Indore parashad pitai : फोटोबाज पार्षद राकेश सोलंकी की पिटाई, पानी की किल्लत के बीच टैंकर पहुंचा तो फोटो खिंचवाने पहुंच गए
Marut raj | May 22, 2024, 23:59 IST
mp Indore water crisis Indore parashad pitai द सूत्र
शिकायतों के लंबे समय बाद पानी का टैंकर पहुंचा था। लोग पानी भरने में लगे थे और पार्षद पहुंच कर फोटो खींचने में जुट गए और लोगों को जताने लगे कि उन्होंने पानी उपलब्ध कराया। इस पर लोगों का आक्रोश भड़क गया।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में 43-44 डिग्री की चल रही भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत शुरू हो गई है। ऐसे में यदि कोई फोटोबाज नेता आ जाए तो क्या होगा? इसका जवाब भी रहवासियों ने दिया है। उन्होंने उनकी जमकर पिटाई कर दी। मामला थाने पहुंच गया है।
मामला लसूडिया थाना क्षेत्र के राहुल गांधी नगर का है जो वार्ड 35 में हैं और पार्षद राकेश सोलंकी है। इस क्षेत्र में लोग लंबे समय से पान की समस्या से पीड़ित हैं और लोग लगातार पार्षद और जोन पर शिकायत कर रहे थे। शिकायतों के लंबे समय बाद बुधवार को पानी का टैंकर पहुंचा था। लोग पानी लेने में लगे थे और पार्षद पहुंच कर फोटो खींचने में जुट गए और लोगों को जताने लगे कि उन्होंने पानी उपलब्ध कराया। रहवासियों ने इसका विरोध किया तो बताया जाता है कि पार्षद ने दुर्व्यवहार किया। विवाद के दौरान रहवासियों और पार्षदों के बीच में झूमाझटकी हो गई और लोगों ने पिटाई कर दी।
रहवासियों ने कहा कि भारी गर्मी और पानी की किल्लत से हम पहले ही परेशान हैं, लेकिन हमारे हक का पानी पार्षद चॉकलेट फैक्टरियों और दूसरों को बेच रहे हैं। अब यहां पर आकर वह टैकंर के साथ फोटोबाजी कर रहे थे। रोका तो विवाद करने लगे।
उधर पार्षद इस घटना के बाद थाने पहुंचे और इसमें कुछ रहवासियों के खिलाफ शिकायत की है। वह इन पर केस दर्ज कराना चाहते हैं। वहीं रहवासी भी देर रात को थाने पहुंच गए थे। उनका कहना था कि यदि पार्षद के कहने पर शिकायत दर्ज होती है तो फिर हमारी भी शिकायत दर्ज की जाए, नहीं तो हम भी विरोध करेंगे। Indore water crisis इंदौर जल संकट इंदौर पार्षद पिटाई Indore councilor beaten Indore parashad pitai इंदौर पेयजल संकट
यह है मामला

यह बोले रहवासी
रहवासियों ने कहा कि भारी गर्मी और पानी की किल्लत से हम पहले ही परेशान हैं, लेकिन हमारे हक का पानी पार्षद चॉकलेट फैक्टरियों और दूसरों को बेच रहे हैं। अब यहां पर आकर वह टैकंर के साथ फोटोबाजी कर रहे थे। रोका तो विवाद करने लगे।
थाने पहुंचे पार्षद, केस कराएंगे
उधर पार्षद इस घटना के बाद थाने पहुंचे और इसमें कुछ रहवासियों के खिलाफ शिकायत की है। वह इन पर केस दर्ज कराना चाहते हैं। वहीं रहवासी भी देर रात को थाने पहुंच गए थे। उनका कहना था कि यदि पार्षद के कहने पर शिकायत दर्ज होती है तो फिर हमारी भी शिकायत दर्ज की जाए, नहीं तो हम भी विरोध करेंगे। Indore water crisis इंदौर जल संकट इंदौर पार्षद पिटाई Indore councilor beaten Indore parashad pitai इंदौर पेयजल संकट
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava