खरगोन में धर्मांतरण की कोशिश, बाइबिल देकर कहा अब तुम ईसाई बन गए, तिलक लगाना बंद करो!
Aman Vaishnav | Apr 23, 2026, 13:50 IST
mp khargone conversion attempt bhikangaon arrests
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को बहलाकर ईसाई धर्म अपनाने को कहा जा रहा था। इसके अलावा उसे देवी-देवताओं की पूजा बंद करने, तिलक न लगाने और अपने धर्म को छोड़ने के लिए कहा गया था।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना इलाके में धर्मांतरण कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक गांव वाले की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बमनाला गांव के बबलू दागोडे ने पुलिस में शिकायत की है। युवक ने आरोप लगाया है कि बुधवार 22 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे वह सेल्दा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से जा रहा था। तभी उसने राजू बडोले के घर के बाहर काफी भीड़ देखी। जब वह वहां पहुंचा तो उसे घर के अंदर बुलाया गया।
शिकायतकर्ता के मुताबिक घर के अंदर मौजूद लोगों ने उसे ईसा मसीह की प्रार्थना करने को कहा था। बताया था कि ऐसा करने से वह हमेशा स्वस्थ रहेगा और उसकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
शिकायत में ये भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने पारंपरिक रीति-रिवाज छोड़ने के लिए भी कहा गया था। उसे हिंदू देवी-देवताओं की पूजा बंद करने, तिलक न लगाने और अपने धर्म को छोड़ने के लिए कहा गया था।
शिकायत में एक और हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद उसे बाइबिलदी गई और बताया गया कि अब वह ईसाई बन चुका है।
साथ ही उसे नए धर्म के फायदे बताए गए और यह भरोसा दिलाया गया कि धर्म बदलने के बाद उसे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को खबर मिलते ही भीकनगांव थाना क्षेत्र की बमनाला पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
पिपरई धर्मांतरण केस: मास्टरमाइंड जस्सी किन्नर भोपाल से गिरफ्तार, बड़े रैकेट का होगा खुलासा
पिपरई धर्मांतरण केस: मास्टरमाइंड जस्सी किन्नर भोपाल से गिरफ्तार, बड़े रैकेट का होगा खुलासा
हर्षा रिछारिया के संन्यास पर भड़के संत अनिलानंद, कहा-सनातन धर्म का घोर अपमान
लेंसकार्ट ड्रेस कोड विवाद : बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी वाला लेटर वायरल
ईसा मसीह की प्रार्थना कराने का लगाया आरोप
शिकायतकर्ता के मुताबिक घर के अंदर मौजूद लोगों ने उसे ईसा मसीह की प्रार्थना करने को कहा था। बताया था कि ऐसा करने से वह हमेशा स्वस्थ रहेगा और उसकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
पूजा बंद करने, तिलक न लगाने को कहा
बाइबल दी और कहा अब ईसाई बन चुका
साथ ही उसे नए धर्म के फायदे बताए गए और यह भरोसा दिलाया गया कि धर्म बदलने के बाद उसे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चौकी प्रभारी बमनाला राजेंद्र अवास्या ने बताया कि मामले की जांच जारी है। साध ही सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। इस समय पुलिस साक्ष्य इकट्ठा करने और मामले की पुष्टि करने में लगी हुई है।
पिपरई धर्मांतरण केस: मास्टरमाइंड जस्सी किन्नर भोपाल से गिरफ्तार, बड़े रैकेट का होगा खुलासा
पिपरई धर्मांतरण केस: मास्टरमाइंड जस्सी किन्नर भोपाल से गिरफ्तार, बड़े रैकेट का होगा खुलासा
हर्षा रिछारिया के संन्यास पर भड़के संत अनिलानंद, कहा-सनातन धर्म का घोर अपमान
लेंसकार्ट ड्रेस कोड विवाद : बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी वाला लेटर वायरल
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava