Microsoft का सर्वर डाउन होने से भोपाल सहित कई एयरपोर्ट पर सेवाएं ठप , रायपुर में 6 फ्लाइट्स कैंसिल , पैसेंजर्स परेशान

Vikram Jain | Jul 19, 2024, 16:35 IST
Share
MP Microsoft server down Bhopal Raipur Indigo services affected
MP Microsoft server down Bhopal Raipur Indigo services affected

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी आने से दुनियाभर में हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

BHOPAL. माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से भारत समेत पूरी दुनिया में कामकाज ठप पड़ गया है। सेवाएं प्रभावित होने से पूरी दुनिया में हडकंप मच गया है। एयरलाइंस, बैंक और रेल सेवाओं के काम प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा असर एयरपोर्ट और बैंकों में दिखाई दे रहा है। अब देशभर में कई उड़ानें कैंसिल की गई साथ ही सैकड़ों फ्लाइट्स में देरी से चल रही है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से उड़ने वाली 6 फ्लाईट्स को रद्द कर दिया गया हैं। जिसके चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।

भोपाल, इंदौर और रायपुर में सेवाएं प्रभावित

एमपी में भी इंडिगो की ऑनलाइन सेवाएं ठप हैं। सर्वर के चलते भोपाल, इंदौर और रायपुर में इंडिगो की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित बताई जा रही हैं। मध्य प्रदेश सहित लगभग कई राज्यों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर सभी एयरलाइन सेवाएं बाधित हो गई हैं। टिकट बुकिंग से लेकर अन्य सभी तरह की सेवाओं में परेशानी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें...Microsoft का सर्वर डाउन , दुनियाभर में मचा हड़कंप , एयरपोर्ट और बैंकों का कामकाज ठप

नहीं बन रहे ई- बोर्डिंग पास, यात्री परेशान

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 6 फ्लाईट्स रद्द हो गई हैं। हवाई सेवाओं के प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर डाउन होने की वजह से यात्रियों के ई- बोर्डिंग पास नहीं बन सके। पैसेंजर्स को मेन्युअल बोर्डिंग पास दिए गए। अफरा तफरी के बीच यात्री एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे।

ये फ्लाईट्स की गई रद्द

  1. कोलकाता-आरपीआर-कोलकाता (6ई 7215/6ई 7216)
  2. हैदराबाद-आरपीआर-हैदराबाद (6ई 7248/6ई 7249)
  3. मुंबई-आरपीआर-मुंबई (6ई 2371/6ई 5049)
  4. बैंगलोर-आरपीआर-बैंगलोर (6ई 978/6ई 979)
  5. दिल्ली-आरपीआर-दिल्ली (6ई 2094 / 6ई 5347)
  6. कोलकाता-आरपीआर-कोलकाता (6ई 417/6ई 801)

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • रायपुर न्यूज
  • माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन
  • इंडिगो की सेवाएं ठप
  • भोपाल एयरपोर्ट पर सेवाएं ठप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि