महाकौशल विज्ञान मेला: जबलपुर के छात्र जानेंगे AI और अंतरिक्ष के रहस्य

Neel Tiwari | Published:
Share
MP Jabalpur Mahakaushal Science Fair from 15th November
MP Jabalpur Mahakaushal Science Fair from 15th November

जबलपुर में 15 से 18 नवंबर तक महाकौशल विज्ञान मेला आयोजित होगा। इस में ISRO और DRDO के वैज्ञानिक छात्रों को नई टेक्नोलॉजी से रूबरू करवाएंगे। इसका उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में होने वाली नई खोजों, तकनीकों और इनोवेशंस से परिचित कराना है।

जबलपुर में पहली बार एक ऐसा विज्ञान मेला आयोजित होने वाला है जिसमें इसरो डीआरडीओ सहित अन्य संस्थाओं के प्रसिद्ध वैज्ञानिक आकर छात्रों से चर्चा करेंगे और उन्हें नई टेक्नोलॉजी से रूबरू करवाएंगे। वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में होने वाले महाकौशल विज्ञान मेले के शुभांरभ 15 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुभारंभ करेंगे।

AI और अंतरिक्ष विज्ञान की कार्यशालाएं

मध्य प्रदेश में इस साल एक अद्भुत और ज्ञानवर्धक विज्ञान मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य आकर्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अंतरिक्ष विज्ञान (Space Science) से जुड़ी नई-नई जानकारियों का प्रदर्शन होगा। जबलपुर के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में 15 से 18 नवंबर तक महाकौशल विज्ञान मेला आयोजित किया जाएगा। विज्ञान भारती संस्था के द्वारा इस विज्ञान मेले में विकसित भारत अभियान अंतर्गत महाकौशल क्षेत्र में पहली बार विज्ञान मेला का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में विज्ञान की उपयोगिता संबंधित संगोष्ठियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

लघु भारत और लघु विज्ञान का समागम

महाकौशल विज्ञान मेले के आयोजन स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि जबलपुर में पहली बार ऐसा विज्ञान मेला आयोजित हो रहा है। जिसमें ISRO और DRDO सहित देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान उपस्थित रहेंगे। आयोजन में लघु भारत और लघु विज्ञान को एक साथ देखने का अवसर मिलेगा।

मेले में वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यानों की संगोष्ठी की जाएगी साथ ही छात्र-छात्राओं के अलावा भी प्रत्येक आयु वर्ग के लिए यह मेला महत्वपूर्ण रहेगा। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसी नई तकनीक और विज्ञान की प्रगति को बताया जाएगा और संपूर्ण महाकौशल के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। 15 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुझान उत्पन्न करने मेले के दौरान विज्ञान संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

कृषि संबंधी समस्त विषयों पर होगी चर्चा

आयोजन को लेकर महाकौशल विज्ञान भारती के अध्यक्ष एसपी गौतम ने बताया कि मेले में 100 से ज्यादा विज्ञान पर आधारित स्टॉल रहेंगे। DRDO, इसरो, ICR, ICMR सहित देश, राज्य और जिला प्रशासन की तरफ से DIC के स्टॉल्स मौजूद रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए वैज्ञानिकों के साथ इंटरेक्शन सेशन का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें उनकी जिज्ञासा के अनुरूप नए वैज्ञानिक कैसे तैयार किए जाते हैं इनसे संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही कृषि के क्षेत्र में लागत कम करके उत्पादन को कैसे बढ़ाया जा सकता है इन विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

AI ओर एंटरप्रेन्योरशिप के लिए होंगे सेशन

AI (ARTIFICIALAI INTELLIGENCE) विषय पर 16 नवंबर को पूरे दिन चर्चा की जाएगी। साथ ही इसमें 2D और 3D आयाम की भी चर्चा मुख्य रूप से की जाएगी। एंटरप्रेन्योरशिप के लिए 17 नवंबर का संपूर्ण दिन रखा गया है। इसमें जो भी उद्यमी अपना स्टार्टअप लगाना चाहते हैं और एंटरप्रेन्योरशिप करना चाहते है। उसके बारे में समस्त जानकारी प्रदान की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • जबलपुर न्यूज
  • ISRO
  • मध्य प्रदेश
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • भारतीय वैज्ञानिक
  • DRDO
  • मंत्री राकेश सिंह
  • महाकौशल विज्ञान मेला
  • Mahakaushal Science Fair
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर