दुल्हन करती रही इंतजार, बारात निकासी के पहले दूल्हे की हो गई मौत

Sandeep Kumar | Jun 09, 2025, 17:32 IST
mp-kua-village-wedding
बहोरीबंद तहसील के कुआं गांव में एक विवाह समारोह में शोक छा गया। 27 वर्षीय आशीष सेन की बारात निकलने से कुछ क्षण पहले उसकी मौत हो गई। पूरा गांव इस घटना से सदमे में है।

MP News :मध्य प्रदेश के एक गांव में विवाह समारोह से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल बहोरीबंद तहसील के इस कुआं गांव में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। ढोल-नगाड़े बज रहे थे और परिजन नाच-गाने में मग्न थे। इस दौरान दूल्हा आशीष, जो दमोह जिले के माला बम्होरी गांव से विवाह करने जा रहा था। दूल्हा तैयार होते समय अचानक गिरकर बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।



शहनाई की गूंज थम गई

बहोरीबंद तहसील के कुआं गांव में एक विवाह समारोह में शोक छा गया। 27 वर्षीय आशीष सेन की बारात निकलने से कुछ क्षण पहले उसकी मौत हो गई। पूरा गांव इस घटना से सदमे में है। विवाह की तैयारी अचानक मातम में बदल गई।



ये खबर भी पढ़िए...आदिवासियों के पैसों से चल रही महतारी वंदन योजना, एक साल में बांट दिए 7 हजार करोड़



ये खबर भी पढ़िए...राजा के मर्डर में छिपे हैं कई राज, क्या सोनम रघुवंशी अपने पापा से नहीं कह पाई थी मन की बात?



जिंदगी ने साथ छोड़ा

शनिवार शाम को आशीष की बारात माला बम्होरी गांव के लिए रवाना होनी थी। घर पर ढोल-नगाड़े बज रहे थे और रिश्तेदार उत्सव में मग्न थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं और बारात विदा करने की तैयारियां हो रही थीं। तभी दूल्हा आशीष अचानक बेहोश हो कर गिर पड़ा।



ये खबर भी पढ़िए...बस्तर के 1500 स्कूल जर्जर, नए सत्र से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश



ये खबर भी पढ़िए...अजब एमपी में गजब का मामला: अस्पताल में यूरिन सैंपल के लिए चाय के डिस्पोजल कप का इस्तेमाल



विदाई की जगह अंतिम संस्कार

जहां रविवार को दुल्हन के स्वागत की तैयारी होनी थी, वहां दोपहर में आशीष का शव पहुंचा। परिजन गम में बेसुध होकर गिर पड़े। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ था और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें


📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦



एमपी हिंदी न्यूज



Tags:
  • MP News
  • दमोह
  • मध्य प्रदेश
  • दुल्हन
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • दूल्हा