एमपी के अफसरों को मिलेगा नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 71 आईएएस बनेंगे पीएस और सचिव

Ravi Awasthi | Updated:
Share
IAS pramotion avaited DPC in mp
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में नए साल में 71 आईएएस अफसरों को पदोन्नति का तोहफा मिलने वाला है। इनमें 2010 बैच के अधिकांश अफसर शामिल हैं। वे प्रमुख सचिव और सचिव पदों पर पदोन्नत होंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 71 अधिकारियों को नए साल में पदोन्नति का तोहफा मिलने जा रहा है। इनमें अधिकांश अधिकारी 2010 बैच के हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई।

डीपीसी की बैठक में अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी, महानिदेशक प्रशासन अकादमी सचिन सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसमें प्रमुख सचिव, सचिव और अतिरिक्त सचिव के वेतनमान में पदोन्नत करने पर विचार किया गया। समिति ने कुल 77 अधिकारियों के नामों पर विचार किया। इनमें तीन की विभागीय जांच व तीन के प्रतिनियुक्ति पर होने से इनकी पदोन्नति फिलहाल टाल दी गई।

एम. सेलवेंद्रन बनेंगे प्रमुख सचिव

सूत्रों के मुताबिक,बैठक में साल 2002,2010 व 2013 बैच के अधिकारियों के नाम पर मंथन हुआ। वर्ष 2002 के अधिकारियों में एम सेलवेंद्रम पदोन्नत होकर प्रमुख सचिव होंगे। जबकि इसी बैच के एक अन्य अधिकारी अजीत कुमार के केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें इसी पद पर प्रोफॉर्मा पदोन्नति मिलेगी। वापसी पर वह प्रमुख सचिव होंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में वर्ग 1 शिक्षक भर्ती के 900 पदों पर डीपीआई- ट्राइबल विभाग का रोड़ा

मसूरी में होगी एमपी के आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग, SIR के चलते एमपी के 39 कलेक्टरों पर फंसा पेंच

मध्यप्रदेश में 71 IAS की पदोन्नति को ऐसे समझें

  • मध्य प्रदेश में नए साल में 71 आईएएस अफसरों को पदोन्नति का तोहफा मिलेगा, इनमें 2010 बैच के अधिकांश अफसर शामिल हैं।
  • 2002 बैच के अधिकारी एम. सेलवेंद्रन को प्रमुख सचिव पदोन्नत किया जाएगा, अजीत कुमार को प्रोफॉर्मा पदोन्नति मिलेगी।
  • 2010 बैच के अफसरों में कई अधिकारी सचिव पद पर पदोन्नत होंगे, जिनमें आशीष सिंह, अभिजीत अग्रवाल, और कौशलेंद्र विक्रम सिंह शामिल हैं।
  • कुछ अफसरों की पदोन्नति जांच और प्रतिनियुक्ति के कारण रुक गई, जैसे तरूण भटनागर, ऋषि गर्ग और अनुराग चौधरी।
  • 2013 बैच के अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव पद पर पदोन्नति मिलेगी, इसमें 27 अधिकारी शामिल हैं।

2010 बैच के ये अफसर बनेंगे सचिव

पदोन्नति में बड़ी लाटरी 2010 बैच के अधिकारियों की खुलेगी। कुछ को छोड़कर ये सभी सचिव बनेंगे। इनमें उज्जैन के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आशीष सिंह, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, इसी बैच के जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना, आयुक्त कोष एवं लेखा भास्कर लक्षकार, आयुक्त खाद्य कर्मवीर शर्मा, आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी, प्रबंध निदेशक विद्युत वितरण कंपनी अनय द्विवेदी, आयुक्त पंचायतराज छोटे सिंह, अपर आयुक्त ग्वालियर सपना निगम, संचालक स्वास्थ्य दिनेश श्रीवास्तव, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन, अपर सचिव श्रम बसंत कुर्रे, अपर सचिव मुख्यमंत्री चंद्रशेखर बालिंबे, अपर सचिव नगरीय विकास शीलेंद्र सिंह और आयुक्त चंबल सुरेश कुमार शामिल हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 38 साल सेवा, फिर अवैध बताने का फैसला रद्द, HC ने सुनाया आदेश

एमपी कर्मचारी चयन मंडल ESB का परीक्षा कैलेंडर इस दिन होगा जारी, इतनी परीक्षाएं होंगी

इन अफसरों के लिए जांच बनी बाधा

2010 बैच में तरूण भटनागर, ऋषि गर्ग और अनुराग चौधरी के नाम जांच के चलते रुकेंगे। जबकि इसी बैच के तीन अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा, षणमुख प्रिया मिश्रा और तन्वी सुंदरीयाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं, 2013 बैच के अधिकारी अतिरिक्त सचिव पद पर पदोन्नत होंगे। इस बैच में 27 अधिकारी हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति की बैठक शुक्रवार को होगी।

Tags:
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • पदोन्नति
  • डीपीसी
  • मुख्य सचिव अनुराग जैन
  • मध्यप्रदेश में 71 IAS की पदोन्नति
  • विभागीय पदोन्नति समिति
उद्योग के नाम पर जमीन ली,व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका,271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के नाम पर जमीन ली,व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका,271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

By Raghvendra Singh Rathore

SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम

By Umeshwari Baghel

CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम