लाड़ली बहना योजना के बाद अब शुरू होगी लाड़ला भाई योजना, हर महीने मिलेंगे इतने पैसे!

Pratibha ranaa | Published:
Share
MP Ladla Bhai Yojana
MP Ladla Bhai Yojana

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार लाड़ली बहनों के साथ ही लाड़ले भाइयों के लिए भी योजना बना रही है। इस योजना के तहत उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों ( Ladli Behna Yojna ) के बाद सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) सरकार लाड़ले भाइयों के लिए भी योजना लाने की तैयारी में है।

मोहन सरकार लाड़ले भाइयों ( Ladla Bhai Yojana ) के लिए योजना लाने की खास प्लानिंग कर रही है। सीएम की इस योजना के तहत लड़कों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हालांकि ये योजना कब शुरू होगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सीएम ने की घोषणा!

दरअसल सीएम मोहन यादव 10 अगस्त को टीकमगढ़ दौरे पर थे। यहां पर ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहनों के बाद अब लाड़ले भाइयों के लिए भी योजना बनाने जा रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में युवाओं की क्षमता और योग्यता में कमी नहीं है। उन्हें बस अवसर देने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़िए...IAS Transfers : विजय मंदिर विवाद में नप गए विदिशा कलेक्टर, शहडोल से आ रही थीं सांठ-गांठ की शिकायतें

क्या है लाड़ला भाई योजना ?

लाड़ला भाई योजना का उद्देश्य मध्य प्रदेश में युवा लड़कों को शिक्षा, रोजगार और समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से सरकार युवाओं को सशक्त बनाना चाहती है और उन्हें एक बेहतर भविष्य प्रदान करना चाहती है।

योजना के मुख्य उद्देश्य

  • शिक्षा को बढ़ावा देना: इस योजना के तहत युवाओं को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • रोजगार के अवसर: योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • कौशल विकास: युवाओं को विभिन्न कौशल विकसित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • समाज में समानता: लड़कों और लड़कियों के बीच समानता लाने का प्रयास किया जाएगा।

योजना के लाभ

  • आर्थिक सहायता: योजना के तहत युवाओं को छात्रवृत्ति, ऋण या अन्य प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • शिक्षा: युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • रोजगार: योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • कौशल विकास: युवाओं को विभिन्न कौशल विकसित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महाराष्ट्र में चलाई जा रही है लाड़ला भाई योजना

बता दें, फिलहाल महाराष्ट्र में लाड़ला भाई योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत 12वीं पास करने वाले युवाओं को महाराष्ट्र सरकार ने हर महीने छह हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है। साथ ही इस योजना के तहत डिप्लोमा कर चुके छात्रों को हर महीने सरकार आठ हजार रुपए देगी। जबकि जो युवा ग्रेजुएशन कर चुके हैं उन्हें हर महीने 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने किया था ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में नई स्कीम ' लाड़ला भाई योजना' शुरू करने का ऐलान किया था। सीएम शिंदे ने बताया था कि 12वीं पास करने वाले युवाओं को महाराष्ट्र सरकार हर महीने 6 हजार रुपए देगी, वहीं डिप्लोमा करने वाले युवाओं को 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। ग्रेजुएट युवाओं को 10 हजार रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

pratibha rana
pratibha rana


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojna
  • Ladla Bhai Yojana
  • Ladla Bhai Yojana mp
  • MP Ladla Bhai Yojana
  • लाड़ला भाई
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम