टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीनों आरोपियों को मुंबई ले जाया गया, कोटा थाने में रातभर रही कड़ी सुरक्षा

Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 20, 2026, 10:14 IST
Share
तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी<br>
तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तीनों आरोपी रातभर कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में कड़ी सुरक्षा में रखे गए। मुंबई पुलिस मंगलवार को उन्हें मुंबई ले जाने की प्रक्रिया में है। पुलिस जयपुर से दिल्ली होते हुए नेपाल भागने की कथित योजना और अन्य मामलों में आरोपियों की भूमिका की जांच करेगी।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोटा से मुंबई ले जाया जाएगा। आरोपियों को रातभर कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। सुरक्षा के मद्देनजर थाने में कमांडो और हथियारबंद जवान तैनात रहे। पूरे थाने के सीसीटीवी कैमरों को कमांड सेंटर से जोड़ा गया, ताकि आरोपियों की निगरानी की जा सके।

सुरक्षा कारणों से रात में टाली गई रवानगी

रेलवे कॉलोनी थाना सीआई रामस्वरूप मीणा के अनुसार, मुंबई पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को बालिग मानते हुए ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। इसके बाद रात में आरोपियों से पूछताछ की गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उन्हें रात में मुंबई ले जाने का फैसला टाल दिया गया। देर रात सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम भी रेलवे कॉलोनी थाने पहुंचीं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

राजस्थान में सिजेरियन के बाद गर्भवती महिलाओं की मौतें: 6 दवाओं के बैच पर रोक, जांच शुरू | Pregnant Women Deaths After Cesarean in Rajasthan: Supply of 6 Drug Batches Halted, Investigation Begins
इंजेक्शन लगाते ही छूटने लगी थी कंपकंपी, राजस्थान ड्रग विभाग ने छह दवाओं के विशेष बैच की सप्लाई रोकी
19 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
कोटा के सरकारी अस्पताल में सिजेरियन के बाद दो गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई है। जांच में स्पष्ट हुआ कि महिलाओं को दवाओं से गंभीर समस्या उत्पन्न हुई। इस घटना के कारण ड्रग विभाग ने 6 दवाओं के उपयोग पर रोक लगाई है। पहले भी कोटा में प्रसूताओं की मौतें हो चुकी हैं। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ट्रेन में अलग-अलग जगह बैठे मिले थे आरोपी

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में कोटा पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक, तीनों पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12939 के जनरल कोच में अलग-अलग जगह बैठे थे। मुंबई पुलिस से इनपुट मिलने के बाद कोटा पुलिस ने स्टेशन पर घेराबंदी की और उन्हें हिरासत में ले लिया।

जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी योजना

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी ट्रेन से जयपुर पहुंचने के बाद बस के जरिए दिल्ली जाने की फिराक में थे। इसके बाद उनकी योजना नेपाल भागने की थी। हालांकि, कोटा रेलवे स्टेशन पर ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के फरार होने की योजना और वारदात के बाद उनके सफर से जुड़े पहलुओं की आगे जांच की जा रही है।

अलवर में दिल दहला देने वाली घटना: बच्चों की हत्या के बाद मां ने की आत्महत्या, छोटी बहन की हालत गंभीर | Heart-wrenching incident in Alwar: Mother commits suicide after killing children, younger sister in critical condition
Rajasthan Top News: अलवर में मासूम बच्चों की हत्या के बाद मां ने किया सुसाइड, छोटी बहन ने भी दीवार में दे मारा सर
18 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
अलवर के दांतिया गांव में मां और उसके दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में शोक छा गया। महेश जोशी सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद जेल से बाहर आए।अजमेर जिले में भाजपा कार्यालय की दीवार पर अमर्यादित नारे लिखने का मामला सामने आया। धौलपुर में रिवर डॉल्फिन की गणना आधुनिक तकनीक से की जा रही है।

तीसरे आरोपी को भी बालिग मान रही मुंबई पुलिस

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीसरे आरोपी की पहचान फूल सिंह के रूप में हुई है। उसे पहले नाबालिग बताया गया था, लेकिन मुंबई पुलिस ने उसे बालिग मानते हुए आगे की कार्रवाई की है। बताया गया है कि फूल सिंह, रेहान के गांव का रहने वाला है और रेहान ही उसे अपने साथ मुंबई लेकर गया था। उसकी उम्र से जुड़े तथ्यों की पुष्टि जांच के दौरान की जाएगी।

अमृतसर में व्यापारी पर फायरिंग का भी जिक्र

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि रेहान और फूल सिंह करीब डेढ़ महीने पहले पंजाब के अमृतसर में एक व्यापारी पर फायरिंग की घटना में शामिल रहे थे। इस मामले से जुड़े तथ्यों और दोनों की भूमिका की पुष्टि संबंधित पुलिस रिकॉर्ड और आगे की पूछताछ से होगी। मुंबई पुलिस अब आरोपियों से अलग-अलग घटनाओं और उनके संभावित संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

ट्रेन में हुलिया बदलने की बात की पुष्टि नहीं

रेलवे कॉलोनी थाना सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि कोटा पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों के ट्रेन में हुलिया बदलने की बात सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि आगे की जांच में अगर कोटा या राजस्थान से जुड़ा कोई इनपुट मिलता है, तो राजस्थान पुलिस भी जांच में शामिल रहेगी। फिलहाल मामले की आगे की पड़ताल मुंबई पुलिस करेगी।

एनसीईआरटी स्कूल काउंसलर डिप्लोमा कोर्स 2027: शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर, 6 नवंबर तक करें आवेदन | NCERT School Counselor Diploma Course 2027: Golden Opportunity for Teachers, Apply by November 6
शिक्षकों के लिए एनसीईआरटी डिप्लोमा कोर्स 2027 में स्कूल काउंसलर कोर्स करने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन
18 Oct 2026 ,
By Kaushiki
एनसीईआरटी डिप्लोमा कोर्स 2027 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। गाइडेंस एंड काउंसलिंग डिप्लोमा के तहत यह एक साल का डिप्लोमा कोर्स जनवरी से दिसंबर 2027 तक चलेगा। शिक्षक, स्कूल प्रशासक और गाइडेंस से जुड़े कर्मी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 है। NCERT के इस कोर्स का मकसद बच्चों तक सही गाइडेंस पहुंचाना है। आइए इस कोर्स के बारे में जानें...

मुंबई पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर होगी रवाना

तीनों आरोपियों को मुंबई ले जाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस की टीम कोटा में मौजूद है। आरोपियों को सौंपने और रवाना करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। तीनों आरोपियों को सड़क मार्ग से कोटा से मुंबई ले जाया जाएगा।मुंबई पहुंचने के बाद उनसे फायरिंग की साजिश, हथियारों की बरामदगी और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस की आगे की जांच से मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

EWS आरक्षण पर रविंद्र भाटी की यात्रा का असर, शेखावत बोले- जल्द निकलेगा समाधान | Impact of Ravindra Bhati's EWS Reservation Yatra, Shekhawat says- Solution will emerge soon
EWS आरक्षण पर भाटी की यात्रा से गरमाई सियासत, केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- जल्द निकलेगा रास्ता
17 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में EWS आरक्षण के नियम बदलने की मांग फिर चर्चा में है। रविंद्र सिंह भाटी की सरलीकरण यात्रा के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पात्रता शर्तों में बदलाव के संकेत दिए हैं। सबसे बड़ा मुद्दा पांच एकड़ कृषि भूमि की सीमा है। केंद्र सरकार में चर्चा चल रही है, लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

Tags:
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
  • कोटा रेलवे कॉलोनी थाना
  • तीन आरोपी मुंबई रवाना
  • टाइगर श्रॉफ हमला
  • कोटा पुलिस कार्रवाई
  • नेपाल भागने की योजना
  • फूल सिंह आरोपी
  • मुंबई पुलिस पूछताछ
  • Tiger Shroff Firing Case
  • Kota Police News
छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ की गिरदावरी परियोजना पर सवाल, कंपनी ने अधूरा छोड़ा काम, एप डाउनलोड करने पर सुरक्षा चेतावनी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ की गिरदावरी परियोजना पर सवाल, कंपनी ने अधूरा छोड़ा काम, एप डाउनलोड करने पर सुरक्षा चेतावनी
भोपाल के सेंट्रल विस्टा का बदला प्लान, 1600 करोड़ का प्रोजेक्ट बिना सरकारी खर्च के होगा तैयार

By Aman Vaishnav

भोपाल के सेंट्रल विस्टा का बदला प्लान, 1600 करोड़ का प्रोजेक्ट बिना सरकारी खर्च के होगा तैयार
राजस्थान पंचायत चुनाव: गांवों में कमल खिलाने के लिए BJP ने झोंकी ताकत, 4 केंद्रीय मंत्री और 118 विधायकों को जिम्मेदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: गांवों में कमल खिलाने के लिए BJP ने झोंकी ताकत, 4 केंद्रीय मंत्री और 118 विधायकों को जिम्मेदारी
राजस्थान शिक्षा विभाग में प्रमोशन अटका, 534 में से 131 DEO पद खाली; अधिकारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान शिक्षा विभाग में प्रमोशन अटका, 534 में से 131 DEO पद खाली; अधिकारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ
दुर्ग जेडी स्टील प्लांट में ठेकेदार पर गिरा 1600°C पिघला लोहा, अस्पताल में तोड़ा दम

By Harrison Masih

दुर्ग जेडी स्टील प्लांट में ठेकेदार पर गिरा 1600°C पिघला लोहा, अस्पताल में तोड़ा दम
कौन हैं आईएएस रामप्रकाश अहिरवार? जिन्हें अचानक मिली नगर निगम सहित भोपाल मेट्रो की कमान

By Aman Vaishnav

कौन हैं आईएएस रामप्रकाश अहिरवार? जिन्हें अचानक मिली नगर निगम सहित भोपाल मेट्रो की कमान
पिता की हैवानियत : छह महीने की बेटी को दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम

By Umeshwari Baghel

पिता की हैवानियत : छह महीने की बेटी को दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम