वीएन अंबाडे को बनाया चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन, अभी शुभरंजन सेन के पास था प्रभार

Pratibha ranaa | Aug 22, 2024, 14:45 IST
Share
वीएन अंबाडे को बनाया चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन
वीएन अंबाडे को बनाया चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन

चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन का जिम्मा अब वीएन अंबाडे को दिया गया है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से अब काम में तेजी आएगी। सरकार ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

भोपाल. मध्यप्रदेश में तबादले और पोस्टिंग का सिलसिला जारी है। दो दिन से आईएएस अधिकारियों के तबादलों का क्रम जारी है। अब सरकार ने वन विभाग की ओर रुख किया है। डॉ.मोहन यादव (CM Mohan Yadav ) की अगुआई वाली राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएफएस अफसर वीएन अंबाडे (IFS officer VN Ambade) को चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन बनाया है।

दरअसल, पहले चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन (Chief Wildlife Warden) रहे असीम कुमार श्रीवास्तव को 1 फरवरी 2024 को वन बल प्रमुख (हॉफ) बनाया गया था। इसके बाद अतुल श्रीवास्तव को प्रभार दिया गया। वे भी 30 जून को रिटायर हो गए। फिर पीसीसीएफ शुभरंजन सेन को प्रभार दिया था। कुल मिलाकर लंबे समय से नियमित चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन का पद प्रभार पर था। अब वीएन अंबाडे को जिम्मा दिया गया है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से अब काम में तेजी आएगी। सरकार ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन में भी बदलाव

इधर, प्रशासनिक फेरबदल का क्रम भी जारी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने दो इंजीनियरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास में प्रभारी ईएनसी संचालनालय सुरेश कुमार सेजकर को अब प्रभारी चीफ इंजीनियर संचालनालय बनाया गया है। उनके स्थान पर प्रदीप एस मिश्रा को ईएनसी संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास का जिम्मा सौंपा गया है। प्रदीप अभी जबलपुर में पदस्थ थे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • वन विभाग
  • वीएन अंबाडे
  • आईएफएस अफसर वीएन अंबाडे
  • IFS officer VN Ambade
  • Chief Wildlife Warden
  • चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन
  • IFS Transfer
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज