बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, बेटा-बेटी की मौत, महिला को बचाया

Vikram Jain | Oct 29, 2024, 21:27 IST
Share
MP Khajuraho mother jumped into well with 2 children
MP Khajuraho mother jumped into well with 2 children

मध्य प्रदेश के खजुराहो से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां मां अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। कुएं में डूबने से मासूमों की मौत हो गई जबकि मां की जान बच गई। जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के छतरपुर के खजुराहो से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। गांव वालों ने किसी तरह महिला की जान बचाई। महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

दुधमुंहे बेटे और बेटी के कुएं में लगाई छलांग

जानकारी के अनुसार मामला राजनगर थाना क्षेत्र के भभुवा गांव का है। भभुआ में रहने वाली रामकली पाल (25) का अपने शराबी पति अनिल से विवाद हुआ था। जिसके बाद रामकली पाल ने मंगलवार की सुबह अपने दुधमुंहे बेटे और 2 साल की बेटी के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला और बच्चों को निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। महिला को सुरक्षित बचा लिया गया है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

पति की मारपीट से तंग आकर उठाया यह कदम

महिला ने बताया कि पति की रोज- रोज की मारपीट से तंग आकर उसने ये कदम उठाया। नशे में धुत होकर पति आए दिन उसे मारता-पीटता था। पति कहता था कि कुएं में कूदकर मर जा... साथ ही बच्चों को भी लेकर जा। इसके बाद वह बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। अनिल शराबी होने के साथ ही जुआ खेलने का भी आदी है। मुझे मर जाना था, लेकिन मैं बच गई। बच्चे खत्म हो गए।

Madhya Pradesh Foundation Day
Madhya Pradesh Foundation Day

मामले में जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एएसपी विक्रम सिंह का कहना है कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि अनिल पाल शराब पीने का आदी है, वह शराब पीने के बाद नशे में अपनी पत्नी को पीटता है। जिससे वह कई दिनों से परेशान थी। अनिल को जुआ खेलने की भी लत थी। जुए के चक्कर में वह कई बार बड़ी रकम हार चुका था। इसी के चलते रामकली बेहद परेशान थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Chhatarpur News
  • छतरपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • बच्चों की मौत
  • छतरपुर न्यूज हिंदी
  • खजुराहो न्यूज
  • बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज