इंदौर के बाद CM के गृह जिले उज्जैन में सबसे ज्यादा लोकेशन पर बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के रेट
Sanjay Gupta | Nov 06, 2024, 20:24 IST
MP Indore property rates increase approves Central Valuation Board
इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों में 1135 लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी हो रही है, जिसमें इंदौर की 469 लोकेशन सबसे ज्यादा है, इसके बाद उज्जैन में 91 लोकेशन पर रेट बढ़ाने को मंजूरी मिली है।
INDORE. वित्तीय साल में दूसरी बार प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाने को आखिर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। बुधवार को भोपाल में हुई बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी दी गई। भोपाल को छोड़कर अन्य जिलों के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया। इसमें इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों में 1135 लोकेशन पर बढ़ोतरी हो रही है, जिसमें इंदौर की 469 लोकेशन सबसे ज्यादा है, इसके बाद उज्जैन जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृह जिला है यहां पर सबसे ज्यादा 91 लोकेशन पर रेट बढ़ाने को मंजूरी हुई है।
हालांकि यह नए बढ़े हुए रेट कब से लागू होंगे इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। केंद्रीय बोर्ड से यह प्रस्ताव अब शासन स्तर पर जाएगा और यहां से इसे लागू करने की तारीख तय की जाएगी। इसके बाद नए दाम संपदा साफ्टवेयर में अपलोड होंगे।
तय गाइडलाइन से अधिक पर हो रही रजिस्ट्री के आंकड़ों के आधार पर बढ़ोतरी के प्रस्ताव पास हुए हैं। इसमें 0 से 5 फीसदी से लेकर 200 फीसदी और इससे ज्यादा की बढ़ोतरी वाले प्रस्ताव भी है। इंदौर की तीन लोकेशन के साथ ही, रतलाम, बड़वानी और नीमच की लोकेशन की चार लोकेशन पर 100 फीसदी से ज्यादा भी दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं इंदौर में एक लोकेशन पर 200 फीसदी भी बढ़ोतरी हुई है।
भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन होल्ड, वित्त मंत्री से मिले सांसद शर्मा
सीएम मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में कुल 4273 लोकेशन थी जिसमें से 4182 में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं 91 लोकेशन पर दाम बढ़ाए गए हैं। इसमें 59 लोकेशन पर 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी की तो वहीं 20 से 30 फीसदी बढ़ोतरी 22 लोकेशन पर की जा रही है।
वहीं इंदौर-उज्जैन संभाग के बुरहानपुर जिले में केवल 16 लोकेशन पर ही दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इसके बाद आगर-मालवा में भी अधिक लोकेशन पर बढ़ोतरी नहीं हो रही है और यहां केवल 20 लोकेशन पर ही बढ़ोतरी के प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं।
भोपाल में महंगी होगी प्रॉपर्टी, नई कलेक्टर गाइडलाइन से होगी रजिस्ट्री
दरअसल, यह सारी कवायद इस पर पंजीयन विभाग में गिरते राजस्व के चलते हो रही है। मध्य प्रदेश में तय लक्ष्य से राजस्व पीछे चल रहा है। इसके चलते इस बार मप्र शासन को राजस्व की चिंता सता रही है। जहां अधिक सौदे रहे हैं, वहां पर दाम बढ़ाकर मप्र शासन की मंशा है कि वह तय लक्ष्य को पार कर सके।
हालांकि यह नए बढ़े हुए रेट कब से लागू होंगे इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। केंद्रीय बोर्ड से यह प्रस्ताव अब शासन स्तर पर जाएगा और यहां से इसे लागू करने की तारीख तय की जाएगी। इसके बाद नए दाम संपदा साफ्टवेयर में अपलोड होंगे।
100 फीसदी भी बढ़ रहे प्रॉपर्टी के दाम
भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन होल्ड, वित्त मंत्री से मिले सांसद शर्मा
उज्जैन में यह स्थिति
यहां सबसे कम बढ़ोतरी
भोपाल में महंगी होगी प्रॉपर्टी, नई कलेक्टर गाइडलाइन से होगी रजिस्ट्री
क्यों हुई यह कवायद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava