ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री चुने गए इंदौर के सोलंकी, शाही फिर अध्यक्ष

Sanjay Gupta | Nov 08, 2024, 20:29 IST
Share
MP Indore Dr. Virendra Singh Solanki elected National General Secretary of ABVP
MP Indore Dr. Virendra Singh Solanki elected National General Secretary of ABVP

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित हो गई है। प्रो. राजशरण शाही को फिर अध्यक्ष बनाया गया है। इंदौर के डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी को महामंत्री चुना गया है।

INDORE. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इंदौर के डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी राष्ट्रीय महामंत्री पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। वहीं एक बार फिर यूपी के डॉ. राजशरण शाही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।

मुंबई में हुई चुनाव प्रक्रिया

एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चयन की यह प्रक्रिया मुंबई में परिषद् के केंद्रीय कार्यालय में हुई। कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. प्रशांत साठे ने चुनाव परिणाम की जानकारी देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी गोरखपुर में 22, 23 और 24 नवंबर को एबीवीपी के 70वें राष्ट्रीय अधिवेसन में कार्यभार संभालेंगे।

कौन है डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी

डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी मूलतः मध्य प्रदेश के इंदौर के पास देवास जिले के उदयनगर से हैं। उन्होंने श्री अरविंदो इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SAIMS) इंदौर से MBBS किया है। डॉ. सोलंकी अभी इंदौर के शासकीय स्वशासी अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय और चिकित्सालय, एलोपैथी डॉक्टर के रूप में अल्पकालिक सेवा दे रहे हैं। उन्होंने देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में परीक्षाओं में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर कुलपति के निलंबन की मांग का सफल आंदोलन का भी नेतृत्व किया है। वे अभी एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री हैं। आगामी सत्र 2024-25 के लिए राष्ट्रीय महामंत्री के दायित्व पर निर्वाचित हुए हैं। उनका इंदौर में ही निवास है। यह जानकारी प्रांत कार्यालय मंत्री हरीश धाकड़ ने दी है।

गोरखपुर के हैं शाही

फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रो. (डॉ.) राजशरण शाही मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैं। अभी वह बाबासाहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में शिक्षाशास्त्र विभाग में आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, साथ ही शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता के पद पर कार्यरत हैं। इनका निवास लखनऊ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • ABVP
  • मध्य प्रदेश
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
  • Dr. Virendra Singh Solanki
  • एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी
  • डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी
  • डॉ. राजशरण शाही
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई