MP : पीएचई मंत्री के गांव में डायरिया का प्रकोप , 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार , अस्पताल में भर्ती

Vikram Jain | Jul 07, 2024, 16:17 IST
Share
MP Mandla PHE Minister Sampatia village Tharka Diarrhea outbreak
MP Mandla PHE Minister Sampatia village Tharka Diarrhea outbreak

मध्‍य प्रदेश के मंडला जिले के ग्राम ठरका में डायरिया फैलने से 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो गए। उल्टी दस्त की शिकायत के बाद पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले मंडला के ग्राम ठरका में डायरिया फैलने से हड़कंप मच गया। यहां डायरिया के प्रकोप से 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो गए। उल्टी दस्त की शिकायत के बाद बीमार लोगों को मंडला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण प्राथमिक रूप से पेयजल से संक्रमण फैलने का अंदेशा जता रहे हैं। उल्टी दस्त के मरीजों की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

मंत्री संपतिया उइके के गांव में फैला डायरिया

मंडला का ठरका गांव प्रदेश की पीएचई मंत्री संपतिया उइके का गृह गांव है, जहां दूषित पानी पीने से ग्रामीणों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई है। डायरिया की जानकारी पर बम्हनी की स्वास्थ्य टीम ठरका गांव पहुंची और पीड़ित ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई।

सीईओ ने जाना मरीजों का हालचाल

ठरका में डायरिया के प्रकोप से 20 से ज्यादा ग्रामीण पीड़ित है। जिन्हें पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी में भर्ती कराया गया, जहां राहत नहीं मिलने पर मंडला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम ठरका में डायरिया फैलने की खबर मिलते ही जिला अस्पताल जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमठ पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना।

मामले में जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि लगभग 15 से 20 ग्रामीण बीमार हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोग दूषित पानी पीने से डायरिया की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

ये खबर भी पढ़ें... एमपी हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, 10 साल के रिश्ते में बनाए गए शारीरिक संबंध बलात्कार नहीं, जानें कोर्ट ने क्यों की ऐसी टिप्पणी

वार्ड नंबर 3 में डायरिया का प्रकोप

ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड नंबर 3 में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। टंकी से आपूर्ति पेयजल पीने से यह स्थिति पैदा हुई है। पूरे गांव में डायरिया न फैले इसके लिए प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है।

प्रशासन अलर्ट, पानी की सप्लाई बंद

उल्टी दस्त के मरीजों की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है। नल जल से सप्लाई होने वाले पानी से संक्रमण की आशंका को देखते सप्लाई बंद कर दी गई है। साथ ही गामीणों के लिए वैकल्पित पीने के पानी की व्यवस्था टैंकरों से की गई। गांव में स्वास्थ्य और पीएचई की टीम मौके पर पहुंची है। गांव में नल योजना से सप्लाई होने वाले पानी का सैंपल लिया गया और दवाई आदि का छिड़काव किया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मंडला न्यूज
  • मंडला में डायरिया का प्रकोप
  • पीएचई मंत्री के गांव में फैला डायरिया
  • पीएचई मंत्री संपतिया उइके
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग

By Ratan Kumar Mishra

बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत

By

राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें

By Amresh Kushwaha

तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल

By Aman Vaishnav

90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?

By Ramanand Tiwari

MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान

By Sourabh Bhatnagar

अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान