MP Metro ToLet: एक साल में ही हश्र देखिए, अफसर अपनी नाकामी को पहल बता रहे, इसे नाम दिया... सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स

Sanjay Dhiman | May 06, 2026, 16:49 IST
Share
bhopal metro on rent
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश में मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत तो बड़े सपने के साथ हुई थी, लेकिन अब ये मेट्रो अफसरशाही की लापरवाही और खर्चों का प्रतीक बन गई है। मेट्रो में कम यात्री मिलने के बाद इसे सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स के रूप में किराए पर देना शुरू कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट जिस उम्मीद और सपने के साथ शुरू किया गया था, आज वही प्रोजेक्ट अफसरशाही की लापरवाही व जल्दबाजी का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। करीब 22,000 करोड़ रुपए की लागत से इंदौर और भोपाल में खड़ी की गई मेट्रो अब विकास का प्रतीक कम और सरकारी नाकामी का तमाशा ज्यादा नजर आने लगी है।

हैरानी की बात यह है कि जिस मेट्रो को आम जनता की सुविधा, ट्रैफिक कम करने और शहरों को आधुनिक बनाने के लिए लाया गया था, उसमें यात्री ही नहीं मिल रहे। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी यदि ट्रेन खाली दौड़ रही है तो सवाल उठना लाजिमी है कि क्या इस प्रोजेक्ट की प्लानिंग सिर्फ कागजों पर हुई थी? क्या जमीन पर हकीकत को समझने की जरूरत ही महसूस नहीं की गई?

अब स्थिति इतनी अजीब हो गई है कि अफसरों ने नाकामी को छुपाने मेट्रो को सेलिब्रेशन ऑन व्हील बना दिया है। यानी जिस ट्रेन में लोगों को रोज सफर करना चाहिए था, उसे बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी और फिल्म शूटिंग के लिए किराए पर दिया जा रहा है। पैसे दो और मेट्रो में जश्न मनाओ...यह नया मॉडल तैयार कर दिया गया है।

एक नजर में इंदौर-भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट

  • 12,000 करोड़ लागत
  • शुभारंभ: 31 मई 2025
  • इंदौर में 6.3 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है। गांधीनगर, सुपर कॉरिडोर स्टेशन- 5, 6, 4 और 3 में मेट्रो चल रही है।
  • 08 लाख के आसपास खर्च होते हैं एक दिन मेट्रो चलाने में

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट

  • 10,000 करोड़ लागत
  • शुभारंभ: 20 दिसंबर 2025
  • मेट्रो 6 किमी में दौड़ रही है। सुभाष नगर, केवी, डीबी मॉल, एमपी नगर, कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स 8 स्टेशन हैं।
  • 15 से 20 हजार ही इनकम हो रही है अभी मेट्रो ट्रेन से कुल
f18fbff4-1dc
f18fbff4-1dc


मेट्रो ट्रेन होगी अब 'पार्टी' का नया अड्डा!

इंदौर और भोपाल की मेट्रो पर 22 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च हुआ है, लेकिन यात्रियों की संख्या काफी कम है। इसी वजह से अब मेट्रो को किराए पर देने का फैसला लिया गया है। अब मेट्रो में लोग प्री-वेडिंग शूट, बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी और अन्य छोटे-बड़े आयोजन कर सकेंगे। इसके लिए प्रति घंटे 5 हजार से 7 हजार रुपए तक किराया देना होगा। बुकिंग 15 दिन पहले करानी होगी। नियमों का पालन करना होगा।

सेलिब्रेशन के दौरान कुछ सख्त नियम भी लागू रहेंगे। मेट्रो में शराब, बीड़ी-सिगरेट और पटाखे ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। स्टेशन पर प्रवेश से पहले सभी लोगों की जांच की जाएगी।

5 मई से शुरू हुई योजना

यह सुविधा 5 मई से शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने इस योजना को सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स नाम दिया है। इसके तहत स्टेशन पर खड़ी मेट्रो कोच के लिए 5 हजार रुपए प्रति घंटा और चलती मेट्रो के लिए 7 हजार रुपए प्रति घंटा किराया तय किया गया है। एक बार में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे। साथ ही 20 हजार रुपए की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी, जो बाद में वापस कर दी जाएगी।

मेट्रो में बर्थडे पार्टी, प्री-वेडिंग शूट, किटी पार्टी के अलावा फिल्म, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापन की शूटिंग भी की जा सकेगी।

एमपीएमआरसीएल के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य के अनुसार, यह पहल शहरों की बदलती लाइफस्टाइल और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि मेट्रो आम लोगों के और करीब आ सके।

प्रोजेक्ट की विफलता के दो बड़े कारण...

मेट्रो सफल तब होती है, जब घर से स्टेशन तक आना-जाना आसान हो। भोपाल-इंदौर में कोई समर्पित फीडर बस सेवा, ई-रिक्शा नेटवर्क या पार्किंग नहीं बनाई गई। नतीजा यह है कि लोग बाइक से स्टेशन जाते हैं, लेकिन फिर मेट्रो से क्यों जाएं, जब बाइक आगे तक ले जा सकती है। एक्सपर्ट ने कहा कि मेट्रो को इंटीग्रेटेड अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जोड़ना जरूरी है, बिना इसके यात्री नहीं मिलेंगे।

भोपाल-इंदौर में बाइक और कार की पहुंच घर-घर है। सड़कें अपेक्षाकृत चौड़ी हैं और ट्रैफिक दिल्ली जैसा भयावह नहीं। ऐसे में लोगों के पास मेट्रो छोड़ने का विकल्प है। मेट्रो की ट्रेन फ्रीक्वेंसी 30-75 मिनट तक पहुंच गई है। यानी लोग 1 घंटा इंतजार नहीं करेंगे, जब बाइक तुरंत है। आम आदमी मेट्रो से कनेक्ट ही नहीं कर पा रहा है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर तंज कसा...

Palash Surjan ने कहा, हाथी खरीद लिया है तो पालने के लिए कुछ न कुछ तो करना पड़ेगा।

Faizan Khan ने लिखा, वैसे भी पैसेंजर तो मिल नहीं रहे मेट्रो को, खर्चा पानी तो निकालेंगे अब कैसे भी करके।

यह खबरें भी पढ़ें...

22 हजार करोड़ की इंदौर-भोपाल मेट्रो में अब प्री वेडिंग शूट, पार्टी के लिए किराए पर मिलेगी

भोपाल मेट्रोपॉलिटन विस्तार के साथ आएंगे नए रोजगार, धार्मिक और वन्य पर्यटन को भी मिलेगा नया मोड़

भोपाल-इंदौर मेट्रो रीजन का ब्लूप्रिंट रुका: अब जनगणना तय करेगी विकास की दिशा

11 हजार 501 करोड़ की इंदौर मेट्रो अब सिर्फ 25 मिनट चलेगी, सवारी नहीं मिली तो सेवा सिमटी, सिस्टम पर उठे सवाल

Tags:
  • इंदौर मेट्रो
  • भोपाल मेट्रो
  • मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • लापरवाही
  • मेट्रो रेल प्रोजेक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा