मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में खुद को वोट नहीं दे पाए ये दिग्गज, जानिए क्या रही वजह ?

Pratibha Rana | Nov 17, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में खुद को वोट नहीं दे पाए ये दिग्गज, जानिए क्या रही वजह ?
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में खुद को वोट नहीं दे पाए ये दिग्गज, जानिए क्या रही वजह ?

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को वोटिंग जारी है। प्रदेश की 230 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 45.4 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को वोटिंग जारी है। प्रदेश की 230 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 45.4 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है, लेकिन कई प्रत्याशी खुद को ही वोट नहीं दे पाए हैं। इसकी वजह यह है कि वे किसी और विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं और चुनाव अन्य विधानसभा क्षेत्र से लड़ रहे हैं। जानते हैं ये कौन प्रत्याशी हैं जो खुद को वोट नहीं दे पाए।

कमलनाथः

पीसीसी चीफ कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार है, लेकिन वह सौंसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर निवासी है, इसीलिए उनका वोट स्वयं को नहीं बल्कि सौंसर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी को जाता है।

कैलाश विजयवर्गीयः

इंदौर विधानसभा-1 के बीजे पी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का निवास विधासभा-2 में है। इसलिए वे खुद को वोट नहीं दे पाए।

लखन घनघोरियाः

जबलपुर पूर्व विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया का निवास उत्तर विधानसभा में है। इसलिए वे खुद को ही वोट नहीं दे पाए।

अजय विश्नोईः

बीजेपी के पाटन प्रत्याशी अजय विश्नोई का निवास पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत नया गावं में है। इसलिए वे खुद को ही वोट नहीं दे पाए।

राकेश सिंहः

जबलपुर पश्चिम से बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह का निवास केंट विधानसभा के अंतर्गत सिविल लाइंस में है। इसलिए वे खुद को ही वोट नहीं दे पाए।

सुशील इंदू तिवारीः

पनागर विधानसभा सीट से प्रत्याशी सुशील इंदू तिवारी का निवास उत्तर विधानसभा के छोटा फुहारा में है। इसलिए वे खुद को वोट नहीं दे पाए।

अभिलाष पांडेयः

जबलपुर उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी अभिलाष पांडेय भी पश्चिम विधानसभा में निवास करते हैं। इसलिए वे खुद को वोट नहीं दे पाए।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Madhya Pradesh Assembly Elections 2023
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • Voting continues in Madhya Pradesh
  • these candidates could not vote for themselves
  • मध्यप्रदेश में वोटिंग जारी
  • कई प्रत्याशी खुद को ही नहीं दे पाए वोट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज