दो दशकों में 1 रुपए भी नहीं बढ़ी आईएएस अधिकारी की प्रॉपर्टी की कीमत...

Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Share
IAS officer property
IAS officer property

मध्य प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी की जमीन की कीमत पिछले 19 सालों में 1 रुपए भी नहीं बढ़ी है। वहीं एक दूसरे अधिकारी के पास खेती की जमीन तो है लेकिन उससे आय नहीं होती।

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा सामने आ चुका है। इसके सार्वजनिक होने के बाद से ही कई अजीब बातें सामने आ रहीं हैं। एक चौकाने वाली बात यह सामने आई है कि एक IAS अधिकारी की जमीन की कीमत पिछले 19 सालों से उतनी ही है यानी इसकी कीमत बिलकुल भी नहीं बढ़ी है। ऐसा कैसे हो सकता है यह तो कोई नहीं जानता! वहीं एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि उनकी खेती की जमीन तो है लेकिन उससे कुछ भी कमाई नहीं हो रही है। इन अधिकारियों के नाम ई. रमेश कुमार और पवन शर्मा हैं। ये दोनों ही अधिकारी 1999 बैच के हैं।

ई. रमेश कुमार

प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के पीएस ई. रमेश कुमार का कहना है इनकी प्रॉपर्टी के दाम करीब दो दशकों में एक रुपए भी नहीं बढ़े। इन्होनें 2005 में भोपाल के अहमदपुर कला में 2 लाख 45 हजार 420 रुपए में प्लाॅट खरीदा था। सरकार को दिये गये संपत्ति के ब्योरे में उन्होंने बताया कि 19 साल बाद भी इस संपत्ति की कीमत 2 लाख 45 हजार रुपए ही है। वर्ष 2006 में रावलकोरा गांव में 1.20 लाख रुपए में प्लाॅट खरीदा। यह प्लॉट इनकी पत्नी के नाम है।

पवन शर्मा

पवन शर्मा इस समय संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय हैं। इन्होंने उत्तरप्रदेश के नोएडा में 2009 में एक फ्लैट खरीदा था। 166.95 वर्गमीटर के इस फ्लैट की कीमत 42.20 लाख रुपए थी। यह फ्लैट उनके और पत्नी डॉ. निधि शर्मा के नाम संयुक्त रूप से है। इसके अलावा इन्होनें भोपाल के फंदा 2024 में 0.25 एकड़ कृषि भूमि 33 लाख में खरीदी।

ये भी पढ़ें:

मध्यप्रदेश के DGP Kailash Makwana से ज्यादा प्रॉपर्टी उनके मातहतों के पास, रिपोर्ट आई सामने

एमपी में बढ़े बिजली, पानी और प्रॉपर्टी के दाम, हाईवे पर चलना भी हुआ महंगा

इनके पास है सबसे ज्यादा की जमीन

कुछ दिन पहले ही प्रदेश के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया था। इसमें कई अधिकारियों के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी होने की बात सामने आई। प्रॉपर्टी के मामले में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव मध्यप्रदेश के सभी आईएएस अफसरों में टॉप पर हैं। उनके नाम 19.50 करोड़ रुपए कीमत की प्रॉपर्टी है। कलेक्टरों में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय 6.20 करोड़ की प्रॉपर्टी के साथ सबसे आगे हैं। प्रदेश के 231 अधिकारियों के पास खेती की जमीन है। 00 आईएएस अधिकारी ऐसे भी हैं जिनके पास खुद का मकान भी नहीं है और जमीन भी नहीं है।

ये भी पढ़ें:

MP के कलेक्टर्स ने दी अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी, इनके पास है सबसे ज्यादा संपत्ति

भोपाल में बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, कई कॉलोनियों में 60% तक होगा, मेयर-पार्षदों के इलाके छोड़े

Tags:
  • IAS अधिकारी
  • IAS
  • आईएएस
  • Property
  • जमीन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर