पीएम मोदी से मिले CM भजनलाल, पंचायत चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? सियासी चर्चा तेज

Raghvendra Singh Rathore | Oct 15, 2026, 17:03 IST
Share
पीएम मोदी से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, राजस्थान आने का दिया निमंत्रण।
पीएम मोदी से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, राजस्थान आने का दिया निमंत्रण।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राजस्थान आने का निमंत्रण दिया। बैठक में निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव की तैयारियों और प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को दुर्गा माता की संगमरमर की प्रतिमा भी भेंट की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार (15 अक्टूबर) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, निकाय चुनाव और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राजस्थान आने का निमंत्रण भी दिया। हालांकि, पीएम के प्रस्तावित दौरे की तारीख और कार्यक्रम अभी तय नहीं हुए हैं।

राजस्थान के विकास प्रोजेक्ट पर क्या हुई बात?

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे, निवेश और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में केंद्र से मिल रहे सहयोग से राजस्थान को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य 2047 तक राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाना है।

रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राजस्थान की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।

निकाय चुनाव की रिपोर्ट, पंचायत चुनाव पर भी चर्चा की खबर

मुलाकात का राजनीतिक पहलू भी सामने आया है। मुख्यमंत्री की ओर से प्रधानमंत्री को हाल में हुए निकाय चुनाव की रिपोर्ट देने की जानकारी है। इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों पर भी बातचीत होने की खबर है।

राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के बाद अब पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को चुनावी तैयारियों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

दिसंबर में भजनलाल सरकार के तीन साल होंगे पूरे

राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी साल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार बनी थी। इन दोनों राज्यों में मंत्रिमंडल में बदलाव हो चुका है, जबकि राजस्थान में अब तक फेरबदल नहीं हुआ है।

दिसंबर में भजनलाल सरकार अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने जा रही है। ऐसे में प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक हलकों में संभावना जताई जा रही है कि पंचायत चुनावों के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

राजस्थान में पीएम मोदी का बड़ा कार्यक्रम संभव

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को आगामी दिनों में राजस्थान आने का निमंत्रण दिया है। इसके बाद प्रदेश में प्रधानमंत्री की सभा या किसी बड़े कार्यक्रम की संभावना जताई जा रही है।

नरेश मीणा की AAP से अपील: झाड़ू से ही बीजेपी-कांग्रेस का सफाया संभव, केजरीवाल से मांगा पार्टी सिंबल | Naresh Meena's appeal to AAP: BJP-Congress can only be cleaned with a broom, symbol sought from Kejriwal
झाड़ू से ही बीजेपी-कांग्रेस को किया जा सकता है साफ-नरेश मीणा, मांगा अरविंद केजरीवाल से पार्टी सिंबल
15 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों के बीच नरेश मीणा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नरेश मीणा अपने उम्मीदवारों के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से बारां, बूंदी और देवली-उनियारा में अपने उम्मीदवारों के लिए झाड़ू का सिंबल मांगा रहे है। इस पर आप की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है

एक दिन पहले कैबिनेट ने पारित किया था अभिनंदन प्रस्ताव

प्रधानमंत्री से मुलाकात से एक दिन पहले बुधवार (14 अक्टूबर) को राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। इसमें नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर को सार्वजनिक प्रशासन में नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे किए। उन्होंने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और बाद में देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

इस दौरान राज्य सरकार ने केंद्र के सहयोग से चल रही कई योजनाओं का भी जिक्र किया था। इनमें राम जल सेतु लिंक परियोजना, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और जयपुर रिंग रोड जैसी परियोजनाएं शामिल थीं।

रोडवेज बसों की लचर निगरानी: 13 चालान वाली बस से 60 मौतें, सुरक्षा पर गंभीर सवाल | Roadways Bus Poor Monitoring: 60 Deaths from 13-Challan Bus, Serious Questions on Safety
रोडवेज बसों से एक साल में 148 हादसे, 60 मौतें, जयपुर में 13 चालान वाली बस दौड़ती रही, निगरानी पर सवाल
15 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर में हादसे वाली रोडवेज बस पर 13 चालान और 92 हजार रुपए का जुर्माना लंबित था, फिर भी बस सड़कों पर दौड़ती रही। इनमें तीन चालान ओवरस्पीडिंग और सात परमिट उल्लंघन के थे। रोडवेज की बसों से एक साल में 148 हादसों में 60 लोगों की मौत हुई, इसके बावजूद सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रधानमंत्री को भेंट की माता की प्रतिमा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को दुर्गा माता की संगमरमर से बनी प्रतिमा भेंट की। साथ ही सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं।

इस मुलाकात के बाद राजस्थान में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे और राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं से जुड़े अगले फैसलों पर नजर रहेगी। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी सामने आई हैं।

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बंद, फिर भी करोड़ों की फीस वसूली: निर्मल चौधरी ने मांगा हिसाब | Rajasthan Student Union Elections Closed, Yet Crores Collected as Fees: Nirmal Choudhary Demands Account
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बंद, फिर भी करोड़ों की फीस वसूली, निर्मल चौधरी बोले- पैसा कहां गया, हिसाब दे प्रशासन
15 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में चार साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे, लेकिन छात्रों से चुनाव और छात्र कल्याण के नाम पर फीस ली जाती रही। अब कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने सरकारी कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव मद की फीस बंद करने और पुरानी राशि दूसरे छात्रहित के कामों में खर्च करने के निर्देश दिए हैं। निर्मल चौधरी और शुभम रेवाड़ ने फीस वसूली पर सवाल उठाए हैं।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी मिले मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में राजस्थान की यमुना, किठाऊ, नर्मदा और राम जलसेतु लिंक परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न समझौतों में सहयोग को लेकर चर्चा हुई।

इसके साथ ही प्रदेश में जल प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार राजस्थान में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सिंचाई तंत्र को मजबूत बनाने और जल सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। हालांकि, बैठक में किसी नई परियोजना की मंजूरी या अतिरिक्त बजट जारी होने की जानकारी नहीं दी गई है।

राजस्थान में फर्जी FMGE सर्टिफिकेट का खुलासा: 30 लाख में डॉक्टर बनने का खेल, 4 गिरफ्तार | Rajasthan FMGE Fake Certificate Scam Uncovered: A 30 Lakh Game to Become a Doctor, 4 Arrested
FMGE परीक्षा में फेल हुए तो लाखों में खरीदे फर्जी सर्टिफिकेट, राजस्थान में SOG ने 4 डॉक्टरों को किया गिरफ्तार
15 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
राजस्थान में विदेश से MBBS करने के बाद फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) परीक्षा पास नहीं कर पाने वाले चार युवकों को फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने के आरोप में SOG ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि इन्होंने 27 से 30 लाख रुपए देकर फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए और मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप की। इस मामले में 100 से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट जांच के घेरे में हैं।

Tags:
  • भजनलाल शर्मा
  • bhajanlal sharma
  • नरेंद्र मोदी
  • राजस्थान
  • प्रधानमंत्री
  • मुख्यमंत्री
  • पंचायत चुनाव
  • निकाय चुनाव
  • delhi
  • jaipur
27% आरक्षण की बहाली के लिए ओबीसी महासभा का आंदोलन तेज, 28 अक्टूबर को संभागों में प्रदर्शन का ऐलान

By Neel Tiwari

27% आरक्षण की बहाली के लिए ओबीसी महासभा का आंदोलन तेज, 28 अक्टूबर को संभागों में प्रदर्शन का ऐलान
कमलनाथ कॉलेज को एमपी हाईकोर्ट से बड़ा झटका, घोस्ट कॉलेज के आरोपों के बीच याचिका खारिज

By Neel Tiwari

कमलनाथ कॉलेज को एमपी हाईकोर्ट से बड़ा झटका, घोस्ट कॉलेज के आरोपों के बीच याचिका खारिज
पंचायत चुनाव में मंत्री खर्रा के बेटे की निर्दलीय एंट्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- परिवारवाद नहीं चलेगा

By Ashish Bhardwaj

पंचायत चुनाव में मंत्री खर्रा के बेटे की निर्दलीय एंट्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- परिवारवाद नहीं चलेगा
पर्ची वाले बाबा के पैरों से लिपटा सांप, देखते ही उड़े होश, चक्कर खाकर गिरे और पहुंच गए अस्पताल

By Manya Jain

पर्ची वाले बाबा के पैरों से लिपटा सांप, देखते ही उड़े होश, चक्कर खाकर गिरे और पहुंच गए अस्पताल
छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, सरकार ने बढ़ाई डेट, अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, सरकार ने बढ़ाई डेट, अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
जबलपुर ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट से राहत पाने वाला शमीम कबाड़ी फिर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का आरोप

By Neel Tiwari

जबलपुर ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट से राहत पाने वाला शमीम कबाड़ी फिर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का आरोप
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बैठक से सांसद और विधायकों ने बनाई दूरी, जलसंकट पर भी एकजुट नहीं दिखे नेता

By Sanjay Gupta

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बैठक से सांसद और विधायकों ने बनाई दूरी, जलसंकट पर भी एकजुट नहीं दिखे नेता