Rajasthan Top News: अलवर में मासूम बच्चों की हत्या के बाद मां ने किया सुसाइड, छोटी बहन ने भी दीवार में दे मारा सर

Jageshwar prasad | Oct 18, 2026, 20:30 IST
Share
आज की राजस्थान की मुख्य खबरें
आज की राजस्थान की मुख्य खबरें

अलवर के दांतिया गांव में मां और उसके दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में शोक छा गया। महेश जोशी सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद जेल से बाहर आए।अजमेर जिले में भाजपा कार्यालय की दीवार पर अमर्यादित नारे लिखने का मामला सामने आया। धौलपुर में रिवर डॉल्फिन की गणना आधुनिक तकनीक से की जा रही है।

राजस्थान की टॉप न्यूज

जल जीवन मिशन घोटाला: जेल से बाहर आए महेश जोशी, बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं

महेश जोशी (Mahesh Joshi) सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद जेल से बाहर आए। उन्होंने अपनी स्थिति को निर्दोष बताते हुए न्यायपालिका पर विश्वास व्यक्त किया। जोशी ने जल जीवन मिशन की जांच के संदर्भ में सवाल किए और सरकार से श्वेतपत्र की मांग की। गिरफ्तारी के समय उनकी पत्नी का निधन हुआ, जिसे उन्होंने बेहद कठिन समय बताया।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

मदन राठौड़ के बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, अजमेर में BJP दफ्तर पर लिखे अमर्यादित नारे

राजस्थान के अजमेर जिले में भाजपा कार्यालय की दीवार पर अमर्यादित नारे लिखने का मामला सामने आया। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को डिटेन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

कोटा में ज्वेलर्स की दुकान से 70 लाख की चोरी, 3 मिनट में तिजोरी उठाकर ले गए बदमाश

कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर में देव ज्वेलर्स से करीब 70 लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी होने का दावा किया गया है। पांच से ज्यादा नकाबपोश बदमाश तीन मिनट में तिजोरी उठाकर फरार हो गए, वारदात CCTV में कैद हुई। दीपावली से पहले हुई चोरी के बाद व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

कोटा में हिस्ट्रीशीटर समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, 5 अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद; ऑपरेशन हॉक को बड़ी सफलता मिली

कोटा में ऑपरेशन हॉक के तहत हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से 5 अवैध पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए।तीनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस हथियारों के स्रोत की जांच कर रही है।ऑपरेशन हॉक के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Dolphin Census: चंबल नदी में विलुप्तप्राय रिवर डॉल्फिन की गणना शुरू, आधुनिक तकनीक से होगा सर्वेक्षण

धौलपुर में रिवर डॉल्फिन (River Dolphin) की गणना आधुनिक तकनीक से की जा रही है। तीन राज्यों के वनकर्मियों और विशेषज्ञों की टीम शामिल है। गणना का उद्देश्य डॉल्फिन की संख्या और उनके प्राकृतिक आवास को समझना है। इससे विलुप्तप्राय जलीय जीवों के संरक्षण में मदद मिलेगी। चंबल नदी में जलीय जीवों की संख्या बढ़ रही है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान शिक्षक भर्ती में डमी अभ्यर्थियों का खेल, 8 लाख में हुआ सौदा; मध्यस्थ गिरफ्तार

राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थियों की व्यवस्था करने के आरोप में राजमोहन मीणा गिरफ्तार। जांच के मुताबिक, दो परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठाने के लिए 8 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। अदालत ने आरोपी को 21 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसओजी अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

गहलोत का मुख्यमंत्री पर पलटवार, बोले- परिसीमन से प्रदेश को बर्बाद किया, जनता मौका मिलते ही देगी झटका

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूखे और अकाल को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में स्थिति गंभीर है। सरकार को गिरदावरी तुरंत पूरी करानी चाहिए। उन्होंने पंचायत चुनाव में परिसीमन पर भी सवाल उठाए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को माफी मांगने की भी बात कही।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

अलवर में मासूम बच्चों की हत्या के बाद मां ने किया सुसाइड, छोटी बहन ने भी दीवार में दे मारा सर, हालत गंभीर

अलवर के दांतिया गांव में मां और उसके दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में शोक छा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने बच्चों पर कैंची से वार करने के बाद खुद को भी घायल कर लिया। महिला की छोटी बहन गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

ऑपरेशन त्रिनेत्र: टैंकर में 147 कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था 2947 किलो डोडा-पोस्त, एक गिरफ्तार

पिण्डवाड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक टैंकर से डोडा-पोस्त बरामद किया। पुलिस ने भाग रहे चालक का पीछा किया और टैंकर रोक लिया। तलाशी में 147 कट्टे अवैध डोडा-पोस्त के मिले, जिसका कुल वजन 2,947 किलो है। आरोपी शुभम चौहान को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तस्करी की कड़ियों की जांच कर रही है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जयपुर में ओलावृष्टि, बारां में फसलें खतरे में: 6 जिलों में अलर्ट जारी | Hailstorm in Jaipur, crops in Baran in danger: Alert issued in 6 districts
जयपुर में बारिश के साथ गिरे ओले, बारां में फसल खराब होने का डर; 6 जिलों में अलर्ट
18 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर के सी-स्कीम, जवाहर नगर और राजापार्क समेत कई इलाकों में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। बारां में बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि सोमवार से मौसम साफ होने की संभावना है।

Tags:
  • महेश जोशी
  • Mahesh Joshi
  • जल जीवन मिशन घोटाला
  • यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
  • ऑपरेशन हॉक
  • River Dolphin
  • रिवर डॉल्फिन की गणना शुरू
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • ऑपरेशन त्रिनेत्र
बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क, किसानों और युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

By Sandeep Kumar

बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क, किसानों और युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
इंटरनेट नहीं चलाते तो डेटा का पैसा क्यों दें? Airtel ने लॉन्च किए 3 नए कॉलिंग प्लान, जानें क्या मिलेगी सुविधा

By Sumit Kumar

इंटरनेट नहीं चलाते तो डेटा का पैसा क्यों दें? Airtel ने लॉन्च किए 3 नए कॉलिंग प्लान, जानें क्या मिलेगी सुविधा
CG Top News : रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार,समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार,समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर नहीं कीं तो बढ़ेगी मुश्किल

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर नहीं कीं तो बढ़ेगी मुश्किल
पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव से की इंदौर के अधिकारियों की शिकायत

By Sanjay Gupta

पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव से की इंदौर के अधिकारियों की शिकायत
ऑपरेशन त्रिनेत्र: टैंकर में 147 कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था 2947 किलो डोडा-पोस्त, एक गिरफ्तार

By Jageshwar prasad