दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, जोधपुर और बाड़मेर से चलेंगी ट्रेनें

Jageshwar prasad | Oct 21, 2026, 19:17 IST
Share
जोधपुर-गोरखपुर और बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन कल से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर-गोरखपुर और बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन कल से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। गुरुवार (22 अक्टूबर) से जोधपुर-गोरखपुर और बाड़मेर-हरिद्वार के बीच स्पेशल ट्रेनें शुरू होंगी। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे की ओर से नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें (Festival Special Trains) चलाई जा रही हैं। गुरुवार को जोधपुर-गोरखपुर और बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेनें रवाना होंगी।

इन रेल सेवाओं से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की ओर जाने वाली सवारियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। त्योहार के समय इन राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखा गया है। इसलिए जोधपुर मंडल से अलग-अलग त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

जोधपुर-गोरखपुर ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन गुरुवार को जोधपुर से शाम 4.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन यानी शुक्रवार शाम 8.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह ट्रेन 26 नवंबर तक हर गुरुवार को संचालित होगी। इस ट्रेन का कई स्टेशनों पर ठहराव तय किया गया है। इनमें मेड़ता रोड, डेगाना, डीडवाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा और बस्ती शामिल हैं।

बाड़मेर-हरिद्वार ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन गुरुवार को बाड़मेर से सुबह 4.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन यानी शुक्रवार सुबह 4.10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इस रेलगाड़ी का संचालन 30 नवंबर तक बाड़मेर से हर सोमवार और गुरुवार को निर्धारित है। इस ट्रेन का भी कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इनमें बालोतरा, समदड़ी, लूनी, जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बठिंडा, अंबाला और सहारनपुर शामिल हैं।

निर्माण कार्य से ट्रेनें प्रभावित

उत्तर पश्चिम रेलवे (North West Railway) के जोधपुर मंडल में समदड़ी-लूनी रेलखंड पर निर्माण कार्य चल रहा है। दुदिया और दुंदाड़ा स्टेशन यार्ड में सबवे बनाया जा रहा है। साथ ही समदड़ी स्टेशन यार्ड में फुट ओवरब्रिज का काम चल रहा है।

इन कार्यों के चलते 23 अक्टूबर को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके तहत दो रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। वहीं दो रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने यह जानकारी दी।

उदयपुर रेल नेटवर्क को मजबूती: उमरड़ा-देबारी के बीच डबल ट्रैक परियोजना पर 492 करोड़ खर्च, जमीन अधिग्रहण पूरा | Udaipur Rail Network Strengthened: Rs 492 Crore for Umarda-Debari Double Track Project, Land Acquisition Complete
उदयपुर में 492 करोड़ से डबल होगा 24 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
16 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
उदयपुर में रेल नेटवर्क को मजबूत के लिए उमरड़ा से देबारी के बीच 24.78 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक को अब डबल किया जाएगा। भारतीय रेलवे इस दूसरी लाइन को बिछाने पर 492 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर को जमीन लेने की आखिरी मंजूरी दे दी है।

कौन सी ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

ट्रेन संख्या 14896, बाड़मेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस समदड़ी से भगत की कोठी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14893, भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस भगत की कोठी से समदड़ी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 20485, जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट लूनी-मारवाड़ जंक्शन-मेहसाणा मार्ग से चलेगी। परिवर्तित मार्ग पर पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड और पालनपुर में ठहराव रहेगा।

ट्रेन संख्या 20486, साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट मेहसाणा-मारवाड़ जंक्शन-लूनी मार्ग से चलेगी। परिवर्तित मार्ग पर पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन और पाली मारवाड़ में ट्रेन का ठहराव रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

दिवाली पर ट्रेन में सीट की चिंता खत्म! 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें और 824 फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत | Diwali train seat worries over! 13 new special train pairs and 824 trips, passengers to get relief
दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेन चलेगी; 824 फेरे होंगे
13 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में सीट मिलने में राहत मिल सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनों सहित कुल 38 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के 824 फेरे चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा 48 जोड़ी नियमित ट्रेनों में 150 अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा यात्रियों को सीट मिल सके।

Tags:
  • फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
  • जोधपुर मंडल
  • फेस्टिवल सीजन
  • जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
  • बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन
  • Festival Special Trains
  • उत्तर पश्चिम रेलवे
  • North West Railway
रीवा में चोरी से पहले पेट पूजा: चोर ने खाया पूड़ी-अचार, फिर लॉकर तोड़कर ले गया लाखों का माल

By Arohi Raj

रीवा में चोरी से पहले पेट पूजा: चोर ने खाया पूड़ी-अचार, फिर लॉकर तोड़कर ले गया लाखों का माल
अकाल पर सियासत, किरोड़ी का गहलोत पर पलटवार-नियमों से होगा सर्वे,अफवाहों से नहीं चलेगी सरकार

By Mukesh Sharma

अकाल पर सियासत, किरोड़ी का गहलोत पर पलटवार-नियमों से होगा सर्वे,अफवाहों से नहीं चलेगी सरकार
सड़क हादसे में मौत पर परिवार को मिलेंगे 24.39 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने करीब 7 लाख बढ़ाया मुआवजा

By Umeshwari Baghel

सड़क हादसे में मौत पर परिवार को मिलेंगे 24.39 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने करीब 7 लाख बढ़ाया मुआवजा
पीएम के शिलान्यास के बाद भी जयपुर मेट्रो के टेंडरों पर सवाल, अदाणी समूह की कंपनी 921 करोड़ के ठेके की दौड़ में सबसे आगे

By Raghvendra Singh Rathore

पीएम के शिलान्यास के बाद भी जयपुर मेट्रो के टेंडरों पर सवाल, अदाणी समूह की कंपनी 921 करोड़ के ठेके की दौड़ में सबसे आगे
रितु बराला केस: जयपुर पुलिस ने क्यों नहीं दर्ज की जीरो FIR? जानिए कानून क्या कहता है

By Mukesh Sharma

रितु बराला केस: जयपुर पुलिस ने क्यों नहीं दर्ज की जीरो FIR? जानिए कानून क्या कहता है
Rajasthan Panchayat Chunav: बाड़मेर में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी की मौत, खेत में मिला शव

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Panchayat Chunav: बाड़मेर में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी की मौत, खेत में मिला शव
क्या है स्पेशल पीएससी? MP के युवाओं के लिए नौकरी की नई उम्मीद या भर्ती व्यवस्था की अग्निपरीक्षा? जानें भर्ती का पूरा गणित

By Ram Krishna Gautam

क्या है स्पेशल पीएससी? MP के युवाओं के लिए नौकरी की नई उम्मीद या भर्ती व्यवस्था की अग्निपरीक्षा? जानें भर्ती का पूरा गणित