MP के 36 कॉलेजों में नहीं पढ़ाए जाएंगे ये कोर्स, देखें कॉलेजों और कोर्सेज की पूरी लिस्ट

Manya Jain | May 26, 2025, 14:16 IST
Share
MP COLLEGES COURSES BAN
MP COLLEGES COURSES BAN

मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के 36 कॉलेजों के कुछ कोर्सों को जीवाजी विश्वविद्यालय से मान्यता नहीं मिली है। अब कॉलेजों में ये कोर्स नहीं पढ़ाए जाएंगे । यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उठाया गया है।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में शैक्षणिक क्षेत्र से बड़ी खबर आई है। उच्च शिक्षा विभाग ने जीवाजी विश्वविद्यालय से एसोसिएट 36 कॉलेजों की सूची जारी की है। इन कॉलेजों के कुछ कोर्सों को मान्यता नहीं मिली है।

इसके बाद विश्वविद्यालय उन कोर्सों के लिए निरीक्षण नहीं करेगा। यह निर्णय शिक्षा स्तर सुधारने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। जिन कोर्सों को मान्यता नहीं मिली है वे अब कॉलेज में नहीं चलेंगे। जिन कॉलेजों को कुछ कोर्सों की मान्यता मिली है उन कोर्सों का ही निरीक्षण होगा।

📚 ग्वालियर संभाग के प्रमुख कॉलेज और बंद हुए कोर्स

ग्वालियर संभाग में कई प्रतिष्ठित कॉलेजों के कुछ प्रमुख कोर्सों को मान्यता नहीं मिली है। उदाहरण के लिए, विंग्स कॉलेज में बीए जियोग्राफी , पॉलिटिकल साइंस और सोशियोलॉजी के साथ-साथ बीएससी के कैमिस्ट्री, मैथ्स और फिजिक्स कोर्स बंद हो गए हैं। ड्रीमवैली कॉलेज में बीए इंग्लिश, जियोग्राफी , हिस्ट्री , सोशियोलॉजी , बीकॉम कंप्यूटर, बीएससी बॉटनी, कैमिस्ट्री, कंप्यूटर, मैथ्स, फिजिक्स के अलावा बीबीए, बीसीए, एलएलबी और पीजीडीसीए जैसे कोर्स भी बंद किए गए हैं। इसी प्रकार जैन कॉलेज का बीकॉम कंप्यूटर, सुभाष चंद्र बोस कॉलेज के कई बीए और बीएससी कोर्स, जेबी इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के बीए और बीएससी कोर्स, आदित्य कॉलेज के बीए कंप्यूटर और ड्राइंग-पेंटिंग कोर्स, गुरुकुल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बीए और बीकॉम कोर्स, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज और टेक्नोक्राफ्ट इंस्टीट्यूट के विभिन्न कोर्स भी बंद हो गए हैं।
ये भी पढ़ें...18 साल के होते ही जरूर बनवा लें ये डाक्यूमेंट्स, कभी भी आ सकते हैं काम, पढ़ें पूरी लिस्ट

📍 दतिया, शिवपुरी और श्योपुर के कॉलेजों में भी कोर्स बंद

दतिया जिले के भारत कॉलेज का बीसीए और श्रीकृष्णा कॉलेज का बीए हिस्ट्री कोर्स बंद हो गया है। शिवपुरी के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद जी महाराज कॉलेज में बीए इकोनॉमिक्स , जियोग्राफी , संस्कृत कोर्सों को एनओसी नहीं मिली है।

श्योपुर के डॉ. अबेडकर कॉलेज में बीए और बीएससी के कई विषयों को मान्यता नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें...MP Swarojgar Yojna : सरकार कम ब्याज दर पर बिजनेस के लिए देती है लोन, ऐसे करें आवेदन

🚫 भिण्ड जिले के कॉलेजों में कोर्स बंद

भिण्ड में भी शैक्षणिक क्षेत्र को बड़ा झटका लगा है। डॉ. अबेडकर कॉलेज के बीए के 8 विषय और बीएससी के 7 विषय बंद कर दिए गए हैं। कुसुम बाई जैन गलर्स कॉलेज में बीए पॉलिटिकल साइंस और संस्कृत, एसपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में बीए हिंदी, हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस , तथा पंडित रमेश चंद्र भटेले कॉलेज के बीए और बीकॉम कोर्स भी बंद हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें...Flipkart Internship 2025 : घर बैठे फ्लिपकार्ट छात्रों को दे रहा है काम का बेहतरीन मौका

🌾 मुरैना जिले के कॉलेजों में बड़े पैमाने पर कोर्स बंद

मुरैना जिले के कॉलेजों में तो कोर्स बंद होने का सिलसिला और भी अधिक व्यापक है। महात्मा फुले एजुकेशन एकेडमी, श्रीमती रामदेवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, लिटिल लॉवर स्कूल ग्रुप, केसर एजुकेशन एकेडमी, बीआरएम महाविद्यालय, मां पीतांबरा कॉलेज, आईपीएस कॉलेज एजुकेशन, सैनिक डिग्री कॉलेज, जय श्रीकृष्णा कॉलेज, जावित्री देवी महाविद्यालय, सीपीएस कॉलेज, महाराणा प्रताप कॉलेज, सुभाष कॉलेज, एमजीएम कॉलेज, बीएल कॉलेज, स्वामी रामकृष्ण परमहंस कॉलेज, शिवशक्ति कॉलेज और एएनडी कॉलेज में अनेक बीए, बीएससी, एमए, एमएससी, एमकॉम सहित कई विषयों को बंद किया गया है।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Jiwaji University | jiwaji university news | Course | Education news | top education news | mp education news | MP College | Gwalior

Tags:
  • Gwalior
  • Jiwaji University
  • Education news
  • Course
  • jiwaji university news
  • MP College
  • top education news
  • mp education news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज