कांग्रेस का किसान आंदोलन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएसन ने जारी की सूचना इन जगह से नहीं निकलें ट्रक चालक

Sanjay Gupta | May 06, 2026, 22:37 IST
Share
mp-kisan-andolan-truck-route-alert
Photograph: (the sootr)

मप्र में 7 मई को कांग्रेस के किसान आंदोलन के चलते कई नेशनल हाईवे प्रभावित रहेंगे। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ट्रक चालकों को एडवाइजरी जारी कर सुबह 10 बजे से पहले निकलने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

News in Short

  • 7 मई को कांग्रेस का किसान आंदोलन प्रस्तावित है।
  • एनएच 3 और एनएच 52 पर चक्का जाम होगा।
  • ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एडवाइजरी जारी की।
  • ट्रक चालकों को सुबह 10 बजे से पहले निकलने की सलाह।
  • वैकल्पिक मार्ग अपनाने और जाम से बचने के निर्देश।

News in Detail

मप्र कांग्रेस द्वारा किसानों की समस्या को लेकर 7 मई को किसान आंदोलन का आह्वान किया है। इसके चलते एबी रोड यानी एनएच 3 और एनएच 52 प्रभावित होंगे। इसे देखते हुए ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ट्रक चालकों को सूचना जारी की है।

Indore. मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रस्तावित किसान आंदोलन, चक्का जाम के चलते 7 मई को नेशनल हाईवे प्रभावित होने की आशंका है। इसके चलते अब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ट्रक चालकों को नेशनल हाईवे नंबर 3 और नेशनल हाईवे 52 से गुजरने को लेकर हिदायत जारी की है।

चक्काजाम की शुरुआत इंदौर से

एमपी कांग्रेस ने चक्काजाम के स्थान तय कर लिए हैं। शुरुआत इंदौर में सुबह 10.30 बजे राऊ पिगडंबर से होगी। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े व अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने यह दी सूचना

सभी वाहन चालकों, वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टर भाइयों को सूचित किया जाता है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं किसान आंदोलन के आह्वान पर दिनांक 07 मई को प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन प्रस्तावित है।

प्रभावित क्षेत्र (चक्काजाम स्थल)

  • धामनोद, मक्सी, खलघाट, पिगडंबर (राऊ इंदौर)
  • समय सुबह 10:00 बजे से
  • अवधि लगभग 6 घंटे (प्रस्तावित)

कोशिश करें सुबह 10 से पहले निकल जाएं

चेयरमैन, RTO एवं ट्रैफिक समिति ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC), नई दिल्ली सीएल मुकाती ने कहा कि ट्रक चालक इन मार्गों से सुबह 10 बजे से पहले निकल जाएं। जाम की स्थिति से बचने के लिए एबी रोड के बजाय प्रशासन द्वारा बताए गए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

कच्चा माल जैसे फल, सब्जी, दूध या अन्य सामग्री ले जा रहे वाहन चालक विशेष ध्यान दें। वे जाम वाले क्षेत्रों में प्रवेश करने से बचें ताकि माल खराब न हो। हाईवे पर अनावश्यक भीड़ का हिस्सा न बनें और अपने वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित पार्किंग में ही खड़ा करें।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर विजयनगर पुलिस ने ड्रग तस्कर को पकड़ा, 5 स्टार होटल में रखा, 5 लाख वसूलकर छोड़ा

इंदौर में बीजेपी पार्षद से पानी मांगने गई महिलाएं, पार्षद बोले- मुसलमानों की तरह ज्यादा बच्चे करो

22 हजार करोड़ की इंदौर-भोपाल मेट्रो में अब प्री वेडिंग शूट, पार्टी के लिए किराए पर मिलेगी

इंदौर सहकारी संस्था घोटाला: गृह निर्माण संस्था ने 3.37 करोड़ हड़पे, ईओडब्ल्यू का 7 पर शिकंजा

Tags:
  • ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
  • मप्र कांग्रेस कमेटी
  • किसान आंदोलन
  • नेशनल हाईवे
  • चक्का जाम
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा