रितु बराला केस में गहलोत बोले- पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही, आज जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
रितु बराला मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। सोमवार रात प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेता जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डटे रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आधी रात को पहुंचे। कांग्रेस ने आज प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को जयपुर बुलाकर बड़े प्रदर्शन की तैयारी की है।
उन्होंने पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। अब कांग्रेस ने मंगलवार, 20 अक्टूबर को जयपुर में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की है। इसके लिए प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को राजधानी पहुंचने का आह्वान किया गया है।
आज जयपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह मामला केवल रितु बराला को न्याय दिलाने का नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और कानूनी अधिकारों का भी है। पार्टी इस मुद्दे पर सरकार और पुलिस से जवाब मांग रही है।
🚨अत्यंत आवश्यक सूचना🚨जयपुर कूच करेंराजस्थान की बेटी रितु बराला की न्याय लड़ाई में राजस्थान पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने से इनकार करने के खिलाफ अब निर्णायक आवाज बुलंद करने का समय है। महिला सुरक्षा, संवैधानिक अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि आज 20 अक्टूबर को जयपुर पहुंचें और भाजपा सरकार से जवाब मांगें।न्याय के अधिकार को दबाने वाली हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध होगा। आइए, रितु बराला को न्याय दिलाने, दोषियों की जवाबदेही तय कराने और कानून के राज की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।@RajCMO @PoliceRajasthan @Rajeev_ips
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) October 20, 2026
आधी रात को पहुंचे गहलोत, बोले- जीरो एफआईआर दर्ज करने में दिक्कत क्या है?
गहलोत ने सवाल उठाया कि जब कानून में जीरो एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान है, तो पुलिस इसे दर्ज क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित देश के किसी भी हिस्से में जीरो एफआईआर दर्ज करा सकता है। पुलिस को मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करनी चाहिए।
गहलोत ने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कई घंटे से पुलिस कमिश्नरेट में बैठे हैं, इसके बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है।
रातभर पुलिस कमिश्नरेट में बैठे रहे डोटासरा
डोटासरा के साथ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत कई नेता कमिश्नरेट के अंदर मौजूद रहे। वहीं बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती और उसकी कॉपी नहीं मिलती, तब तक विरोध जारी रहेगा।
राहुल गांधी के फोन के तीन दिन बाद तेज हुआ मामला
इसके बाद पार्टी ने मंगलवार को प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को जयपुर बुलाने का फैसला किया। इससे यह मामला प्रदेश की राजनीति में और बड़ा हो गया है।
पुलिस कमिश्नरेट के बाहर नारेबाजी, अंदर बातचीत
पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन देर रात तक कोई समाधान सामने नहीं आया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से जीरो एफआईआर दर्ज करने और उसकी कॉपी देने की मांग की।
गहलोत ने सरकार पर भी साधा निशाना
गहलोत ने कहा कि पुलिस को कानून के अनुसार काम करना चाहिए। किसी भी पीड़ित को एफआईआर दर्ज कराने के लिए इस तरह संघर्ष नहीं करना पड़ना चाहिए।
जयपुर कमिश्नरेट में NSUI की साथी रितु बराला के साथ दिल्ली में हुई बर्बरता के मामले में FIR दर्ज न किए जाने के विरोध में चल रहे धरने में शामिल हुआ।न्याय मिलने तक हम चुप नहीं बैठेंगे। भाजपा सरकार बताए कि FIR दर्ज करने में देरी क्यों हो रही है? https://t.co/tMXxkGAJe6
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 19, 2026
पुलिस कमिश्नरेट में गद्दे बिछाकर सोए कांग्रेस नेता
इसे राजस्थान में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का असामान्य घटनाक्रम माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर यह विरोध तेज किया गया है। नेताओं ने साफ किया कि जब तक रितु बराला मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
रितु बराला मामले में आखिर क्या है विवाद?
इस मामले में राहुल गांधी ने भी रितु बराला से मुलाकात की थी। इसके बाद राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश तेज कर दी।
समझें, क्या होती है जीरो एफआईआर?
मामला दर्ज होने के बाद उसे संबंधित क्षेत्र के थाने में भेजा जा सकता है। कांग्रेस इसी प्रावधान का हवाला देकर जयपुर में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है।
पुलिस का पक्ष
देर रात की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी ने कांग्रेस नेताओं को वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने की बात कही थी। हालांकि आधी रात तक एफआईआर दर्ज करने के संबंध में कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया।
आज के प्रदर्शन पर सबकी नजर
By Sumit Kumar
By Ramanand Tiwari
By Ramanand Tiwari
By Neel Tiwari
By Amresh Kushwaha
By Raghvendra Singh Rathore
By Ram Krishna Gautam