इंदौर के गड्ढे में गिरकर अब डॉक्टर का हाथ टूटा, अस्पताल में भर्ती
Sanjay Gupta | Oct 20, 2024, 19:20 IST
MP Indore doctor hand fractured
इंदौर में सड़क के गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। गड्ढे के कारण गिरकर टेंट कारोबारी के घायल होने के बाद ऐसी ही घटना में डॉक्टर का हाथ फ्रेक्चर होने का मामला सामने आया है। डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
INDORE
इंदौर नगर निगम के गड्ढों से परेशान दो युवकों के वीडियो अभी वायरल ही हो रहे थे कि अब तीसरा मामला आ गया है। एक डॉक्टर का इन गड्ढे में गिरकर हाथ टूट गया है और अब वह अस्पताल में भर्ती है, अब सर्जरी होगी।
यह डॉक्टर अन्नपूर्णा रोड पर जा रहे थे, इनके साथ पत्नी भी थी। सड़के गड्ढे और कीचड़ के कारण गाड़ी गिर गई और हाथ टूट गया। इसके बाद इन्हें क्षेत्र के यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सोमवार को सर्जरी करेंगे।
इधर, रविवार को स्कीम 140 के निकट स्थित मंगल नगर में सड़क पर बड़े - बड़े गड्ढों के कारण कार पलट गई। वाहन में चालक के साथ परिवार भी था लेकिन गति धीरे होने के कारण किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। स्थानीय निवासियों ने वार्ड 50 के पार्षद को घटना स्थल पर बुलाया और पूरी सड़क की जर्जर स्थिति दिखा कर पूछा कब तक यह स्थिति बनी रहेगी यदि दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि हो जाती तो। लेकिन पार्षद के पास कोई जवाब नहीं था।
इसके पहले रविवार को दो वीडियो खासे चर्चा में आए। पहला वीडियो घायल तेजिंदर उर्फ लक्की अजमानी का है, टेंट हाउस मैनेजर है। वह रात को देवास से बाम्बे अस्पताल की ओर आ रहे हैं। सर्विस रोड के पास उन्होंने कार रोकी और उतरे तो घास से ढका हुआ चैंबर था, जिसमें ढक्कन नहीं था। वह दस फिट नीचे चैंबर में गिर गए। अस्पताल में भर्ती हुए और सर्जरी हुई। इसके बाद उनके भाई ने एक वीडियो बनाया और इसमें कहा कि- महापौर जी आपसे निवेदन है इंदौर में जितने गड्ढे हैं और खुले चैंबर हैं, उन्हें भरवा दीजिए। ताकि कोई दूसरा इसमें ना गिरे, हादसा नहीं हो पाए। मेरा आपसे शहरवासी होने के नाते यही निवेदन है।
एक अन्य वीडियो चार मिनट से ज्यादा का है। यह राजवाड़ा निवासी संदीप जैन का है। इसमें महापौर पर सीधे हमला किया गया है। इसमें है कि- महापौर जी कितना कार्यकाल बचा हुआ है आपका? अब सहन नहीं हो रहा है, क्या था यह शहर जो आपके पिछले महापौर ने तश्तरी में सजा कर दिया था, मैं बीमार, घर में एक चिकनगुनिया है, पूरे शहर में अलग-अलग जगह मेरे दोस्त है, हर तरफ बीमार है, कहां हो आप? गलती हमारी है हमने कमल का फूल देखकर आपको वोट दे दिया। आप ऐसे अच्छे इंसान है, लेकिन जैंटलमेन हर काम नहीं कर सकता है, सुपरमैन चाहिए, वह धाक होना चाहिए, पूरे शहर की बारह बजा दी है, कोई वीजन नहीं है, जहां देखो सड़के खुदी पड़ी है, गड्ढे में एक को जर्क लग गया, इतने लोग आपको याद करते हैं क्या हिचकी नहीं आती है आपको। अच्छा इंसान होना और अच्छा महापौर होना अलग बात है। मालिनी भाभी (पूर्व महापौर) ने सब तशतरी सजा कर दी थी, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं थी। वीजन ही नहीं दिख रहा है। चार महीने गड्ढे में फिर चार महीने डेंगू से। क्या चल रहा है शहर में? क्या बजट नहीं है आपके पास, एक क्यूआर कोड जारी कर दीजिए, हम दस-सौ रुपए डाल देंगे। पूरा शहर बीमार है और कुछ नहीं कर रहे हैं। इस बात पर अब कोर्ट के चक्कर मत लगवा देना। हमने मेयर चुना तो इतनी तो प्रतिक्रिया देने का अधिकार है हमे।
उधर, इस डैमेज के बाद इसे कंट्रोल करने के लिए भी वीडियो सामने आ रहे हैं। एक वीडियो एमआईसी मेंबर राजेश उदावत ने सोशल मीडिया पर डाला है। यह महापौर के पक्ष में डाला गया है। इसमें संदीप जैन के वीडियो का हवाला देते हुए कहा गया है कि- शहर में कोई भी महापौर आया है संजीदगी से शहर के लिए काम किया है। ऐसे ही यह प्रमुख शहरों में शामिल हुआ है।…वर्तमान मेयर को मैं व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं, वह बहुत ही सेंसेटिव है, वह समस्या आने पर तत्काल सिस्टम को एक्टिव करते हैं। हर जगह की कुछ समस्याएं होती है, इसका मतलब यह नहीं कि महापौर शहर के लिए संवदेनशील नहीं है, पहली बार देख रहा हूं कि कोई महापौर गड्ढे भरवाने के लिए खुद जा रहा है। तेज बारिश के कारण गड्ढे होना स्वाभाविक है और बार होते हैं। इसमें समय लगता है। वह कर रहे हैं। इसके पहले भी चिकनगुनिया, डेंगू हुआ है, निगम धुंआ कर रहा है। शहर में संजीदा व्यक्ति महापौर है, हमे सहयोग करना चाहिए, ना कि भ्रामक प्रचार हो।
इंदौर नगर निगम के गड्ढों से परेशान दो युवकों के वीडियो अभी वायरल ही हो रहे थे कि अब तीसरा मामला आ गया है। एक डॉक्टर का इन गड्ढे में गिरकर हाथ टूट गया है और अब वह अस्पताल में भर्ती है, अब सर्जरी होगी।
डॉक्टर के साथ हुआ घटनाक्रम
इधर एक घटना हुई गड्ढे वाली
इसके पहले दो वीडियो आए चर्चा में
दूसरे वीडियो में महापौर पर तीखा हमला
उधर एक व्यक्ति ने महापौर के पक्ष में जारी किया वीडियो
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA