यशवंत क्लब में फिर चेयरमैन चुने गए टोनी सचदेवा, वाघले को 541 वोट से हराया, कूलवाल भी जीते
Sanjay Gupta | Jun 16, 2024, 22:02 IST
MP Indore Yashwant Club Election Tony Sachdeva won
इंदौर में यशवंत क्लब की मैनेजिंग कमेटी का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। चेयरमैन पद के लिए मनजीत सचदेवा (टोनी) ने बड़ी जीत दर्ज की हैं। टोनी ने संतोष वाघले को 541 वोट से हराया। जानें कार्यकारिणी में किसे मिली जीत और किसकी हुई हार।
INDORE. यशवंत क्लब के चुनाव में छह बार के चेयरमैन मनजीत सचदेवा (टोनी) ने रिकार्ड 7वीं बार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने ही गुट से अलग होकर चुनाव में उतरे संतोष वाघले को भारी भरकम 541 वोट से हराया। वहीं टोनी-गोरानी गुट के विपिन कूलवाल ने सह सचिव पद पर वाघले गुट की अश्विनी पुराणिक को 507 वोट से करारी शिकस्त दी। बार-बार टोनी क्यों का जो नारा लगाकर वाघले गुट मैदान में उतरा था, उसे क्लब सदस्यों ने भारी वोट से जिताकर सिरे से खारिज कर नारा दिया हमे बार-बार टोनी ही पसंद।
वाघले की इस करारी हार की सबसे बड़ी वजह उनका ओल्ड डेलियंस नहीं होना रहा। टोनी सचदेवा ओल्ड डेलियंस है और यशवंत क्लब में यह ग्रुप सबसे बड़ा वोट बैंक है, जिसने एकतरफा टोनी के पक्ष में वोटिंग की। वहीं वाघले का पहले इसी गुट में रहना और चुनाव के मात्र 18 दिन पहले मैदान में उतरना भारी पड़ गया। इतने कम समय में वह 4500 मतदाताओं तक पहुंच ही नहीं सके। इसी तरह पुराणिक की क्लब में कम सक्रियता मुख्य वजह रही, महिलाओं ने भी ज्यादा वोट नहीं दिए।
क्लब में पूरी बहुमत से टोनी-गोरानी पैनल आ चुकी है। इस पैनल का सबसे अहम लक्ष्य है क्लब में सौ सदस्यों को सदस्यता देते हुए इससे आने वाले फंड से क्लब का बड़े स्तर पर विकास। इसके पहले संविधान संशोधन विवाद और इसमें लगी आपत्तियों और पारदर्शिता की कमी के चलते यह नहीं हो सका। अब इस पैनल के पास क्लब का भरोसा है और बहुमत भी। इसमें हर साल 25-25 सदस्यों को सदस्यता देकर क्लब का काम हो सकेगा। हालांकि इसमें सबसे बड़ी बात रहेगी किसे सदस्य चुन रहे हैं इसके लिए पूरी पारदर्शिता रखी जाए।
ये खबर भी पढ़ें...railway news : भोपाल-बीना स्पेशल मेमू सहित 22 ट्रेनों के नंबर किए चेंज , देखें गाड़ियों की पूरी लिस्ट
चेयरमैन- टोनी सचदेवा को 1364 और संतोष वाघले को 823 वोट। सचदेवा 541 वोट से जीते।
सह सचिव- विपिन कूलवाल को 1371 वोट और अश्विनी पुराणिक को 864 वोट, कूलवाल 507 वोट से जीते
(सचिव पद पर टोनी-गोरानी पैनल के संजय गोरानी और कोषाध्यध पद पर आदित्य उपाध्याय पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं)
कार्यकारिणी में टोनी पैनल 3 जीते 2 हारे
हालांकि कार्यकारिणी के पांच पदों में से टोनी-गोरानी पैनल के तीन सदस्य ही चुनाव जीत सके, इसमें अनिमेष सोनी, संदीप जैन और आदित्य पारिख है। वहीं वाघले पैनल से वैभव दुआ जीते और निर्दलीय चुनाव में उतरे तेजवीर जुनेजा ने भी जीत हासिल की। कार्यकारिणी में टोनी-गोरानी पैनल से संचित बावेजा, नीतेश दाणी चुनाव हार गए, वहीं वाघले पैनल से ललित बत्रा और कुलविंदर सिहं गिल हार गए।
ये खबर भी पढ़ें...NCERT की किताबों में बड़ा बदलाव , हटाया बाबरी मस्जिद का जिक्र, कारसेवा भी गायब, जानें क्या-क्या बदला गया?
अनिमेष सोनी-1563
वैभव दुआ-1531
संदीप जैन-1491
आदित्य पारिख- 1384
तेजवीर जुनेजा- 1210
ये खबर भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव ने पिता से मांगे 500 रुपए, उन्होंने थमा दी नोटों की गड्डी
संचित बावेजा-1073
कुलविंदर सिंह गिल-1015
नीतेश दाणी- 847
ललित बत्रा-716
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
इंदौर यशवंत क्लब, टोनी सचदेवा बने चेयरमैन, यशवंत क्लब मैनेजिंग कमेटी का चुनाव, यशवंत क्लब का चुनाव, इंदौर न्यूज
ओल्ड डेलियंस नहीं होना वाघले पर पड़ा भारी

अब होगा सदस्यता देने का काम
क्लब में पूरी बहुमत से टोनी-गोरानी पैनल आ चुकी है। इस पैनल का सबसे अहम लक्ष्य है क्लब में सौ सदस्यों को सदस्यता देते हुए इससे आने वाले फंड से क्लब का बड़े स्तर पर विकास। इसके पहले संविधान संशोधन विवाद और इसमें लगी आपत्तियों और पारदर्शिता की कमी के चलते यह नहीं हो सका। अब इस पैनल के पास क्लब का भरोसा है और बहुमत भी। इसमें हर साल 25-25 सदस्यों को सदस्यता देकर क्लब का काम हो सकेगा। हालांकि इसमें सबसे बड़ी बात रहेगी किसे सदस्य चुन रहे हैं इसके लिए पूरी पारदर्शिता रखी जाए।
ये खबर भी पढ़ें...railway news : भोपाल-बीना स्पेशल मेमू सहित 22 ट्रेनों के नंबर किए चेंज , देखें गाड़ियों की पूरी लिस्ट
इतने वोट मिले
चेयरमैन- टोनी सचदेवा को 1364 और संतोष वाघले को 823 वोट। सचदेवा 541 वोट से जीते।
सह सचिव- विपिन कूलवाल को 1371 वोट और अश्विनी पुराणिक को 864 वोट, कूलवाल 507 वोट से जीते
(सचिव पद पर टोनी-गोरानी पैनल के संजय गोरानी और कोषाध्यध पद पर आदित्य उपाध्याय पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं)
कार्यकारिणी में टोनी पैनल 3 जीते 2 हारे
हालांकि कार्यकारिणी के पांच पदों में से टोनी-गोरानी पैनल के तीन सदस्य ही चुनाव जीत सके, इसमें अनिमेष सोनी, संदीप जैन और आदित्य पारिख है। वहीं वाघले पैनल से वैभव दुआ जीते और निर्दलीय चुनाव में उतरे तेजवीर जुनेजा ने भी जीत हासिल की। कार्यकारिणी में टोनी-गोरानी पैनल से संचित बावेजा, नीतेश दाणी चुनाव हार गए, वहीं वाघले पैनल से ललित बत्रा और कुलविंदर सिहं गिल हार गए।
ये खबर भी पढ़ें...NCERT की किताबों में बड़ा बदलाव , हटाया बाबरी मस्जिद का जिक्र, कारसेवा भी गायब, जानें क्या-क्या बदला गया?
कार्यकारिणी में इन्हें इतने वोट मिले
अनिमेष सोनी-1563
वैभव दुआ-1531
संदीप जैन-1491
आदित्य पारिख- 1384
तेजवीर जुनेजा- 1210
ये खबर भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव ने पिता से मांगे 500 रुपए, उन्होंने थमा दी नोटों की गड्डी
यह चार हार गए चुनाव
संचित बावेजा-1073
कुलविंदर सिंह गिल-1015
नीतेश दाणी- 847
ललित बत्रा-716
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
इंदौर यशवंत क्लब, टोनी सचदेवा बने चेयरमैन, यशवंत क्लब मैनेजिंग कमेटी का चुनाव, यशवंत क्लब का चुनाव, इंदौर न्यूज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman