/sootr/media/media_files/2025/04/06/AeGxODcahllNNxgEjrVK.jpg)
एमपी के आईएएस अफसरों द्वारा केंद्र सरकार को अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है। जिसमें अफसरों ने बताया है कि उनके नाम किस तरह की कितनी और कहां प्रॉपर्टी है, साथ ही उसकी मौजूदा कीमत क्या है? ये भी बताया है।
एमपी के कलेक्टरों की संपत्ति रिपोर्ट में कई हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) को दी गई जानकारी में मध्यप्रदेश कैडर के 388 आईएएस अफसरों ने प्रॉपर्टी की जानकारी दी है।
भोपाल कलेक्टर के पास 1.70 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति
एक ओर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास 1.70 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है, तो दूसरी ओर उनके ही बैच के इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने किसी भी अचल संपत्ति की जानकारी नहीं दी है। वहीं प्रदेश में कुल 55 कलेक्टरों में से 14 ने संपत्ति दर्ज नहीं करवाई।
किस कलेक्टर के पास कहां और कितनी संपत्ति
भोपाल - कौशलेंद्र विक्रम सिंह
मध्य प्रदेश में उनके नाम से कोई संपत्ति नहीं है। लखनऊ में 60 लाख रुपए का एक प्लॉट है, जिससे 80 हजार रुपए मासिक किराया प्राप्त हो रहा है। यह संपत्ति उनके और पत्नी कामिनी सिंह के नाम पर है। वहीं, लखनऊ में ही सुशांत गोल्फ सिटी, सुल्तानपुर में 1.30 करोड़ रुपए का ओपन प्लॉट भी है।
ग्वालियर - रुचिका चौहान
रुचिका और उनके आईपीएस पति शैलेन्द्र चौहान के नाम पर गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में 37 लाख रुपए का फ्लैट है। इंदौर में भी उनके पास 31 लाख रुपए का प्लॉट है। गाजियाबाद की संपत्ति से उन्हें सालाना 1.08 लाख रुपए की आय होती है।
जबलपुर- दीपक सक्सेना
दीपक और उनकी पत्नी के नाम सात संपत्तियां हैं। भोपाल में 2100 वर्गफीट का पैतृक प्लॉट है। कोलार में आवासीय प्लॉट है, जिससे सालाना 1.20 लाख रुपए की आय है। पत्नी के नाम बिशनखेड़ी (माखनलाल कैंपस भोपाल के पास) में 0.710 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिससे 5 हजार रुपए सालाना आय होती है। एमराल्ड पार्क सिटी में 2900 वर्गफीट का डुप्लेक्स है, जिससे सालाना 4.20 लाख रुपए किराया मिल रहा है। बावड़ियाकलां में दीपक के नाम 1.5 करोड़ रुपए की कीमत वाला मकान है। रायसेन में दो जगह 14 हेक्टेयर की कृषि भूमि है, जिससे सालाना 8.03 लाख रुपए आय होती है।
रायसेन - अरुण कुमार विश्वकर्मा
उत्तराखंड के एक गांव में उनके पास 1800 वर्गफीट का प्लॉट है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए है।
राजगढ़ - डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा
भोपाल में 1380 वर्गफीट का घर है, जिसकी खरीदी कीमत 49 लाख रुपए थी।
विदिशा-रोशन कुमार सिंह
लखनऊ में 25 लाख रुपए की 162 वर्गमीटर भूमि है। गौतम बुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा में मां के साथ 55 लाख रुपए का फ्लैट है।
मंदसौर - अदिति गर्ग
तुलसी टॉवर, भोपाल में 80 से 90 लाख रुपए का फ्लैट है, जो पिता के साथ ज्वाइंट है।
बड़वानी - गुंचा सनोबर
पटना में 2200 वर्गफीट में 904 वर्गफीट का घर है, जो उनके पिता ने गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 32 लाख रुपए है। भोपाल में 0.1000 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जो 2020 में 22 लाख रुपए में खरीदी गई थी।
बुरहानपुर - हर्ष सिंह
भोपाल में कृषि भूमि है, जो उन्होंने पत्नी के साथ 20 लाख रुपए में खरीदी थी।
नीमच - हिमांशु चंद्रा
गाजियाबाद में 1 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का 4 बीएचके फ्लैट है, जिसमें हिमांशु की 35% हिस्सेदारी है।
बैतूल - नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी
इंदौर में 50 लाख रुपए से अधिक कीमत का एक फ्लैट, 25 लाख रुपए का प्लॉट और लगभग 36 लाख रुपए की एक अन्य संपत्ति है।
सिवनी - संस्कृति जैन
प्रदेश में कोई संपत्ति नहीं है, लेकिन नागपुर में 242.55 वर्गमीटर की आवासीय भूमि है, जिसकी कीमत करीब 9.30 लाख रुपए है।
झाबुआ - नेहा मीना
जयपुर में 13 लाख रुपए का मकान है, जो उन्हें उनकी मां से मिला है।
सागर - संदीप जीआर
बेंगलुरु में 2006 में 1.50 करोड़ रुपए में मकान खरीदा। वहीं कृषि भूमि और जेपी नगर में बिल्डिंग है। तमिलनाडु में भी कृषि भूमि है, पर कीमत नहीं बताई गई।
नर्मदापुरम - सोनिया मीणा
जयपुर में 2010 में 4.50 लाख रुपए में 387 वर्गमीटर का प्लॉट खरीदा गया था। अब इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए है।
हरदा - आदित्य सिंह
रीवा में विरासत में मिली 10 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए है।
उज्जैन - नीरज कुमार सिंह
साउथ दिल्ली में 35 लाख रुपए का फ्लैट है, जिससे सालाना 2 लाख रुपए की आय हो रही है।
बालाघाट - मृणाल मीना
राजस्थान में 3 बीघा कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए है और सालाना 25 हजार रुपए की आय होती है।
छतरपुर - पार्थ जैसवाल
राजस्थान में तीन संपत्तियां हैं – एक 1200 वर्गफीट का मकान, 1000 वर्गफीट का प्लॉट और एक अन्य संपत्ति।
धार - प्रियंक मिश्रा
लखनऊ में 2 करोड़ रुपए का मकान है, जिससे 5.70 लाख रुपए सालाना आय होती है।
टॉप 10 कलेक्टर: जिनके पास सबसे ज्यादा संपत्ति
-
टीकमगढ़ - विवेक क्षोत्रिय: 5 करोड़ रुपए से अधिक
-
छिंदवाड़ा - शैलेंद्र सिंह: 3.10 करोड़ रुपए
-
गुना - किशोर कान्याल: 2.62 करोड़ रुपए
-
जबलपुर - दीपक सक्सेना: 2.26 करोड़ रुपए (वर्तमान मूल्य नहीं बताया)
-
पन्ना - सुरेश कुमार: 2.23 करोड़ रुपए
-
धार - प्रियंक मिश्रा: 2 करोड़ रुपए
-
मंडला - सोमेश मिश्रा: 1.65 करोड़ रुपए
-
भोपाल - कौशलेंद्र विक्रम सिंह: 1.90 करोड़ रुपए
-
उमरिया - धरणेंद्र जैन: 1.74 करोड़ रुपए
-
सागर - संदीप जीआर: 1.61 करोड़ रुपए
सबसे ज्यादा कृषि भूमि वाले कलेक्टर
एमपी के सबसे ज्यादा खेती योग्य जमीन वाले कलेक्टरों की सूची में सबसे आगे जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना हैं। जिनके पास रायसेन में 34 एकड़ जमीन है। एमपी के 231 आईएएस अफसरों के पास खेती की जमीन है।
-
जबलपुर - दीपक सक्सेना: रायसेन में 34 एकड़
-
सिंगरौली - चंद्रशेखर शुक्ला: छतरपुर व यूपी में कुल 23 एकड़
-
हरदा- आदित्य सिंह: रीवा में 10 एकड़ विरासत में
-
शहडोल- केदार सिंह: सीहोर व भिंड में कुल 12 एकड़
-
रतलाम - राजेश बाथम: भोपाल व सीहोर में 5 एकड़
-
कटनी - दिलीप यादव: जयपुर में 2 एकड़
-
बालाघाट - मृणाल मीना: भरतपुर (राजस्थान) में पौने दो एकड़
-
सीधी - स्वरोचिष सोमवंशी: रायबरेली (उ.प्र.) में 1.26 एकड़
-
बड़वानी - गुंचा सनोबर: भोपाल में 0.10 हेक्टेयर
-
सिवनी - संस्कृति जैन: नागपुर में 242.55 वर्गमीटर
इन IAS के पास नहीं है कोई अचल संपत्ति
इंदौर के आशीष सिंह, सीहोर के बालागुरु, अनुपपुर के हर्षल पंचोली, श्योपुर के अर्पित वर्मा, देवास के ऋतुराज सिंह, खरगौन की भव्या मित्तल, खंडवा के ऋषव गुप्ता, शाजापुर की ऋजु बाफना, मुरैना के अंकित अस्थाना, निवाड़ी के लोकेश जांगिड़, रीवा की प्रतिभा पाल, नरसिंहपुर की शीतला पटले, सतना के के सतीश एस. और डिंडौरी की नेहा मराव्या के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।
यह भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड का दिल्ली की 20 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति पर दावा, जानिए पूरा सच
एमपी के बाहर हैं ज्यादातर संपत्तियां
अधिकतर आईएएस अफसरों ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी की जानकारी दी है। कुछ अधिकारियों ने विरासत में मिली ज़मीन को भी संपत्ति विवरण में दर्शाया है। जिसमें डुप्लेक्स, फ्लैट, कृषि भूमि और प्लॉट प्रमुख संपत्तियों में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: DGP मकवाना के पास सिर्फ 1 मकान और 1 प्लॉट, लोकायुक्त डीजी रहे जयदीप के पास 66 एकड़ जमीन
यह भी पढ़ें: MP के IAS अफसरों की संपत्ति इतनी कि सैलरी से ज्यादा उनसे कमा रहे, सबकी रुचि जमीन
thesootr links
-
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें