विधायक रमेश मेंदोला ने सीएम से की UP की तरह MP में हर दुकान पर दुकानदार का नाम लिखने के आदेश जारी करने की मांग

Sanjay Gupta | Jul 20, 2024, 11:14 IST
Share
MP Indore MLA Ramesh Mendola demands from CM Mohan order name plates shops
MP Indore MLA Ramesh Mendola demands from CM Mohan order name plates shops

इंदौर-2 से विधायक रमेश मेंदोला ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर यूपी में हर दुकान के साथ दुकानदार का नाम लिखने के हुए आदेश की तर्ज पर मध्‍य प्रदेश में भी यह आदेश जारी करने की मांग की है।

INDORE. मप्र में सबसे ज्यादा वोट से विधानसभा में रिकार्ड जीत हासिल करने वाले विधायक रमेश मेंदोला ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने यूपी में हर दुकान के साथ दुकानदार का नाम लिखने के हुए आदेश की तर्ज पर मप्र में भी यह आदेश जारी करने की मांग की है।

पत्र में यह लिखा है...

विधायक मेंदोला ने लिखा है कि किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होता है, व्यक्ति को अपने नाम पर गर्व होना चाहिए। हर छोटा या बड़ा व्यक्ति अपना नाम बढ़ाने का हर संभव प्रयास करता है। मप्र के हर छोटे-बड़े व्यापारी, कारोबारी और दुकानदार को अपना नाम बताने में गौरव के इस भाव की अनुभूति हो इसलिए राज्य शासन को स्थाई, चलित दुकान के सामने दुकानदार नाम लिखना अनिवार्य करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम योगी का बड़ा फैसला , कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानों पर लिखना होगा दुकानदार का नाम , विपक्ष हुआ हमलावर

ऐसा करने से समाज में दुकानदार की पहचान होगी

मेंदोला ने तर्क दिया है कि ऐसा करने से समाज में दुकानदार की पहचान होगी। सभी दुकानदार अपना नाम और गुडविल बढ़ाने के लिए ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास करेंगे और इससे व्यापार जगत में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी और प्रदेश का विकास और तेज होगा।

योगी ने दिए हैं आदेश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए आदेश दिया है कि यात्रा मार्ग पर दुकानों के संचालकों, मालिकों को अपनी पहचान लिखना होगी। ऐसा नहीं करने पर संबंधित थानेदार जिम्मेदार होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला
  • यूपी में दूकानों पर नेमप्लेट का लगाने का आदेश
  • सीएम योगी का आदेश
  • विधायक मेंदोला की सीएम मोहन से मांग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती