मंत्री विजय शाह के बचाव की रणनीति तैयार, सुप्रीम कोर्ट में आज सरकार मांग सकती है समय
Sanjay Dhiman | Feb 08, 2026, 18:08 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद सरकार ने उनके बचाव की योजना बनाई है। सुप्रीम कोर्ट में आज, 9 फरवरी को सुनवाई होनी है। इसमें सरकार समय मांग सकती है।
NEWS IN SHORT
- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: आज, 9 फरवरी को मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर कोर्ट में बड़ी सुनवाई।
- बचाव की रणनीति: मोहन यादव सरकार कोर्ट से 2 हफ्ते का समय मांग सकती है।
- चौथी बार माफी: विजय शाह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए चौथी बार सार्वजनिक माफी मांगी है।
- विपक्ष का हमला: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
- SIT की रिपोर्ट: जांच टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है, अब फैसला कोर्ट के पाले में है।
NEWS IN DETAIL
अब तक वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से लेकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मुलाकात कर मंत्री को बचाने को लेकर बैठक कर चुके हैं। सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर ही विजय शाह ने चौथी बार सार्वजनिक रूप से मीडिया में कर्नल सोफिया पर दिए गए बयान को लेकर माफी मांगी थी।
4793a6a0-ddc
यह खबरें भी पढ़ें..
उम्मीद पर कायम मंत्री विजय शाह: लिखित माफीनामा पढ़ा, फिर दिल्ली लौटे
अचानक सामने आए मंत्री विजय शाह, सोफिया कुरैशी केस में फिर मांगी माफी
9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
इधर सरकार ने कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए रणनीति भी तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार सरकार हाल फिलहाल इस मामले में दो हफ्ते का समय मांग सकती है। तब तक विजय शाह को इस मामले से निकालने के लिए एग्जिट प्लान बना लिया जाएगा।
शाह का चौथी बार सार्वजनिक रूप से मीडिया में माफी मांगना भी इसी प्लान का हिस्सा बताया जा रहा है। इस माफी में मंत्री शाह ने कहा है कि उनके शब्द किसी को ठेस पहुंचाने के इरादे से नहीं थे और वे देशभक्ति के आवेश में कहे गए। उन्होंने भविष्य में इस तरह की कोई टिप्पणी न करने का भरोसा भी दोहराया है।
इधर विपक्ष कर रहा इस्तीफे की मांग
सरकार भी टेंशन में
क्या वो मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की अनुमति देता है या नही। वहीं दूसरी तरफ देखना होगा की सरकार अपने तर्कों से किस हद तक सुप्रीम कोर्ट को संतुष्ट करके मंत्री को राहत दिलवा पाती है। दरअसल कोर्ट के इस फैसले का असर न सिर्फ मंत्री विजय शाह के राजनीतिक भविष्य पर पड़ेगा, बल्कि मोहन यादव सरकार और बीजेपी की रणनीति पर भी इसका दूरगामी असर देखने को मिल सकता है।
मध्य प्रदेश : मंत्री विजय शाह के बिगड़े बोल, कर्नल सोफिया कुरैशी पर बोले- उनकी बहन को ही मोदी जी ने... https://t.co/0vIbdPYsCO #VijayShah #SophiaQureshi #PMModi #NarendraModi #bjp #OperationSindoor #IndiaPakistanWar #India #Pakistan #pahalgamattack #PahalgamTerrorAttack… pic.twitter.com/JepKV3P4ZY
— TheSootr (@TheSootr) May 13, 2025
11 मई 2025 को दिया था विवादित बयान
टाइमलाइन के साथ ऐसे समझें मामले को
- 11 मई 2025- इंदौर के महू (रायकुंडा गांव) में हलमा कार्यक्रम में विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की ("उनकी बहन को ही उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा")।
- 13 मई 2025- माफी मांगी, लेकिन भाजपा हाईकमान ने फटकार लगाई।
- 14 मई 2025- मप्र हाईकोर्ट जबलपुर ने स्वतः संज्ञान ले FIR का आदेश दिया। रात 11 बजे मानपुर थाने में FIR दर्ज।
- 15 मई 2025- हाईकोर्ट ने FIR की भाषा पर नाराजगी जताई।
- 16 मई 2025- हाईकोर्ट आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका।
- 17 मई 2025- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 19 मई।
- 19 मई 2025- सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई ("मंत्री होकर कैसी भाषा?"), SIT गठन का आदेश, गिरफ्तारी पर रोक।
- 20 मई 2025- SIT ने जांच शुरू की।
- अगस्त 2025- SIT ने जांच पूरी कर सरकार से अभियोजन मंजूरी मांगी।
- 18-19 जनवरी 2026- सुप्रीम कोर्ट ने माफी को देर से बताया, SIT जांच पूरी होने पर सरकार को 2 हफ्ते में अभियोजन फैसला लेने का निर्देश।
- 6 फरवरी 2026- विजय शाह ने इंदौर में सार्वजनिक माफी मांगी।
- 7 फरवरी 2026- फिर माफी मांगी, दिल्ली रवाना, SC ने माफी नामंजूर की।
सवाल पूछा… और मंत्री विजय शाह निकल लिए
मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमे को लेकर दिल्ली में मंथन, SIT की रिपोर्ट बनी मुसीबत
वर्तमान स्थिति
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari