लीगल है तो ठीक, वर्ना टूटकर रहेगी आपकी कॉलोनी, जानें भवन अनुज्ञा शाखा का गड़बड़झाला
Sanjay Sharma | Aug 09, 2024, 10:52 IST
अवैध कॉलोनी
शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सुविधा देने के लिए उन्हें वैध करने की घोषणा की थी। हालांकि नई सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने किसी भी अवैध कॉलोनी को वैध करने से इनकार कर दिया है।
- सरकार की मंशा के विपरीत 338 से ज्यादा कॉलोनियों को किया गया वैध
- भोपाल सहित महानगरों की भवन अनुज्ञा शाखा में जारी है गड़बड़झाला
सरकार अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजरों पर अपराध दर्ज करने की घोषणा भी कर चुकी है। कॉलोनाइजर कार्रवाई से बचने रेरा, टीएंडसीपी और नगरीय निकायों के नियमों के विरुद्ध काटी गई कॉलोनियों को वैध कराने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार चेतावनी के बाद भी बीते दो माह में नगरीय निकाय प्रदेश में 338 कॉलोनियों को वैध कर चुके हैं।
ऐसे हैं नगरीय निकाय सीधे तौर पर सरकार के निर्णय की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। हांलाकि सीएम डॉ.मोहन यादव और नगरीय विकास मंत्री अवैध कॉलोनियों पर अपनी मंशा साफ कर चुके हैं।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सुविधा देने उन्हें वैध करने की घोषणा की थी। इससे अपने मुनाफे के लिए लोगों को मूलभूत सुविधाओं का झांसा देकर कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर बेफिक्र हो गए थे। हांलाकि नई सरकार के मुखिया डॉ.मोहन यादव ने किसी भी अवैध कॉलोनी को वैध करने से इनकार कर दिया है।
नगरीय विकास मंत्री भी अवैध कॉलोनियों के जाल के पीछे नैक्सस फैला होने की बात कह चुके हैं। उन्होंने तो ऐसे कॉलोनाइजरों पर रासुका लगाने की भी चेतावनी दी है। इससे जहां प्रदेश में अवैध कॉलोनी काटकर हजारों प्लॉट और भवन बेंच चुके कॉलोनाइजरों में खलबली है। इस बीच राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के बड़े शहरों में नियमों के झोल के सहारे कॉलोनियों को अनुमति देने के मामले सामने आए हैं।
नगरीय प्रशासन विभाग को भी अनुमति हासिल करने वाली ऐसी 338 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों की भनक लग गई है। सरकार के तेवरों को देखते हुए अफसर अब इन कॉलोनियों को साल 2016 से पहले की बता कर अपने बचाव में जुट गए हैं। ये सभी वे कॉलोनियां हैं जिन्हें अवैध चिन्हित कर कॉलोनाइजरों पर अपराध दर्ज कराया जाना था
कार्रवाई में देरी से फैल रहा मकड़जाल
वहीं सीएम डॉ.मोहन यादव और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की घोषणा के बावजूद बीते पांच महीनों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन सहित अन्य जिलों में 600 से ज्यादा अवैध कॉलोनी बनने की जानकारी सामने आई है। इनमें से करीब 180 कॉलोनियां राजधानी भोपाल में ही काटी जा रही हैं। इन कॉलोनियों में बिना डायवर्सन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से नक्शा पास और नगर निगम से अनुमति लिए बिना ही काटकर प्लॉट बेंचे जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...Aadhar update : मध्य प्रदेश के 32 जिलों में शुरू होंगे नए आधार सेंटर
मंत्री के सुर में सुर पर कार्रवाई का क्या
बीते साल भोपाल में प्रशासन ने 576 अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गई थी। पूर्व सीएम की घोषणा के बाद सवा तीन सौ कॉलोनियों को वैध किया जा चुका है। ऐसे में बाकी ढाई सौ कॉलोनियों का क्या हुआ, इसके बाद कितनी नई अवैध कॉलोनियां काटी गईं और उनमें से कितने कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई हुई इसका जवाब नगर निगम के अफसर भी नहीं दे पा रहे हैं।
शहरी सीमा पर अवैध कॉलोनियों की बाढ़
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शहरी सीमा से बाहर ग्रामीण क्षेत्र में काटी गई कॉलोनियां चिन्हित करने राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है। वहीं बीते साल कोलार के कान्हासैया में 4, पिपलिया बेरखेड़ी की 2, थुआखेड़ा की 3, कालापानी की 2, कोटरा, सुरैया नगर, पचामा, अमरावद खुर्द, शोभापुरा जहेज और खंडाबड़ की 1-1 कॉलोनियां। हुजूर की छावनी पठार की 7 और कोलुआखुर्द व सेवनिया ओंकार की एक-एक कॉलोनी को नोटिस भेजा जा चुका है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA