MP के किसानों को फरवरी में मिलेगा दो योजनाओं का पैसा, खाते में आएंगे 4 हजार रुपए

Manish Kumar | Published:
Share
mp-kisan-yojana
mp-kisan-yojana

मध्य प्रदेश के किसानों को फरवरी 2025 में पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से कुल 4 हजार रुपए का फायदा मिलेगा। दोनों योजनाओं का लाभ प्रदेश के 84 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के किसानों के लिए फरवरी का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर किसानों को आर्थिक सहयोग देने जा रही हैं। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 11वीं किस्त और केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर होगी। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को 10 फरवरी को 2 हजार रुपए मिलेंगे, जबकि पीएम किसान योजना की राशि 24 फरवरी को जारी होगी।

सीएम किसान कल्याण योजना में मिलते हैं 6 हजार रुपए

सीएम किसान कल्याण योजना के तहत मध्यप्रदेश के 84 लाख से अधिक किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि 3 किस्तों में चार-चार महीने के अंतराल पर मिलती है। इस योजना के अंतर्गत 10 फरवरी को किसानों को 11वीं किस्त के तौर पर 2 हजार रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास जिले के सोनकच्छ में योजना की 11 वीं किस्त को जारी करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें...

इन कारणों से रुक सकती है किसानों की 19वीं किस्त, कराएं ये जरूरी काम

इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान की 19वीं किस्त, इस बार इतने रुपए आएंगे

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आएगी 19वीं किस्त

केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना पूरे देश में लागू है और किसानों के लिए सबसे बड़ी आर्थिक सहायता योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए तीन किस्तों में दिए जाते हैं। 1 फरवरी 2019 को शुरू गई इस योजना के तहत अब तक किसानों के खातों में 18 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। फरवरी में 19वीं किस्त 24 तारीख को किसानों के खातों में जमा की जाएगी।



यह खबर भी पढ़ें...

जानें किसान मानधन योजना, हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपए

किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ी, जानें क्या होगा फायदा

ऐसे चेक करें अपने किस्त का अपडेट

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद "Farmer Corner" पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "Beneficiary Status" पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, और मोबाइल नंबर भरें।
  • "Get Data" बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी भुगतान की गई किश्तों की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

    By Neel Tiwari

    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
    एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
    MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

    By Amresh Kushwaha

    MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
    Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

    By Ashish Bhardwaj

    Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
    CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

    By Umeshwari Baghel

    CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
    शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

    By Amresh Kushwaha

    शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
    एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

    By Ramanand Tiwari

    एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर