कोटा में ज्वेलर्स की दुकान से 70 लाख की चोरी, 3 मिनट में तिजोरी उठाकर ले गए बदमाश
Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 18, 2026, 11:45 IST
नकाबपोश बदमाशों ने उड़ाई तिजोरी
कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर में देव ज्वेलर्स से करीब 70 लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी होने का दावा किया गया है। पांच से ज्यादा नकाबपोश बदमाश तीन मिनट में तिजोरी उठाकर फरार हो गए, वारदात CCTV में कैद हुई। दीपावली से पहले हुई चोरी के बाद व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है।
राजस्थान के कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर में चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 70 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह करीब 4:39 बजे स्विफ्ट कार में आए पांच से ज्यादा नकाबपोश बदमाश भोरा चौराहे स्थित देव ज्वेलर्स से पूरी तिजोरी उठाकर ले गए। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक, तिजोरी में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रखी थी। चोरी की यह पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर देव ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मुख्य सड़क की स्ट्रीट लाइट बंद की। इसके बाद दुकान के शटर का ताला तोड़कर उसे आधा उठाया और अंदर घुस गए। बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का प्लग निकाल दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकें। इसके बाद वे पूरी तिजोरी उठाकर कार में रखकर फरार हो गए।
हैरानी की बात यह है कि बदमाशों ने महज तीन मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह जब प्रभात फेरी पर निकले लोगों ने दुकान के टूटे ताले देखे तो व्यापारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद चोरी का पता चला।
पीड़ित व्यापारी परमानंद गुर्जर ने बताया कि उन्होंने दो-तीन दिन पहले ही करीब 20 से 30 लाख रुपए का सोने का सामान खरीदा था। दुकान में पहले से रखी पुरानी ज्वेलरी और नकदी भी तिजोरी में मौजूद थी। दीपावली और धनतेरस के त्योहार को देखते हुए उन्होंने सोने-चांदी के झुमके, हार, सिक्के समेत कई तरह के आभूषण रखे थे। व्यापारी ने कुल करीब 70 लाख रुपए का नुकसान होने का दावा किया है।
वारदात की शिकायत सुल्तानपुर थाने में दर्ज कराई गई है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि भोरा चौराहे जैसे प्रमुख स्थान पर होमगार्ड जवानों की तैनाती के बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और बाजारों में सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि अगर ऐसी वारदातों पर रोक नहीं लगी तो त्योहारों के सीजन में कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।
पहले स्ट्रीट लाइट बंद की, फिर तोड़ा ताला
हैरानी की बात यह है कि बदमाशों ने महज तीन मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह जब प्रभात फेरी पर निकले लोगों ने दुकान के टूटे ताले देखे तो व्यापारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद चोरी का पता चला।
दीपावली और धनतेरस के लिए खरीदा था माल
पुलिस जांच में जुटी, व्यापारियों में नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि भोरा चौराहे जैसे प्रमुख स्थान पर होमगार्ड जवानों की तैनाती के बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और बाजारों में सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि अगर ऐसी वारदातों पर रोक नहीं लगी तो त्योहारों के सीजन में कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।
FAQs:
- कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर में चोरों ने कितनी राशि की चोरी की है?
कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर में चोरों ने लगभग 70 लाख रुपए की चोरी की है। - चोरी की वारदात किस समय और कैसे हुई?
यह चोरी की वारदात रविवार सुबह करीब 4:39 बजे हुई, जब पांच से ज्यादा नकाबपोश बदमाश स्विफ्ट कार में आए और दुकान का ताला तोड़कर पूरी तिजोरी उठाकर ले गए। - व्यापारी ने चोरी के सामान में क्या-क्या रखा था?
व्यापारी परमानंद गुर्जर ने बताया कि उन्होंने दीपावली और धनतेरस के त्योहार के लिए करीब 20 से 30 लाख रुपए का सोने-चांदी का सामान खरीदा था, जिसमें झुमके, हार, सिक्के, और अन्य आभूषण शामिल थे।
केंद्र ने कोर्ट में कहा- दवाइयों पर ट्रेड मार्जिन MRP का 30% तक सीमित, राजस्थान में अस्पताल मरीजों को लूट रहे
By Jageshwar prasad
जयपुर मुहाना मंडी में सचिव पर गंभीर आरोप, पत्नी और बेटे के नाम वाले भूखंडों का आवंटन भी निरस्त
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में पहली बार सरकारी कॉलेजों के युक्तियुक्तकरण की तैयारी, 7 में जीरो एडमिशन
By Umeshwari Baghel
भोपाल मास्टर प्लान पर बीजेपी में घमासान, अफसरों की कॉलोनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप, प्लान रद्द करने की मांग
By Amresh Kushwaha
रायपुर में मिठाइयों के बीच मिले मरे कॉकरोच और कीड़े, 4 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, 150 किलो मिठाई नष्ट
By Umeshwari Baghel
एमपी मेडिकल बिल घोटाला: 2.87 करोड़ के गबन में फंसे पुलिसकर्मी फिर प्रमोशन की दौड़ में
By Aman Vaishnav
जन्म प्रमाणपत्र के लिए अब कोर्ट जाना होगा, इंदौर-उज्जैन में नया जन्म प्रमाणपत्र का नियम लागू लेकिन व्यवस्था अधूरी
By Manya Jain