MP : खरगोन में निर्माण एजेंसी की मनमानी , देजला-देवड़ा डैम के पास बगैर परमिशन हो रही ब्लास्टिंग, तबाही की आशंका, दहशत में ग्रामीण
Vikram Jain | Updated:
MP Khargone Dejala Deora Dam near blasting Case
मध्य प्रदेश के खरगोन में देजला-देवड़ा बांध में दरार आने का खतरा बढ़ गया है। यहां फिल्टर प्लांट निर्माण के लिए बगैर अनुमति के ब्लास्टिंग हो रही है। विरोध के बाद भी निर्माण एजेंसी की मनमानी जारी है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में खरगोन में सरकारी तंत्र की लापरवाही के कारण बांध के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। यहां बगैर अनुमति के हो रही ब्लास्टिंग से देजला-देवड़ा बांध में दरार आने का खतरा बढ़ गया है। जिसके कारण 600 से ज्यादा गांवों के तबाह होने का डर बना हुआ है। सरपंचों, नेताओं और ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद निर्माण एजेंसी मनमानी कर बड़ी मशीनों से ब्लास्टिंग कर रह रही है।
जलसंसाधन विभाग की बांध स्थल पर ब्लास्टिंग नहीं करने की हिदायत के बाद भी निर्माण एजेंसी ने मानने को तैयार नहीं है। ग्राम पंचायतों के सरपंच और ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी निर्माण एजेंसी मनमानी कर रही है। विरोध के बावजूद निर्माण एजेंसी द्वारा मशीनों से लगातार ब्लास्टिंग की जा रही है।
दरअसल, खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर भगवानपुरा थाना क्षेत्र के देजला देवाड़ा बांध के ऊपरी छोर पर मध्य प्रदेश सरकार उपक्रम जल निगम द्वारा जलशोधन यंत्र तैयार किया जा रहा है। यह जल मिशन के तहत 309 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे फिल्टर प्लांट का निर्माण एजेंसी को सौंपा गया है। इस प्लांट को बनाने के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा ब्लास्टिंग की जा रही है।
हैरानी की बात यह है कि जिस एजेंसी को फिल्टर प्लांट तैयार करने के लिए जिम्मेदारी सौंप गई उसने ना तो वन विभाग से ब्लास्टिंग की परमिशन ली और ना ही राजस्व विभाग से ली। बांध के ऊपरी छोर पर बगैर किसी परमिशन के ब्लास्टिंग की जा रही है। जिस विभाग का विशालकाय देजला-देवड़ा जलाशय है, उससे भी ब्लास्टिंग की परमिशन नहीं ली गई। अब इससे कई गांवों में खतरा मंडरा रहा है। बांध के बैकवॉटर में बांध के मैन स्ट्रीम से कुछ दूरी पर ब्लास्टिंग की जा रही है। इसके लिए ठेकेदार द्वारा ब्लास्टिंग का काम करवाया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में एक बार फिर 'घर वापसी', ईसाई धर्म छोड़ 5 लोग बने हिंदू , खजराना गणेश मंदिर में पूजा-पाठ के बाद दिया नया नाम
बता दें कि भगवानपुरा विकासखंड की 4 ग्राम पंचायत के सरपंच, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बांध के पास ब्लास्टिंग का विरोध करते हुए भगवानपुरा थाना प्रभारी को आवेदन दिया था। साथ ही बांध क्षतिग्रस्त होने की बात कहते हुए ब्लास्टिंग रोकने की मांग की थी। मामले में पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद निर्माण एजेंसी को ब्लास्टिंग न करने की हिदायत दी गई है।
विशालकाय देजला देवाड़ा बांध पर हो रही ब्लास्टिंग से कई गांवों के लोग दहशत में है। रोजाड़ी गांव में कई लोग रात में ब्लास्टिंग के कारण सो नहीं पा रहे हैं।
बता दें कि 2023 में धार जिले के कारम डैम के फूट गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद हवाई सर्वे किया था। इस दौरान खरगोन जिले के कलेक्टर और एसपी भी कारम डैम के प्रभाव को देखने पहुंचे थे। खरगोन जिले का देजला देवाड़ा बांध करीब 25 साल पुराना है और इसकी पाल मिट्टी और पत्थरों से बनी हुई है।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि विभाग की टीम के एक्सपर्ट बांध स्थल से दूरी और विस्फोट की क्षमता का निरीक्षण करने के बाद ही ब्लास्टिंग की जा सकती है। हमने अभी किसी तरह की ब्लास्टिंग न करने के लिए लिखा है।
विरोध और शिकायतों के बाद हो रही ब्लास्टिंग
बांध के ऊपरी छोर पर बन रहा फिल्टर प्लांट
बगैर परमिशन के हो रही ब्लास्टिंग
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में एक बार फिर 'घर वापसी', ईसाई धर्म छोड़ 5 लोग बने हिंदू , खजराना गणेश मंदिर में पूजा-पाठ के बाद दिया नया नाम
लोगों ने किया ब्लास्टिंग का विरोध
ब्लास्टिंग के कारण दहशत में ग्रामीण
ब्लास्टिंग से बांध में दरार की आशंका
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि विभाग की टीम के एक्सपर्ट बांध स्थल से दूरी और विस्फोट की क्षमता का निरीक्षण करने के बाद ही ब्लास्टिंग की जा सकती है। हमने अभी किसी तरह की ब्लास्टिंग न करने के लिए लिखा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
By Sandeep Kumar
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
By Arohi Raj
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
By Umeshwari Baghel
SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
By Raghvendra Singh Rathore
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम
By Umeshwari Baghel
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!
By VINAY VERMA