में शामिल की युवतियां, वीडियो भी बनवाए

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: ब्लैकमेलिंग के लिए रेशू बनी थी डॉल्फिन, करीबी के शामिल होने का शक

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की रेशू, श्वेता सहित 6 आरोपी फिर जज के बंगले पर पेश, जेल भेजा, अलका की रिमांड

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू अपने पति पर लगा चुकी धर्मांतरण के आरोप, परिवार पुलिस में

Tags:
  • इंदौर
  • जमानत
  • रियल एस्टेट
  • रेशू
  • श्वेता जैन
  • हनी ट्रैप पार्ट टू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि