भोपाल, धार और सागर के कलेक्टर बदलने की तैयारी

मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। भोपाल, रीवा, धार, सागर, होशंगाबाद और शाजापुर सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। सरकार जनगणना शुरू होने से पहले नए अफसरों की पोस्टिंग तय करना चाहती है।

author-image
Ramanand Tiwari
New Update
Preparation to change collectors of Bhopal Dhar and Sagar

Photograph: (the sootr)

News in Short

  • मध्य प्रदेश में कलेक्टरों और कई वरिष्ठ आईएएस के तबादले की तैयारी है।
  • भोपाल, धार और शहडोल सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं।
  • कुछ अफसर प्रदर्शन के कारण और कुछ लंबे कार्यकाल की वजह से हट सकते हैं।
  • मंत्रालय में भी प्रमुख सचिव और सचिव स्तर पर बदलाव की चर्चा है।
  • सरकार जनगणना शुरू होने से पहले जिलों में अफसरों की नई पोस्टिंग तय करना चाहती है। 

News in Detail

MP में कलेक्टरों के बड़े फेरबदल की तैयारी

सरकार ने कलेक्टरों के तबादलों की सूची पर काम तेज कर दिया है। sootr बताते हैं कि यह सूची होली के तत्काल बाद जारी हो सकती है। सूची में सिर्फ कलेक्टर ही नहीं बल्कि कई और आईएएस अफसर भी शामिल रह सकते हैं। इसे इस बार बड़ा प्रशासनिक reshuffle माना जा रहा है। पिछली सूची में सरकार ने 11 अफसरों के तबादले किए थे। तब भी कुछ नामों पर चर्चा हुई थी, जो अब इस सूची में आ सकते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

मैं आईएएस का रिश्तेदार हूं, नौकरी पक्की समझो.. रिटायर्ड IAS कंसोटिया के नाम पर ठगी

भोपाल मेट्रो GM को झूठा हलफनामा पड़ा भारी, जबलपुर हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

किन जिलों के कलेक्टर बदल सकते हैं

सूत्रों के मुताबिक भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का नाम सूची में शामिल है। वे 2010 बैच के आईएएस हैं और अब सचिव रैंक पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि धार कलेक्टर प्रियांक मिश्रा, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल, सागर कलेक्टर संदीप जी आर, होशंगाबाद कलेक्टर सोनिया मीणा, शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना, नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी और सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के नाम पर भी विचार हो रहा है। इसी तरह शहडोल संभाग से जुड़े और जिलों में भी बदलाव की संभावना है।

कौन से सीनियर IAS अफसर हो सकते हैं शिफ्ट

व्यावसायिक कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर के तबादले की भी चर्चा है। उनके साथ ही भोपाल आयुक्त संजीव सिंह और शहडोल आयुक्त सुरभि गुप्ता के नाम भी सामने आ रहे हैं। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग आयुक्त श्रीकांत बनोत और बजट निदेशक राजीव रंजन मीना के शिफ्ट होने की संभावना जताई जा रही है। इन सभी अफसरों की नई जिम्मेदारियों पर मंथन जारी है।

पिछली सूची क्यों अटकी रही और अब क्या बदलेगा

सरकार पहले ही कलेक्टरों की एक बड़ी सूची जारी करना चाहती थी। लेकिन SIR और विधानसभा सत्र के कारण यह सूची टलती रही। उस अवधि में सरकार ने किसी बड़े अफसर का तबादला नहीं किया। अब जैसे ही यह वजहें खत्म हुईं, फाइलों पर फिर से काम शुरू हो गया है।

जनगणना से पहले नई पोस्टिंग क्यों जरूरी मानी जा रही है

राज्य में जल्द ही जनगणना कार्य शुरू होना है। यह बड़ा और संवेदनशील प्रशासनिक अभियान होगा। सरकार चाहती है कि गिनती शुरू होने से पहले जिलों में स्थिर टीम बैठ जाए। इसी कारण कलेक्टरों और सीनियर अफसरों की पोस्टिंग जल्दी तय करने का दबाव है।

कलेक्टर जिला प्रशासन का चेहरा माने जाते हैं। जनगणना, कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं का बड़ा भार उन्हीं पर रहता है। नई पोस्टिंग से सरकार यह संदेश भी देना चाहती है कि प्रदर्शन पर ही अगली जिम्मेदारी तय होगी। इसे 2026 के लिए प्रशासनिक reset की तरह देखा जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

ट्रक ने कार को डेढ़ किमी तक घसीटा, मची अफरा-तफरी, जानें आगे क्या हुआ...

एमपी की रंग पंचमी से लेकर राजस्थान की शाही होली तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों के अंदाज

आगे क्या हो सकता है

तबादला सूची होली के बाद कभी भी जारी हो सकती है। सूत्रों का कहना है की होली के बाद सीएम मोहन यादव एवं सीएस अनुराग जैन तबादला लिस्ट पर चर्चा करके अंतिम मुहर लगा देंगे। तबादलों की सरगर्मी तेज होते देख राज्य मुख्यालय से जिलों तक अफसरों की बातचीत तेज हो चुकी है। हर अफसर अपनी अगली पोस्टिंग को लेकर कयास लगा रहा है।

2017 बैच के आईएएस बनेंगे कलेक्टर

तबादला सूची में 2017 बैच के आईएएस अफसरों को कलेक्टर बनने का अवसर मिलेगा। अब तक 2016 बैच के डायरेक्ट आईएएस कलेक्टर बन चुके है। वहीं प्रमोटी आईएएस में 2016 बैच के अफसरों को कलेक्टर बनने का मौका मिल सकता है।

विधानसभा सत्र तबादले आईएएस अफसर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह शहडोल भोपाल आईएएस के तबादले
Advertisment