महाराष्ट्र से शावक के साथ बाघिन की खरगोन में एंट्री, वन विभाग अलर्ट
Vikram Jain | Nov 05, 2024, 01:47 IST
MP Khargone Titraniya range Movement of cub and tigress
महाराष्ट्र के पाल सेंचुरी से एक बाघिन ने अपने शावक के साथ खरगोन में पहुंची है। बाघिन की चहलकदमी देखे जाने के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। बाघिन के क्षेत्र में घुसने से ग्रामीण दहशत में हैं।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बाघिन (tigress) की चहलकदमी देखने को मिली है। बाघिन ने शावक से साथ महाराष्ट्र से खरगोन जिले में एंट्री की है। महाराष्ट्र से लगे इलाके में टाइगर के दिखाई देने के बाद लोग दहशत में है। टाइगर के मूवमेंट को लेकर वन विभाग भी अलर्ट है। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई जिसमें टाइगर के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
खरगोन के वन मंडलाधिकारी रमेश राठौड़ ने बताया कि सोमवार शाम को वन विभाग की टीम ने तितरानिया रेंज में बाघ का मूवमेंट देखा। वन कर्मचारियों ने बाघ का वीडियो भी बनाया है। अधिकारी ने आगे बताया कि वन विभाग की टीम को बाघिन के साथ उसका शावक भी दिखाई दिया है। क्षेत्र में बिग कैट होने की 8 दिन पहले सूचना थी लेकिन वन विभाग को सोमवार को कंफर्मेशन कि यह बाघिन है।
अधिकारी ने बताया कि तितरानिया रेंज से लगे महाराष्ट्र के यावल की पाल सेंचुरी में टाइगर्स की मौजूदगी है। संभावना है कि यह बाघिन से सेंचुरी से विचरण करते हुए खरगोन में आ गई है। उन्होंने आगे बताया कि पाल सेंचुरी में बाघिन ने शावक को जन्म दिया है और वह शावक को बाघ से बचाने के लिए खरगोन की तरफ आ गई है। आगे बताया कि महाराष्ट्र की पॉल सेंचुरी को बाघिन और उसके शावक के खरगोन में मूवमेंट को लेकर जानकारी दी गई है।
शावक के साथ बाघिन को देखे जाने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट है। मामले को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई। जिसमें निगरानी करने के लिए इस क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बाघिन के क्षेत्र में विचरण करने को लेकर ग्रामीणों को अलर्ट किया है।
डीएफओ ने बताया कि हालांकि तितरानियां रेंज में ज्यादातर वन क्षेत्र है। फिर भी क्षेत्र के गावों में मुनादी कर टाइगर की मौजूदगी को लोगों को सूचित किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों को जंगल की तरफ नहीं जाने के लिए कहा गया है।
तितरानिया रेंज में बाघिन का मूवमेंट
महाराष्ट्र की पाल सेंचुरी में आई है बाघिन
टाइगर देखने के बाद टास्क फोर्स एक्टिव
लोगों को किया सतर्क
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari