सिर्फ कागज दिखाने से नहीं चलेगा काम! MP सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान के बदले नियम

Aman Vaishnav | May 09, 2026, 09:47 IST
Share
mp jal ganga samvardhan abhiyan new rules
mp jal ganga samvardhan abhiyan new rules

मध्य प्रदेश के जल गंगा संवर्धन अभियान में सरकार ने सख्ती दिखाई है। अब 50% से कम खर्च वाले कामों को अधूरा माना जाएगा। इस अभियान के लिए छह हजार 222 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इनमें से चार हजार 431 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश में शुरू हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए सरकार ने नया नियम लागू किया है। इसमें यह तय किया गया है कि जिन कामों पर 50% से कम खर्च हुआ है, उन्हें पूरा नहीं माना जाएगा। यानी अब सिर्फ कागजों पर काम दिखाने से कोई फायदा नहीं होगा। असल में काम होनी चाहिए।

गुड़ी पड़वा से हुई अभियान की शुरुआत

सरकार ने गुड़ी पड़वा से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की थी। इसका कुल लक्ष्य दो लाख 43 हजार कामों का रखा गया था। अब तक एक लाख 71 हजार कामों को पूरा या फिजिकल पूरा बताया गया है। नए नियम के मुताबिक इन सभी कामों की फिर से जांच की जाएगी।

छह हजार 222 करोड़ रुपए की मंजूरी

इस अभियान के लिए छह हजार 222 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इनमें से चार हजार 431 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। सरकार अब जियो टैगिंग, खर्च, वैल्यूएशन और जमीन पर हुए काम के आधार पर जिलों की रैंकिंग तय कर रही है और काम का मूल्यांकन भी कर रही है।

मुख्यालय में काम की लाइव मॉनिटरिंग

भोपाल मुख्यालय से हर दिन के काम की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। इसमें फार्म पॉन्ड, डगवेल रिचार्ज, जल संरक्षण जैसे सात अहम काम शामिल हैं।

डगवेल रिचार्ज कार्यों में सबसे ज्यादा प्रगति दिख रही है, जहां 82.6% काम पूरे बताए गए हैं। इसके अलावा सरकार ने सभी कामों के लिए ए, बी, सी और डी ग्रेडिंग सिस्टम भी लागू किया है।

अमृत सरोवर योजना पिछड़ी

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में अमृत सरोवर योजना का काम थोड़ा पीछे रह गया है। इसमें 87 काम पूरे हुए हैं। जबकि 450 काम अभी भी चल रहे हैं। इस पर अब तक 16.2% की प्रगति दिखी है और कुल 61 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं।

फार्म पॉन्ड में 51 हजार 944 काम हो चुके हैं। 33 हजार 473 काम अभी भी चल रहे हैं। इस पर 60.8% काम पूरे हुए हैं। वहीं डगवेल रिचार्ज में 86 हजार 268 काम पूरे या फिजिकल कंप्लीटेड बताए गए हैं। साथ ही18 हजार 184 काम चल रहे हैं। इस पर 191 करोड़ 88 लाख रुपए खर्च हुए हैं।

सिंचाई इंफ्रास्ट्रक्चर का हाल

सिंचाई इंफ्रास्ट्रक्चर में एक हजार 16 काम पूरे हुए हैं। 348 काम चल रहे हैं। इस पर 74.5% प्रगति हुई है और 80.64 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

जल संरक्षण और रिचार्ज में 25 हजार 951 काम पूरे हुए हैं। वहीं 15 हजार 658 काम अभी भी जारी हैं। इस पर अब तक 2376.95 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

वाटरशेड से संबंधित कार्यों में चान हजार 253 काम पूरे हुए हैं। साथ ही 1936 काम चल रहे हैं। इस पर 68.7% प्रगति के साथ अब तक 287 करोड़ 92 लाख रुपए खर्च हुए हैं।

अभियान में स्कूलों की पानी टंकियों की सफाई भी शामिल

जल गंगा संवर्धन अभियानमें अब स्कूलों की पानी टंकियों की सफाई भी शामिल कर दी गई है। राज्य के 52 जिलों में 30 हजार 716 टंकियों की सफाई का लक्ष्य रखा गया है। अब तक एक हजार 825 बुकिंग हुईं और 732 टंकियों की सफाई पूरी हो चुकी है। पहले यह काम इस अभियान में शामिल नहीं था।

ये खबरें भी पढ़िए...

MP में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के 151 मामले, जज से कमिश्नर तक घेरे में

बीजेपी के 3D फॉर्मूले से होगी घुसपैठियों की पहचान, पार्टी चलाएगी प्रशिक्षण का महाअभियान

MP News: 28 मौतों के बाद भी अस्पतालों में मिल रही अमानक दवाएं, जांच में 10 फेल

रीवा कलेक्ट्रेट में मीटिंग के दौरान महिला अधिकारी बेहोश, पति ने लगाए गंभीर आरोप

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • गुड़ी पड़वा
  • जल गंगा संवर्धन अभियान
  • अमृत सरोवर योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज