मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना की 37वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

Anjali Dwivedi | Jun 14, 2026, 15:53 IST
Share
लाड़ली बहना की 37वीं किस्त
लाड़ली बहना की 37वीं किस्त

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर के केसली से लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी की। 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर हुए। साथ ही 350 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 14 जून कोसागर जिलेसे लाड़लीबहना योजना की37वीं किस्त जारी की है। सिंगलक्लिक से 1.25 करोड़ सेज्यादा महिलाओं केखाते में 1500 रुपएपहुंचे हैं। इसके साथ350 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पणऔर भूमिपूजन भी हुआ। यहदौरा देवरीविधानसभा क्षेत्र के लिए एकबड़ा अवसर बना है।

इस योजना के जरिए मध्य प्रदेशसरकार हर महीने महिलाओं को सीधे उनके खातों में रकम भेजती है। मकसद है कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हितग्राही महिलाओं से सीधा संवाद भी किया है।

350 करोड़ की विकास सौगात

किस्त के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने करीब 350 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। इन कामों में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। देवरी और केसली विकासखंड के ग्रामीण इलाकों को इन कार्यों से सीधा फायदा मिलेगा।

सड़क और संपर्क मार्गों के बनने से आवागमन आसान होगा। व्यापार और रोजगार को भी गति मिलेगी। अस्पताल भवनों की मजबूती से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।

शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

शिक्षा के क्षेत्र में नए निर्माण कार्यों की शुरुआत हुई। इससे स्कूलों की बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। पंचायत और ग्रामीण विकास, जल संसाधन तथा तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों पर भी ध्यान दिया गया।

देवरी बीजेपी विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे केसली में रहे। इस दौरान उन्होंने हर परियोजना की जानकारी ली और महिलाओं से संवाद किया है। प्रशासन ने सुरक्षा, पेयजल और बैठने की पूरी व्यवस्था पहले से तैयार की थी।

महिलाओं से सीधा संवाद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्रीलाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की हितग्राही महिलाओं से सीधे बात किए। वे सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दिए और महिलाओं का फीडबैक भी ले लिए हैं। विधायक पटेरिया ने इसे देवरी विधानसभा के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है।

किस्त का स्टेटस ऐसे चेक करें

जिन महिलाएं अपनी किस्त की स्थिति जानना चाहती हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर आवेदन व भुगतान की स्थिति विकल्प पर क्लिक करें। वहां समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और ओटीपी भरते ही भुगतान की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

कौन ले सकती हैं योजना का लाभ?

लाड़ली बहना योजना का फायदा उन्हीं महिलाओं को मिलता है जो मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हों। परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। साथ ही, परिवार के पास पांच एकड़ से ज्यादा जमीन या चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए। विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं पात्र हैं, बशर्ते आवेदन के समय उनकी उम्र 21 से 60 साल के बीच हो।

ये खबरें भी पढ़िए...

इन महिलाओं के खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहनों की 37वीं किश्त, एक लाख नाम कटे

अगले हफ्ते आएगी लाड़ली बहनों की 37वीं किस्त! आ गया अपडेट

सरकारी महिला कर्मचारी ले रही थीं लाड़ली बहनों का पैसा, ऐसे खुला राज, वसूली की तैयारी

आ गई लाड़ली बहनों की 36वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना नाम

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • बीजेपी विधायक बृजबिहारी पटेरिया
  • मध्य प्रदेश
  • लाड़ली बहनों
  • सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच