कौन हैं आईएएस रामप्रकाश अहिरवार? जिन्हें अचानक मिली नगर निगम सहित भोपाल मेट्रो की कमान
Aman Vaishnav | Oct 20, 2026, 10:24 IST
आईएएस रामप्रकाश अहिरवार बने भोपाल नगर निगम के नए कमिश्नर
एमपी सरकार ने 18 अक्टूबर 2026 को चार IAS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया था। इस दौरान जबलपुर नगर निगम के कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार को अब भोपाल नगर निगम का नया कमिश्नर बना दिया गया है। आइए विस्तार जानते हैं कि रामप्रकाश अहिरवार कौन हैं ?अब तक उनका प्रशासनिक सफर कैसा रहा है।
आईएएस अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार
इसके बाद रामप्रकाश अहिरवार राज्य सिविल सेवा में आए। अपनी मेहनत के दम पर पदोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल हुए। उनका पूरा प्रशासनिक कॅरियर मुख्य रूप से शहरी निकायों और विकास कार्यों के इर्द-गिर्द रहा है।
इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी
इससे पहले वह इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद पर काम कर चुके हैं। उनकी उपलब्ध प्रोफाइल के मुताबिक वह मई 2022 से सितंबर 2025 तक IDA में पदस्थ रहे।
इसके अलावा रामप्रकाश अहिरवार इंदौर विकास प्राधिकरण में डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इससे पहले वह सागर नगर निगम के कमिश्नर रहे। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के CEO और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद भी संभाला था।
भोपाल नगर निगम और मेट्रो की दोहरी जिम्मेदारी
वहीं दूसरी तरफ उन्हें मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त जिम्मा भी दिया गया है। इससे पहले यह दोनों काम आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन देख रही थीं।
शहर की जनता और मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी प्राथमिकताएं
- शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाना और कचरा प्रबंधन दुरुस्त रखना।
- शहर के हर हिस्से में पीने के साफ पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करना।
- खराब सड़कों की मरम्मत और शहर के आधारभूत ढांचे को बेहतर करना।
एक नजर में अधिकारी का प्रशासनिक सफर
- वर्तमान पद: कमिश्नर, भोपाल नगर निगम और अपर प्रबंध संचालक, मप्र मेट्रो रेल
- बैच व कैडर: 2018 बैच, मध्य प्रदेश कैडर (IAS)
- शैक्षणिक योग्यता: बीई (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
- पूर्व अनुभव: कमिश्नर - जबलपुर नगर निगम (सितंबर 2025 से); सीईओ - इंदौर विकास प्राधिकरण (मई 2022 से सितंबर 2025) डायरेक्टर - आईडीए इंदौर; कमिश्नर - सागर नगर निगम और सीईओ - स्मार्ट सिटी सागर
1. भोपाल नगर निगम के नए कमिश्नर कौन बने हैं?
मध्य प्रदेश सरकार के 18 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुसार, 2018 बैच के IAS अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है।
2. आईएएस रामप्रकाश अहिरवार को कौन सा अतिरिक्त प्रभार मिला है?
उन्हें भोपाल नगर निगम कमिश्नर के साथ-साथ मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल के अपर प्रबंध संचालक (Additional Managing Director) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज मुंबई ले जाए जाएंगे तीनों आरोपी, कोटा थाने में रातभर रही कड़ी सुरक्षा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पिता की हैवानियत : छह महीने की बेटी को दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम
By Umeshwari Baghel
सीएम साय का कार्यक्रम: रेल सेवाओं के शुभारंभ के साथ दशहरा उत्सव में भी शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री
By Harrison Masih
जल जीवन मिशन : छत्तीसगढ़ में 1100 करोड़ का भुगतान अटका, 3234 गांवों में पानी पहुंचाने की योजना अधर में
By Umeshwari Baghel
मध्य प्रदेश की 10 महिला अफसरों को मिलेगा IAS कैडर, दिल्ली डीपीसी बैठक में बनी सहमति
By Aman Vaishnav
सीएम मोहन यादव का दौरा: भोपाल में कन्या पूजन के बाद, इंदौर में शस्त्र पूजन में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
रितु बराला केस में गहलोत बोले- पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही, आज जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
By Raghvendra Singh Rathore