सीएम मोहन यादव का दौरा: भोपाल में कन्या पूजन के बाद, इंदौर में शस्त्र पूजन में होंगे शामिल
Aman Vaishnav | Oct 20, 2026, 08:02 IST
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज भोपाल और इंदौर में शस्त्र पूजन के बाद राजधानी भोपाल में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आज मंगलवार, 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह भोपाल के समत्व भवन में ब्रीफिंग के बाद वे शस्त्र पूजन और कन्या पूजन करेंगे। इसके बाद सीएम इंदौर पहुंचकर वहां के स्थानीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात में मुख्यमंत्री रावण दहन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा भोपाल के समत्व भवन से शुरू होगा। सुबह 10 बजे वे एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ अहम ब्रीफिंग करेंगे। साथ ही सुबह 10:10 बजे वे विधि-विधान से शस्त्र पूजन और कन्या पूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 से 11:15 बजे के बीच वे स्टेट हैंगर भोपाल के लिए रवाना होंगे।
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम
भोपाल से मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav ) सीधे इंदौर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:20 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर से निकलेंगे। सीएम लगभग 11:45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन जाएंगे।
यहां सीएम मोहन यादव स्थानीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इंदौर का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे दोपहर 1:15 से 1:40 बजे के बीच वायुयान से वापस भोपाल लौटेंगे। इसके बाद दोपहर 1:55 बजे कार से अपने निवास पहुंचेंगे।
भोपाल में रावण दहन और उत्सव
इसके बाद रात 8:50 से 9 बजे के बीच सीएम आकृति इकोसिटी के पास स्थित सलैया दशहरा मैदान पहुंचेंगे। यहां वे विजयदशमी के मौके पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में लोगों के बीच मौजूद रहेंगे। सभी कार्यक्रम पूरे होने के बाद रात 10 बजे वे वापस अपने निवास लौट जाएंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह के कार्यक्रम (भोपाल)
- 10:00 बजे प्रातः: समत्व में एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग।
- 10:10 बजे प्रातः: समत्व में विधि-विधान से शस्त्र पूजन एवं कन्या पूजन।
- 11:00 से 11:15 बजे प्रातः: कार द्वारा स्टेट हैंगर, भोपाल आगमन।
इंदौर दौरा (शस्त्र पूजन)
- 11:20 से 11:45 बजे प्रातः: वायुयान द्वारा स्टेट हैंगर भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट आगमन।
- 12:00 बजे दोपहर: कार द्वारा पुलिस लाइन, इंदौर आगमन।
- दोपहर (स्थानीय कार्यक्रम): पुलिस लाइन, इंदौर में स्थानीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम।
- 01:15 से 01:40 बजे दोपहर: वायुयान द्वारा इंदौर एयरपोर्ट से वापस स्टेट हैंगर, भोपाल आगमन।
- 01:55 बजे दोपहर: कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास आगमन।
शाम एवं रात के कार्यक्रम (भोपाल में दशहरा उत्सव)
- 08:00 बजे रात्रि: दशहरा उत्सव के तहत रावण दहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- 08:50 से 09:00 बजे रात्रि: कार द्वारा आकृति इकोसिटी के पास स्थित सलैया दशहरा मैदान (भोपाल) आगमन।
- रात का कार्यक्रम: सलैया मैदान में विजयादशमी के विशाल रावण दहन कार्यक्रम में सहभागिता।
- 10:00 बजे रात्रि: कार द्वारा पुनः मुख्यमंत्री निवास आगमन।
रितु बराला केस में गहलोत बोले- पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही, आज जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
By Raghvendra Singh Rathore
कॉन्वेंट और मदरसों में न पढ़ाएं बच्चे! सनातनी परिवारों से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा की अपील
By Sumit Kumar
मध्यप्रदेश बजट 2027-28 में विभागों की मांग पर सख्ती, वित्त विभाग करेगा ज्यादा खर्च वाले प्रस्तावों की जांच
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश के गांवों में विकास की रफ्तार थमी! मनरेगा का भुगतान अटका, नई योजना के बीच पुराने काम अटके
By Ramanand Tiwari
भाजपा विधायक अजय बिश्नोई ने पूर्व निगम आयुक्त की श्री राम से की तुलना, विरोध के बाद डिलीट हुई पोस्ट
By Neel Tiwari
इंदौर में 23-24 अक्टूबर को सेमीकंडक्टर समिट, 50 से ज्यादा जुटेंगी कंपनियां, 6200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर होगा फोकस
By Amresh Kushwaha
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: ट्रेन में पकौड़ी खरीद रहे थे आरोपी, जानें पुलिस ने कैसे बिना गोली चलाए तीनों को पकड़ा?
By Raghvendra Singh Rathore