जबलपुर में घर में फंदे से लटकी थी बेटी , पलंग पर पड़ा था मां का शव, 20 दिन से बेटा लापता
Vikram Jain | Aug 18, 2024, 17:35 IST
Dead bodies of mother and daughter found in MP Jabalpur house
जबलपुर में गोहलपुर थाना क्षेत्र के घर में बुजुर्ग मां-बेटी का शव मिलने का सनसनी फैल गई, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला का बेटा 20 दिन से लापता है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है।
JABALPUR. मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के 3 मंजिला मकान में बुजुर्ग मां और बेटी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घर में बेटी का शव फंदे से लटका मिला, जबकि मां का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। शनिवार को घर के अंदर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने रिश्तेदारों को सूचना दी, इसके बाद रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव देखे। साथ ही घटनास्थल पर जांच की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस परिवार का बेटा भी बीते 20 दिनों से लापता है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है।
पुलिस की शुरुआती जांच में संपत्ति का विवाद सामने आया है। मोबाइल की जांच में मिले मैसेज में संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ी बातें लिखी है। दोनों के शव करीब 10 दिन पुराने हो चुके हैं। मृतक का 70 वर्षीय श्यामा साहू और उसकी 45 वर्षीय बेटी शिखा साहू है। श्यामा साहू का बेटे नितिन का पिछले 20 दिन से कुछ अता पता नहीं है, नितिन के लापता होने के बाद गुमशुदगी भी दर्ज है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
बताया जा रहा है कि मिलौनीगंज पंचशील टॉकीज के पास स्थित घर से तेज बदबू आ रही थी। इसको लेकर पड़ोस के व्यक्ति ने महिला के रिश्तेदारों को फोन पर घर बदबू आने की सूचना दी। इसके बाद घर पहुंचे महिला के भतीजे गौरव ने घर में यहां वहां देखा तो कमरे बंद था। इसके बाद उसने रात को गोहलपुर पुलिस को सूचना दी कि घर के टॉप फ्लोर पर उसकी बड़ी मां और बहन रहती हैं। उनके कमरे में कोई हलचल नहीं हो रही है।
भतीजे के सूचना पर मौके पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो सभी के होश उड़ गए। कमरे में श्यामा बाई का शव पलंग पर पड़ा हुआ, शिखा का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद ने मामले में जांच शुरू की और मां और बेटी का मोबाइल जब्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। रविवार सुबह एफएसएल, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि परिवार में घर को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मृतक श्यामा बाई ने बड़ी ननद कमलेश को मकान में एक फ्लोर रहने के लिए दिया था। जिस पर देवर के बेटे ने कब्जा कर लिया था। इसके बाद विजय नगर निवासी छोटी ननद विमलेश भी मकान में हिस्सा मांग रही थी। इसी को लेकर कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था।
लापता नितिन की बात करें तो नितिन ने 18 लाख रुपए का लोन लिया था उस पैसे के घर के ऊपर वाला फ्लोर के निर्माण कराया था। उसी में वह अपनी मां के साथ रह रहा था। 28 जुलाई को घर से जाने से पहले रिश्तेदारों के भेजे एक मैसेज में नितिन ने चचेरे भाई और बुआ से परेशान होने का बातें लिखी थी। पुलिस ने बताया कि शिखा दो महीने पहले पुणे से अपने मायके जबलपुर आ गई थी। शिखा का उसके पति से तलाक का केस चल रहा है।
फिलहाल गोहलपुर पुलिस की शुरुआती पूछताछ में संपत्ति को लेकर मृतक श्यामा बाई का ननद और भतीजे से विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस रिश्तेदारों से पूछताछ में लगी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : छतरपुर में रूह कंपाने वाली वारदात!, पेड़ पर जंजीर से बंधे मिले युवक- युवती के अधजले शव
20 दिन से लापता है बेटा
बदबू आने पर पड़ोसी ने रिश्तेदारों को दी खबर
दरवाजा तोड़ते ही उड़े सभी के होश
प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा था विवाद
नितिन ने रिश्तेदारों को किया था मैसेज
फिलहाल गोहलपुर पुलिस की शुरुआती पूछताछ में संपत्ति को लेकर मृतक श्यामा बाई का ननद और भतीजे से विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस रिश्तेदारों से पूछताछ में लगी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : छतरपुर में रूह कंपाने वाली वारदात!, पेड़ पर जंजीर से बंधे मिले युवक- युवती के अधजले शव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari