Malnourished children in MP
MP में 12 रुपए से कैसे मिटेगा कुपोषण? इतने कम बजट में दाल-चावल खरीदना भी मुश्किल
Sanjay Sharma | Updated:
12 रुपए के पोषण से कैसे मिटेगा MP का कुपोषण
मध्यप्रदेश में 60 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषित हैं। वेस्टिंग बढ़कर 23.8% हो गया है और अंडरवेट बच्चों की संख्या 39.7% तक पहुंच गई है। सरकार इस पर तीन हजार 768 करोड़ रुपए खर्च कर रही है, लेकिन हर बच्चे के लिए सिर्फ 12 रुपए मिलते हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- MP में 60 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषित हैं।
- वेस्टिंग 18.9% से बढ़कर 23.8% हुई है।
- अंडरवेट बच्चे 33% से 39.7% पहुंच गए।
- पूरक आहार के लिए सिर्फ 12 रुपए रोज खर्च हो रहे हैं।
- 3 हजार 768 करोड़ बजट के बाद भी स्थिति बदतर है।
मध्य प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या 60 लाख से ज्यादा है। इन बच्चों को कुपोषण की गिरफ्त से निकालने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र और पोषण अभियान 2.0 चलाए जा रहे हैं।
सरकार ने इसके लिए 3 हजार 768 करोड़ का बजट रखा है। बजट तो तगड़ा है लेकिन बच्चों के दैनिक पोषण के लिए जो राशि रखी गई है वह मंहगाई के इस दौर में मजाक ही नजर आती है।
आयोजन और विज्ञापन में कुपोषण से जंग
प्रदेश में दर्ज 60 लाख से ज्यादा कुपोषित बच्चों में से हर एक को 12 रुपए खर्च कर पूरक पोषण आहार दिया जाता है। इस राशि से बच्चों के लिए पोषण देने वाला आहार खरीदने का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।
गुजरात का दूसरा पहलू: कमज़ोर और कुपोषित बच्चे, महिलाएं - BBC News हिंदी
NFHS की रिपोर्ट बढ़ा रही चिंता
सर्वे के अनुसार प्रदेश में लंबाई के अनुपात में कम वजन वाले बच्चों की संख्या में बीते सालों के मुकाबले वृद्धि हुई है। साल 2019- 21 में ऐसे बच्चों की संख्या करीब 18.9 फीसदी थी जो अब 23.8 प्रतिशत पहुंच गई है। यानी पोषण की कमी से बच्चों में ऊंचाई के अनुपात में वजन घटा है।
MP में कुपोषित बच्चे
आंकड़े उजागर कर रहे अभियान की हकीकत
साल 2019-21 में ऐसे बच्चों की संख्या 33 फीसदी थी जो अब 39.7 प्रतिशत के साथ करीब 24 लाख हो गई है। ये आंकड़े कुपोषण को मिटाने के लिए चल रहे कार्यक्रमों की स्थिति से पर्दा उठा रहे हैं। ये आंकड़े किसी संगठन की सर्वे रिपोर्ट के नहीं बल्कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हैं।
भारत में कुपोषण का संकट और गहराया, देशभर में 33 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित
12 रुपए में चाय-समोसा खरीदना भी मुश्किल
दावों से उलट है हकीकत
वहीं कोई भी फल या सब्जी भी इस बजट में खरीद पाना मुश्किल है। फिर दूसरे पौष्टिक अवयव उपलब्ध कराना संभव ही नहीं है। बाजार में बिस्किट के छोटे पैकेट की कीमत 5 रुपए से कम नहीं है। वहीं 100 ग्राम चावल, दलिया भी इससे कम कीमत में खरीदा नहीं जा सकता है। इसके अलावा एक अंडे की कीमत भी 7 से 8 रुपए है। बारह रुपए के बजट में ये सब बच्चों के पूरक पोषण आहार में शामिल करना कहीं से संभव नहीं लगता है।
Malnourished children in MP
असल लागत कहीं ज्यादा
केंद्रों का संचालन करने वाले सरकारी फरमान के चलते कभी संख्या बढ़ाकर खर्च निकालते हैं तो कभी दूसरी जुगत लगाते हैं। पूरक पोषण आहार के नाम पर जो राशि मिल रही है उससे या तो केवल दूध, या अंड़ा, फल या दाल- दलिया- चावल या फिर अंकुरित अनाज जैसी कोई एक या दो सामग्री ही दी जा सकती है।
MP में कुपोषित बच्चे
कहां जा रहे 3 हजार 768 करोड़
मध्यप्रदेश में 60 लाख से ज्यादा कुपोषित (एमपी में कुपोषण) बच्चे हैं और उन पर करीब 3,768 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। अगर हिसाब लगाया जाए तो औसतन पैसा मौजूद है, लेकिन हकीकत में हर बच्चे के हिस्से सिर्फ करीब 12 रुपए प्रतिदिन आते हैं। इतने पैसों में सही पोषण देना मुश्किल ही नहीं, लगभग नामुमकिन है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कई जगह सिर्फ आंकड़े बढ़ाकर या एक-दो चीजें देकर काम पूरा दिखा दिया जाता है। न ठीक से निगरानी होती है, न ही क्वालिटी की जांच।
उन्होंने आगे कहा कि जब तक प्रति बच्चे का रोज का खर्च 12 रुपए से बढ़ाकर 80-100 रुपए नहीं किया जाएगा, तब तक कुपोषण की समस्या का हल निकलना मुश्किल है।
FAQ
- MP में हर
कुपोषित बच्चे पर रोज कितना खर्च होता है?
आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए पूरक पोषण आहार के लिए हर बच्चे को रोज सिर्फ 12 रुपए मिलते हैं। 3768 करोड़ का बजट होने के बावजूद पर डे कॉस्ट यही है। - NFHS-6 में MP के कुपोषण के क्या आंकड़े हैं?
वेस्टिंग 18.9% से बढ़कर 23.8%, गंभीर कुपोषण 6.5% से 6.8% यानी 4 लाख बच्चे, अंडरवेट 33% से 39.7% यानी 24 लाख बच्चे। - 12 रुपए में पोषण संभव क्यों नहीं?
एक पाव दूध 12-15 रुपए, 100 ग्राम दाल 10-18 रुपए, अंडा 7-8 रुपए, फल-सब्जी अलग। 12 रुपए में ये सब देना कठिन है।
बीमारू श्रेणी से बाहर एमपी, कुपोषण अब भी बड़ी चुनौती, 4 विभाग मिलकर लड़ेंगे
समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव बोले- नक्सलवाद की तरह खत्म करें कुपोषण
शिशु मृत्यू दर में एमपी नंबर दो पर, हर तीसरा बच्चा कुपोषण का शिकार, SRS रिपोर्ट में खुलासा
एमपी में सस्ते बजट में पोषण का दावा, कुपोषण से जंग में सरकारी सिस्टम फेल?
अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा 25 हजार तक लोन, बिना गारंटी शुरू कर सकेंगी अपना कारोबार, जानें नियम
By Umeshwari Baghel
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में फंसी जिला प्रमुख की कुर्सी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप, कैसे पलटेगी बाजी?
By Raghvendra Singh Rathore
छत्तीसगढ़ के 3 बड़े आयोगों में पद खाली, PSC भर्ती से प्रमोशन तक अटके, सरकार क्यों नहीं कर रही नियुक्ति?
By VINAY VERMA
कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न
By Arun Tiwari
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव में बड़ी राहत, दो वकालतनामे जमा करने की अनिवार्य शर्त पर लगी रोक
By Mukesh Sharma
CG NEET PG Counselling 2026: छत्तीसगढ़ में नीट पीजी दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एडमिशन, सीट छोड़ने पर जब्त होगी राशि
By Umeshwari Baghel