रिश्वत की शिकायत पर एसीबी ने लगाई फाइनल रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने कहा- आरोपियों को बचाने की कोशिश, अब दर्ज करनी होगी FIR

Mukesh Sharma | Oct 15, 2026, 20:23 IST
Share
राजस्थान हाईकोर्ट ने 40 लाख की रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी की फाइनल रिपोर्ट रद्द की।
राजस्थान हाईकोर्ट ने 40 लाख की रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी की फाइनल रिपोर्ट रद्द की।

राजस्थान हाईकोर्ट ने 40 लाख रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत पर एसीबी की फाइनल रिपोर्ट रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि शुरुआती जांच में अपराध के तथ्य मिलने पर एफआईआर दर्ज करना जरूरी है। अदालत ने आरोपी बैंक अधिकारियों को बचाने की कोशिश पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिए।

राजस्थान हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि एसीबी केवल शुरुआती जांच के आधार पर किसी शिकायत में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाकर मामला बंद नहीं कर सकती। अगर शिकायत में अपराध के तथ्य सामने आते हैं तो एफआईआर दर्ज कर पूरी जांच करना जरूरी है।

जस्टिस अशोक कुमार जैन ने विवेक शर्मा की याचिका स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने माना कि एसीबी ने शिकायत में तथ्य सही मिलने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बजाय फाइनल रिपोर्ट तैयार कर मामला खत्म करने की कोशिश की गई। अदालत ने इस प्रक्रिया को आरोपी बैंक अधिकारियों को बचाने का प्रयास बताया।

51 लाख के फर्जी हाउसिंग लोन का मामला उजागर किया था

मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की भिवाड़ी शाखा से जुड़ा है। याचिकाकर्ता विवेक शर्मा यहां मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बैंक में करीब 51 लाख रुपए के कथित फर्जी हाउसिंग लोन का मामला उजागर किया था।

याचिकाकर्ता के मुताबिक इसके बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई। हालांकि, पुलिस जांच के बाद वह मामला बंद हो गया। इसके बाद विवेक शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। आरोप है कि बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागीय आरोप हटाने और राहत देने के बदले उनसे 40 लाख रुपए की रिश्वत मांगी।

रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग दी, एसीबी ने ट्रैप की तैयारी भी की

विवेक शर्मा ने रिश्वत मांगने से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड की और सबूतों के साथ एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने पर एसीबी के डीएसपी स्तर के अधिकारी ने इसका सत्यापन किया। सत्यापन में रिश्वत मांगने से जुड़े तथ्य सही पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की तैयारी भी की गई।

लेकिन बाद में एसीबी ने वॉयस सैंपल और अन्य तकनीकी कारणों का हवाला देकर एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बजाय मामले में फाइनल रिपोर्ट तैयार कर दी गई।

झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह का निर्दलीय ताल ठोकना, मदन राठौड़ का परिवारवाद पर कड़ा प्रहार | Jhabar Singh Kharra's son Durga Singh contests as independent, Madan Rathore's strong attack on nepotism
पंचायत चुनाव में मंत्री खर्रा के बेटे की निर्दलीय एंट्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- परिवारवाद नहीं चलेगा
15 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। उन्होंने श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से नामांकन भरा है। इस पर मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है।

आरोपियों की जगह शिकायतकर्ता पर कार्रवाई की सिफारिश

हाईकोर्ट ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि एसीबी ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता के खिलाफ ही कानूनी कार्रवाई की सिफारिश कर दी। एसीबी ने विवेक शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 182 और 211 के तहत कार्रवाई करने की सिफारिश की थी।

ये धाराएं झूठी सूचना देने और किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से झूठा आपराधिक आरोप लगाने से संबंधित हैं। अदालत ने कहा कि शिकायत के सत्यापन में तथ्य सामने आने के बावजूद ऐसा करना एसीबी की जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।

पीएम मोदी से CM भजनलाल शर्मा की मुलाकात: निकाय चुनाव, राजस्थान विकास प्रोजेक्ट और पीएम के दौरे पर हुई चर्चा | PM Modi meets CM Bhajanlal Sharma: Discussion on local body elections, Rajasthan development projects, and PM's visit
पीएम मोदी से मिले CM भजनलाल, पंचायत चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? सियासी चर्चा तेज
15 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राजस्थान आने का निमंत्रण दिया। बैठक में निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव की तैयारियों और प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को दुर्गा माता की संगमरमर की प्रतिमा भी भेंट की।

हाईकोर्ट ने कहा- शुरुआती जांच के आधार पर केस बंद नहीं कर सकते

अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के ललिता कुमारी मामले सहित अन्य फैसलों का हवाला दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जांच का उद्देश्य केवल यह पता लगाना है कि शिकायत में ऐसा अपराध सामने आता है या नहीं, जिसके लिए पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है।

अगर जांच में ऐसे अपराध का पता चलता है तो एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच करना जरूरी है। केवल शुरुआती जांच के आधार पर फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामला बंद नहीं किया जा सकता।

वासुदेव देवनानी ने भड़ाना हत्याकांड और संघ प्रचारक पिटाई पर DGP को किया तलब, विधानसभा की सुरक्षा भी बढ़ाई | Vasudev Devnani Summons DGP on Bhadana Murder and Sangh Pracharak Beating, Also Enhances Assembly Security
भड़ाना हत्याकांड और संघ प्रचारक की पिटाई पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने DGP को किया तलब, सख्त कार्रवाई के निर्देश
15 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा को विधानसभा में तलब किया। उन्होंने अतर सिंह भड़ाना मर्डर केस और नरैना थाने में संघ प्रचारक से मारपीट की जांच की प्रगति जानी। देवनानी ने कहा कि अपराधियों में कानून का भय जरूरी है। संघ प्रचारक मामले में कार्रवाई हो चुकी है, जबकि हत्याकांड की जांच जारी है।

सीबीआई नहीं, एसीबी ही करेगी मामले की जांच

याचिकाकर्ता ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। अदालत ने एसीबी की फाइनल रिपोर्ट और शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश रद्द कर दी। साथ ही एसीबी को शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष और पूरी जांच करने के निर्देश दिए।

कोर्ट ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कानून के मुताबिक संबंधित अदालत में रिपोर्ट पेश की जाए। इस आदेश के बाद अब एसीबी को बैंक अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच करनी होगी। हालांकि, आरोपों की अंतिम सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।

जयपुर अपोलो एनिमल ट्रस्ट करोड़ों का घोटाला: हाईकोर्ट ने ACB को दिए नए सिरे से जांच के आदेश | Jaipur Apollo Animal Trust Crore Scam: High Court Orders ACB to Re-investigate
जयपुर के अपोलो एनिमल ट्रस्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, हाईकोर्ट ने ACB को दिए नए जांच के आदेश
15 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान हाईकोर्ट ने अपोलो एनिमल मेडिकल ग्रुप ट्रस्ट के साथ जुड़े वित्तीय घोटाले की गंभीरता को देखते हुए नई जांच का आदेश दिया है। न्यायालय ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को यह निर्देश देते हुए कहा है कि वह इस मामले की जांच में इनकम टैक्स और प्रवर्तन निदेशालय से सहयोग ले।

Tags:
  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • एसीबी फाइनल रिपोर्ट
  • एसीबी जांच
  • एसबीआई रिश्वत मामला
  • विवेक शर्मा
  • 40 लाख रिश्वत आरोप
  • एफआईआर दर्ज करने के आदेश
  • Rajasthan High Court
  • ACB Final Report
  • SBI Bribery Case
SIR में मिर्ची बाबा का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम! बोले- मैं जिंदा हूं, संन्यासी हूं, कागज कहां से लाऊं

By Sumit Kumar

SIR में मिर्ची बाबा का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम! बोले- मैं जिंदा हूं, संन्यासी हूं, कागज कहां से लाऊं
सरकारी तन्ख्वाह पर प्राइवेट जॉब का ठप्पा—इंजीनियर साहब ने तो सिस्टम का ही फ्यूज उड़ा दिया

By Umeshwari Baghel

सरकारी तन्ख्वाह पर प्राइवेट जॉब का ठप्पा—इंजीनियर साहब ने तो सिस्टम का ही फ्यूज उड़ा दिया
जयपुर के अपोलो एनिमल ट्रस्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, हाईकोर्ट ने ACB को दिए नए जांच के आदेश

By Mukesh Sharma

जयपुर के अपोलो एनिमल ट्रस्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, हाईकोर्ट ने ACB को दिए नए जांच के आदेश
भड़ाना हत्याकांड और संघ प्रचारक की पिटाई पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने DGP को किया तलब, सख्त कार्रवाई के निर्देश

By Ashish Bhardwaj

भड़ाना हत्याकांड और संघ प्रचारक की पिटाई पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने DGP को किया तलब, सख्त कार्रवाई के निर्देश
राजस्थान में बिना जरूरी मशीनों के हजारों वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देने का आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी निगरानी पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में बिना जरूरी मशीनों के हजारों वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देने का आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी निगरानी पर सवाल
Chhattisgarh Politics: महतारी वंदन के पैसे महंगाई से वसूल रही सरकार? दीपक बैज ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

By Umeshwari Baghel

Chhattisgarh Politics: महतारी वंदन के पैसे महंगाई से वसूल रही सरकार? दीपक बैज ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
हल्दी-अदरक बीज योजना के नाम पर 10 करोड़ का घोटाला, कृषि मंत्री ने दिए जांच के आदेश

By Harrison Masih

हल्दी-अदरक बीज योजना के नाम पर 10 करोड़ का घोटाला, कृषि मंत्री ने दिए जांच के आदेश