MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल नगर निगम को मिले नए अपर आयुक्त, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Sumit Kumar | Oct 21, 2026, 19:55 IST
Share
मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 अक्टूबर 2026 को तीन IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया।
मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 अक्टूबर 2026 को तीन IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया।

मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया है। इसमें 2018 और 2020 बैच के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 2021 बैच के अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तीनों अधिकारियों की पदस्थापना भोपाल में ही की गई है।

किस IAS अधिकारी को कहां की मिली जिम्मेदारी?

आईएएस अक्षय कुमार तेम्बवाल और आईएएस अभिषेक नरारिया के विभाग बदले गए हैं। वहीं आईएएस सुमित कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के मुताबिक अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी दी गई है।

IAS अफसरों के तबादले की सूची।
IAS अफसरों के तबादले की सूची।

अक्षय कुमार तेम्बवाल को नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी

2018 बैच के आईएएस अधिकारी अक्षय कुमार तेम्बवाल अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त होंगे। अभी तक वे भोपाल नगर पालिक निगम में अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। नई पदस्थापना के बाद वे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपनी सेवाएं देंगे।

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान: शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को अब मिलेंगे 50 लाख, माता-पिता को भी मिलेगा लाभ | Big announcement by Madhya Pradesh government: Family of martyred policeman will now get 50 lakhs, parents will also benefit
शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी को ही नहीं, माता-पिता को भी मिलेंगे 50 लाख, मध्यप्रदेश सरकार ने बदला नियम
21 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्यप्रदेश सरकार ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दो हिस्सों में बांटी जाएगी। शहीद की पत्नी को 50 लाख रुपए मिलेंगे। बाकी 50 लाख रुपए उनके माता-पिता को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

अभिषेक नरारिया बने नगर निगम के अपर आयुक्त

2020 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक नरारिया को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे।

इसके साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव का पद भी अस्थायी रूप से स्वीकृत किया गया है।

सुमित कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त प्रभार

2021 बैच के आईएएस अधिकारी सुमित कुमार पाण्डेय को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वे वर्तमान में भोपाल जिले में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें स्मार्ट सिटी भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

इसके अलावा भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आदेश के अनुसार उन्हें मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव का पद अस्थायी रूप से स्वीकृत किया गया है।

आईएएस रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम और मेट्रो की कमान, जानिए कौन हैं ये अधिकारी? | IAS Ram Prakash Ahirwar gets command of Bhopal Municipal Corporation and Metro, know who is this officer?
कौन हैं आईएएस रामप्रकाश अहिरवार? जिन्हें अचानक मिली नगर निगम सहित भोपाल मेट्रो की कमान
20 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
एमपी सरकार ने 18 अक्टूबर 2026 को चार IAS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया था। इस दौरान जबलपुर नगर निगम के कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार को अब भोपाल नगर निगम का नया कमिश्नर बना दिया गया है। आइए विस्तार जानते हैं कि रामप्रकाश अहिरवार कौन हैं ?अब तक उनका प्रशासनिक सफर कैसा रहा है।

आशुतोष गोस्वामी बने भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशुतोष गोस्वामी को नई जिम्मेदारी मिली है। वे 2017 बैच के अधिकारी हैं। अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय में अवर सचिव के पद पर काम कर रहे थे। अब उन्हें भोपाल नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) के मुख्य महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 अक्टूबर 2026 को इसका आदेश जारी किया है।

​आशुतोष गोस्वामी बने भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त​
​आशुतोष गोस्वामी बने भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त​

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए दो आदेश

मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 अक्टूबर 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। पहले आदेश में तीन IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना और अतिरिक्त जिम्मेदारियों का जिक्र है। दूसरे आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशुतोष गोस्वामी को नई जिम्मेदारी दी गई है।

दोनों आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किए गए हैं। अधिकारियों की नई पदस्थापना अगले आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी। संबंधित विभागों और अधिकारियों को भी आदेश की जानकारी भेज दी गई है।
Tags:
  • भोपाल नगर निगम
  • मध्यप्रदेश आईएएस तबादला
  • Madhya Pradesh News
  • MP IAS Transfer
  • IAS Transfer List
  • आईएएस अक्षय कुमार तेम्बवाल
  • आईएएस अभिषेक नरारिया
  • आईएएस सुमित कुमार पाण्डेय
  • आर आर आशुतोष गोस्वामी
MP में डॉक्टरों की नौकरी पर हाईकोर्ट का फैसला, 65 साल की उम्र तक सेवा में कर सकेंगे, 20 साल की क्लिनिकल सेवा पूरी करने वाले को लाभ

By Arohi Raj

MP में डॉक्टरों की नौकरी पर हाईकोर्ट का फैसला, 65 साल की उम्र तक सेवा में कर सकेंगे, 20 साल की क्लिनिकल सेवा पूरी करने वाले को लाभ
Rajasthan Top News: कोटा नहर हादसे में 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव

By Jageshwar prasad

Rajasthan Top News: कोटा नहर हादसे में 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव
पोषण माह 2026 में राजस्थान का राष्ट्रीय स्तर पर परचम, पूरे भारत में हासिल किया द्वितीय स्थान; जोधपुर रहा प्रदेश में अव्वल

By Jageshwar prasad

पोषण माह 2026 में राजस्थान का राष्ट्रीय स्तर पर परचम, पूरे भारत में हासिल किया द्वितीय स्थान; जोधपुर रहा प्रदेश में अव्वल
चंडीगढ़ के ताज होटल में छत्तीसगढ़ के कारोबारी की संदिग्ध मौत, रात में कमरे में आई युवती से पूछताछ

By Umeshwari Baghel

चंडीगढ़ के ताज होटल में छत्तीसगढ़ के कारोबारी की संदिग्ध मौत, रात में कमरे में आई युवती से पूछताछ
एमपी में सरकारी नौकरियों की हकीकत: दो विभागों में हजारों पद, बाकी विभागों में वैकेंसी का इंतजार!

By Atul Dwivedi

एमपी में सरकारी नौकरियों की हकीकत: दो विभागों में हजारों पद, बाकी विभागों में वैकेंसी का इंतजार!
कन्या भोज करने गईं बच्चियों के कपड़े उतरवाए, रिटायर्ड शिक्षिका ने 4 घंटे कमरे में बंद रख कर की मारपीट

By Amresh Kushwaha

कन्या भोज करने गईं बच्चियों के कपड़े उतरवाए, रिटायर्ड शिक्षिका ने 4 घंटे कमरे में बंद रख कर की मारपीट
दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, जोधपुर और बाड़मेर से चलेंगी ट्रेनें

By Jageshwar prasad

दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, जोधपुर और बाड़मेर से चलेंगी ट्रेनें