अकाल पर सियासत, किरोड़ी का गहलोत पर पलटवार-नियमों से होगा सर्वे,अफवाहों से नहीं चलेगी सरकार

Mukesh Sharma | Oct 21, 2026, 18:53 IST
Share
किरोड़ी और गहलोत आमने-सामने
किरोड़ी और गहलोत आमने-सामने

राजस्थान में सूखे और अकाल के हालातों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी बढ़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सर्वे के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। गहलोत ने केंद्र से मदद मांगने का सुझाव दिया है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Jaipur: राजस्थान में सूखे और अकाल के हालातों पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भजनलाल सरकार पर अनदेखी के तीखे आरोप लगाने के बाद राज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पलटवार किया है।

बुधवार को भाजपा मुख्यालय (BJP Office) में मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बिना किसी प्रशासनिक रिपोर्ट और नियम-कायदों के जल्दबाजी में कदम नहीं उठा सकती। सर्वे पूरा होते ही नियमानुसार अकाल घोषित कर तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने पूर्व सीएम को संवेदनशील मुद्दों पर भ्रम न फैलाने की सलाह भी दी। उन्होंने साफ किया कि प्रदेश के करीब आठ से दस जिलों में कम बारिश से सूखे के हालात बने हुए हैं। हालात की पूरी मॉनिटरिंग हो रही है।

सर्वे की प्रक्रिया जारी

कृषि मंत्री ने बताया कि जिला कलेक्टरों और संबंधित अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रहे हैं। राजस्व विभाग इसकी औपचारिक प्रक्रिया को पूरा कर रहा है। सर्वे का काम पूरा होने और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अकाल घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके तुरंत बाद प्रभावित किसानों और पशुपालकों के लिए राहत कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

भ्रम न फैलाने की हिदायत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तत्काल कार्रवाई की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सरकार प्रशासनिक प्रक्रिया और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही कदम उठाती है और यह काम प्रक्रियाधीन है। इसलिए बेहतर होगा कि गहलोत इस संवेदनशील मुद्दे पर भ्रम फैलाने की कोशिश न करें।

पूर्व मुख्यमंत्री के आरोप और मांग

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सूखे और अकाल के हालात को लेकर भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला था। गहलोत ने कहा था कि सरकार को अंदाजा तक नहीं है कि इस बार राजस्थान में कितना भयंकर सूखा पड़ा है। गांवों में लोग परेशान हैं और बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर सहित कई इलाकों में स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है।

भाषण से नहीं चलेगा काम, तुरंत हो गिरदावरी

गहलोत ने कहा था कि उन्होंने बीकानेर का दौरा किया है और वहां हालात चिंताजनक हैं। जैसलमेर में हजारों गायों की मौत का दावा करते हुए उन्होंने कहा था कि पशुधन के लिए चारे का कोई समुचित प्रबंध नहीं है और चारा करीब 20 रुपए किलो तक पहुंच गया है। प्रदेश में पेयजल संकट भी लगातार बढ़ रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को चेताते हुए कहा कि समय रहते मुख्यमंत्री स्तर पर सूखे की मॉनिटरिंग नहीं की गई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ेगी। सरकार को जमीनी हकीकत पता करनी चाहिए और जहां गिरदावरी पूरी नहीं हुई है, वहां इसे तत्काल पूरा करवाना चाहिए।

गहलोत का भजनलाल सरकार पर तीखा हमला: सूखे, परिसीमन और चुनाव में धांधली का आरोप, जनता देगी झटका | Gehlot's sharp attack on Bhajanlal government: Allegations of drought, delimitation, and election rigging, public will give a jolt
गहलोत का मुख्यमंत्री पर पलटवार, बोले- परिसीमन से प्रदेश को बर्बाद किया, जनता मौका मिलते ही देगी झटका
18 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूखे और अकाल को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में स्थिति गंभीर है। सरकार को गिरदावरी तुरंत पूरी करानी चाहिए। उन्होंने पंचायत चुनाव में परिसीमन पर भी सवाल उठाए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को माफी मांगने की भी बात कही।

पहले से तैयारी जरुरी

गहलोत ने कहा था कि अकाल होने पर तुरंत राहत नहीं मिलती। इसलिए पहले से तैयारी जरूरी है। सरकार को चारे, पेयजल और रोजगार की व्यवस्था करनी होगी। राज्य सरकार को केंद्र सरकार से भी तत्काल मदद मांगनी चाहिए।

राजस्थान में सूखे का कहर, चुनाव में व्यस्त अफसर: किसानों के मुआवजे पर सवाल | Rajasthan Drought Havoc, Officials Busy in Elections: Questions on Farmers' Compensation
राजस्थान में सूखे से फसलें बर्बाद, अफसर चुनाव में व्यस्त, गिरदावरी और मुआवजे पर सवाल, किसान नेता बोले- चुनाव सरकार का बहाना
19 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में सूखे से फसल खराबे के बीच गिरदावरी और मुआवजे पर सवाल उठ रहे हैं। द सूत्र से बातचीत में कई अधिकारियों ने पंचायत चुनाव में व्यस्त होने की बात कही। किसान नेता रामपाल जाट ने इसे सरकार का बहाना बताते हुए समय पर गिरदावरी नहीं कराने का आरोप लगाया। उन्होंने पुराने नियमों में सुधार और किसानों को जल्द राहत देने की मांग की।

केंद्र से मदद क्यों नहीं मांग रही सरकार

उन्होंने कहा था कि उनके कार्यकाल में सूखा होने पर केंद्र से मदद लेकर गांवों में अकाल राहत के काम करवाए गए थे। अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते काम के बदले अनाज योजना के जरिए भी राहत पहुंचाई गई थी। अब जब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है तो राज्य सरकार केंद्र से सूखे के लिए मदद की मांग क्यों नहीं कर रही है ?

जयपुर मेट्रो फेज-2 टेंडर पर सवाल: अदाणी समूह की कंपनी सबसे कम बोलीदार, प्रोजेक्ट की रफ्तार पर ग्रहण? | Jaipur Metro Phase-2 Tender Questions: Adani Group Company Lowest Bidder, Project Speed Hindered?
पीएम के शिलान्यास के बाद भी जयपुर मेट्रो के टेंडरों पर सवाल, अदाणी समूह की कंपनी 921 करोड़ के ठेके की दौड़ में सबसे आगे
21 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर मेट्रो फेज-2 के करीब 13 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में अलग-अलग निर्माण पैकेजों की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। अदाणी समूह की Cemindia Projects ने एयरपोर्ट के नीचे सुरंग बनाने के पैकेज में 921.63 करोड़ रुपए की सबसे कम बोली लगाई है। मेट्रो फेज-2 से जयपुर के औद्योगिक, आवासीय और व्यावसायिक इलाकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन मिलने की उम्मीद है।

Tags:
  • jaipur
  • सूखे और अकाल
  • अशोक गहलोत
  • कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
  • BJP Office
  • राजस्व विभाग
  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • अनाज योजना
पीएम के शिलान्यास के बाद भी जयपुर मेट्रो के टेंडरों पर सवाल, अदाणी समूह की कंपनी 921 करोड़ के ठेके की दौड़ में सबसे आगे

By Raghvendra Singh Rathore

पीएम के शिलान्यास के बाद भी जयपुर मेट्रो के टेंडरों पर सवाल, अदाणी समूह की कंपनी 921 करोड़ के ठेके की दौड़ में सबसे आगे
रितु बराला केस: जयपुर पुलिस ने क्यों नहीं दर्ज की जीरो FIR? जानिए कानून क्या कहता है

By Mukesh Sharma

रितु बराला केस: जयपुर पुलिस ने क्यों नहीं दर्ज की जीरो FIR? जानिए कानून क्या कहता है
Rajasthan Panchayat Chunav: बाड़मेर में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी की मौत, खेत में मिला शव

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Panchayat Chunav: बाड़मेर में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी की मौत, खेत में मिला शव
क्या है स्पेशल पीएससी? MP के युवाओं के लिए नौकरी की नई उम्मीद या भर्ती व्यवस्था की अग्निपरीक्षा? जानें भर्ती का पूरा गणित

By Ram Krishna Gautam

क्या है स्पेशल पीएससी? MP के युवाओं के लिए नौकरी की नई उम्मीद या भर्ती व्यवस्था की अग्निपरीक्षा? जानें भर्ती का पूरा गणित
कैफे-क्लब की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई, जयपुर में 20 हुक्के और 60 पाइप जब्त

By Jageshwar prasad

कैफे-क्लब की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई, जयपुर में 20 हुक्के और 60 पाइप जब्त
जैसलमेर में सड़क किनारे मिला नवजात का शव, आधा सिर और एक हाथ गायब होने से सनसनी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जैसलमेर में सड़क किनारे मिला नवजात का शव, आधा सिर और एक हाथ गायब होने से सनसनी
उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरारें, अब 15 तरह के टेस्ट से होगी सड़क की जांच, निर्माण एजेंसी को नोटिस

By Umeshwari Baghel

उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरारें, अब 15 तरह के टेस्ट से होगी सड़क की जांच, निर्माण एजेंसी को नोटिस